लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन :देहरादून : आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत,नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण—घर में रखे सोने का सोर्स बताना होगा; नई दिल्ली: भारत का वीज़ा सिस्टम बदला,

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >



नई दिल्ली: भारत का वीज़ा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 मुख्य कैटेगरी; टूरिस्ट वीज़ा की जगह 'विजिटर वीज़ा', दिसंबर तक लागू होगी नई व्यवस्था

गृह मंत्रालय के अनुसार भारत के वीज़ा सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्य वीज़ा कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। टूरिस्ट वीज़ा अब 'विजिटर वीज़ा' कहलाएगा, जिसकी दो श्रेणियां होंगी—V-1 (30 दिन, घूमने-बिजनेस मीटिंग-मेडिकल कंसल्टेंसी के लिए) और V-2 (1, 5 या 10 साल के लिए)। आवेदन फॉर्म में भरने वाले कॉलम 65-70% कम किए गए हैं। मेडिकल वीज़ा को M-1 व M-3 में, स्टूडेंट वीज़ा को S-1 व S-2 में और बिजनेस वीज़ा को B-1 व B-2 में बांटा गया है। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू हो जाएगी। फिलहाल भारत 172 देशों को ई-वीज़ा सुविधा देता है।


नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण—घर में रखे सोने का सोर्स बताना होगा; 500 ग्राम की लिमिट बताकर महिलाएं नहीं बच सकतीं

सुप्रीम कोर्ट ने सोने की जब्ती से जुड़े नियम पर बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच ने कहा कि सोना जब्त न होना और उसका मालिक होना दो अलग बातें हैं। यह फैसला बिहार की पूर्व CDPO फूलपरी कुमारी के आय से अधिक संपत्ति मामले में आया, जिनके पास 646.400 ग्राम सोना मिला था। उन्होंने शादीशुदा महिला के लिए 500 ग्राम सोना सुरक्षित होने की दलील दी थी, लेकिन कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए उनके खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही बहाल कर दी। कोर्ट के अनुसार छापे के दौरान अधिकारियों को सोने का सोर्स बताना होगा। हालांकि यह नियम आम नागरिकों से गहनों का हिसाब मांगने के लिए नहीं 

देहरादून : आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने SDRF-NDRF मानकों में की बढ़ोतरी; मौत पर अब 8 लाख रुपए मुआवजा

उत्तराखंड में बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित परिवारों को अब पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने SDRF और NDRF सहायता के मानकों में संशोधन करते हुए कई मदों में राशि बढ़ा दी है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को अब 4 लाख के बजाय 8 लाख रुपए मिलेंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता 1.30 लाख से बढ़ाकर 1.70 लाख रुपए कर दी गई है, यानी 40 हजार रुपए अतिरिक्त। मैदानी क्षेत्रों में यह राशि 1.20 लाख से बढ़ाकर 1.60 लाख रुपए की गई है। फसल नुकसान, पशुधन की मौत, गांवों की सड़क, पेयजल और बिजली व्यवस्था की मरम्मत के मानक भी बढ़ाए गए हैं। संशोधित मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

देहरादून : महंगाई ने बढ़ाया दूध का दाम, मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए रेट; ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक का इजाफा

दूध पीने वालों के लिए बड़ी खबर है। मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अपने प्रमुख पैकेट वाले दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 12 नवंबर यानी कल से पूरे देश में लागू होंगी। इसका असर उत्तराखंड में भी पड़ेगा। अमूल ने सबसे ज्यादा बिकने वाले टोंड मिल्क 'अमूल ताजा' की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई है, वहीं 6% फैट वाले 'अमूल गोल्ड' की कीमत में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले मदर डेयरी भी 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। दो बड़ी कंपनियों के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर बढ़ेगा।


देहरादून : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर; कई जिलों में CDO-ADM बदले

उत्तराखंड शासन ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM) और नगर आयुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास, गन्ना-चीनी और कुंभ मेला से जुड़े विभागों में भी बदलाव किए गए हैं। अभिनव शाह को देहरादून CDO पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है, जबकि दीपक सैनी को पिथौरागढ़ CDO से हटाकर देहरादून का CDO बनाया गया है। आशिमा गोयल को हल्द्वानी नगर निगम का नगर आयुक्त तैनात किया गया है।



✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

किश्तवाड़: दच्छन-मरवाह में आर्मी पेट्रोलिंग के दौरान 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, इलाके में फायरिंग की भी सुनाई दी आवाज़

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार दोपहर से 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हैं। दोनों दूरदराज इलाके दच्छन-मरवाह में आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ ढेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार लापता होने से पहले उनके मोबाइल चालू थे, बाद में स्विच ऑफ हो गए। घटना के समय इलाके में फायरिंग भी सुनी गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर तलाश शुरू कर दी है। उसी दौरान इलाके में एयरटेल नेटवर्क बाधित होने की जानकारी भी सामने आई है। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद त्रिगाम से लापता हुए थे, अगले दिन उनका शव जंगल में नाले के पास गड्ढे में दबा मिला था।


नई दिल्ली: 13 राज्यों और 3 UT में आज से शुरू होगा स्पेशल समरी रिवीजन; SIR में बाहर हुए करीब 6 करोड़ मतदाताओं को नाम दोबारा जुड़वाने का मौक

चुनाव आयोग गुरुवार से 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। इस दौरान SIR में वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकेंगे। SIR से पहले इन 17 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में 64.57 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड थे, जो अंतिम सूची में घटकर 58.71 करोड़ रह गए—यानी करीब 5.86 करोड़ नाम कम हुए। SSR में मौजूदा वोटर लिस्ट को आधार बनाकर उसमें सुधार किए जाते हैं, जबकि SIR में घर-घर जाकर सत्यापन होता है। आयोग ने मतदाताओं के पते एक समान फॉर्मेट में दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

नई दिल्ली: RBI ने मनी ट्रांसफर के नियम किए आसान; बैंक खाता न होने पर भी NEFT से ₹50,000 तक भेज सकेंगे, ₹10,000 तक सीधे कैश

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट या किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के नियम आसान कर दिए हैं। नए नियमों के मुताबिक बैंक खाता न होने पर भी ब्रांच जाकर NEFT के जरिए एक बार में ₹50,000 तक किसी के खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे। सीधे कैश के रूप में एक बार में ₹10,000 तक और एक व्यक्ति महीने में अधिकतम ₹25,000 तक भेज सकेगा। पैसा पाने वाला व्यक्ति यह कैश किसी भी ATM या बैंक एजेंट (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) से ले सकेगा—गांवों और दूरदराज के इलाकों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। बैंक एजेंट या ATM से किसी के खाते में पैसे भेजने पर एक बार में ₹5,000 और महीने में अधिकतम ₹25,000 की सीमा रहेगी। फंड ट्रांसफर रियल-टाइम में होगा यानी पैसा तुरंत पहुंचेगा।


लखनऊ : योगी ने अखिलेश के 'घुसपैठिया' बयान पर साधा निशाना, बोले- देवभूमि की बेटी नहीं होती तो सैफई में भैंस चराते

उत्तराखंड के लोगों को 'घुसपैठिया' कहने वाले बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर करारा जवाब दिया है। लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव के दौरान योगी ने अखिलेश का नाम लिए बिना कहा, "अगर उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते।" उनका इशारा अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव की ओर था। योगी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना छोटी सोच है। उन्होंने पंडित गोविंद बल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, जनरल बिपिन रावत, जनरल अनिल चौहान और अजीत डोभाल के नाम लेकर उत्तराखंड के योगदान को रेखांकित किया। साथ ही पंत उपवन में हर साल उत्तराखंड महोत्सव आयोजित करने का भरोसा दिया।


नैनीताल : कैंची धाम जा रही कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत; UP के 4 दोस्त गंभीर घायल

नैनीताल में कैंची धाम जा रहे उत्तर प्रदेश के यात्रियों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पलट गई, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा 12 नवंबर की देर रात हुआ। बरेली जिले के रहने वाले पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से बुधवार शाम ही नैनीताल पहुंचे थे और देर रात कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी निगलाट क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों ने युवकों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी भवाली भेजा। ड्राइवर अनुज तिवारी (29) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और घायल सभी बरेली के रहने वाले हैं


⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >

1.महात्मा गांधी ने पहली बार आकाशवाणी से दिया था संदेश (1947)

12 नवंबर 1947 को महात्मा गांधी ने दिल्ली स्थित ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के स्टूडियो से शरणार्थियों को विशेष संदेश दिया था। यह रेडियो स्टूडियो में उनकी पहली और एकमात्र यात्रा थी। इस ऐतिहासिक घटना की याद में हर साल 12 नवंबर को जन प्रसारण दिवस मनाया जाता है। 

2. 'पक्षी मानव' डॉ. सालिम अली का जन्म (1896)

12 नवंबर 1896 को भारत के प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ. सालिम अली का जन्म हुआ था। पक्षियों के अध्ययन और वन्यजीव संरक्षण में उनके योगदान के कारण उन्हें 'भारत का पक्षी मानव' कहा जाता है। 

3. पहली गोलमेज बैठक की शुरुआत (1930)

12 नवंबर 1930 को लंदन में भारत के संवैधानिक भविष्य और राजनीतिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहली गोलमेज बैठक शुरू हुई। इसमें विभिन्न भारतीय समुदायों और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, हालांकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इसमें शामिल नहीं हुई थी। 


📈 मार्केट में आज कीमतें >



धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल