Uttrakhand News - Morning News Bulletin Uttrakhand - 17 June 2026 #670 *ADW*
नमस्कार, डीबीयूपी इंडिया द्वारा 3 वर्ष से प्रसारित हो रहे आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! चलिए बात करते हैं उत्तराखंड एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की। 🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 बुलेटिन खबरें : 1- नागपुर : एयरफोर्स अफसर की पत्नी से कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का दबाव; 2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी अयाज ताज मदारे समेत तीन लोगों पर रेप, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार फरवरी 2025 में प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क कर उसे होटल बुलाया गया, जहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। महिला का दावा है कि उससे करीब 4 लाख रुपये भी वसूले गए। शिकायत के आधार पर सोनेगांव पुलिस ने अयाज और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी एक मौलाना फरार है। पुलिस ने रेप, जबरन धर्मांतरण,...