लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन : सीएम योगी ने उत्तराखंड महोत्सव में अखिलेश पर साधा निशाना, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण—घर में रखे सोने का सोर्स बताना होगा, भारत का वीज़ा सिस्टम बदला

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >



नई दिल्ली: भारत का वीज़ा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 मुख्य कैटेगरी; टूरिस्ट वीज़ा की जगह 'विजिटर वीज़ा', दिसंबर तक लागू होगी नई व्यवस्था

गृह मंत्रालय के अनुसार भारत के वीज़ा सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्य वीज़ा कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। टूरिस्ट वीज़ा अब 'विजिटर वीज़ा' कहलाएगा, जिसकी दो श्रेणियां होंगी—V-1 (30 दिन, घूमने-बिजनेस मीटिंग-मेडिकल कंसल्टेंसी के लिए) और V-2 (1, 5 या 10 साल के लिए)। आवेदन फॉर्म में भरने वाले कॉलम 65-70% कम किए गए हैं। मेडिकल वीज़ा को M-1 व M-3 में, स्टूडेंट वीज़ा को S-1 व S-2 में और बिजनेस वीज़ा को B-1 व B-2 में बांटा गया है। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू हो जाएगी। फिलहाल भारत 172 देशों को ई-वीज़ा सुविधा देता है।


नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण—घर में रखे सोने का सोर्स बताना होगा; 500 ग्राम की लिमिट बताकर महिलाएं नहीं बच सकतीं

सुप्रीम कोर्ट ने सोने की जब्ती से जुड़े नियम पर बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच ने कहा कि सोना जब्त न होना और उसका मालिक होना दो अलग बातें हैं। यह फैसला बिहार की पूर्व CDPO फूलपरी कुमारी के आय से अधिक संपत्ति मामले में आया, जिनके पास 646.400 ग्राम सोना मिला था। उन्होंने शादीशुदा महिला के लिए 500 ग्राम सोना सुरक्षित होने की दलील दी थी, लेकिन कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट का फैसला पलटते हुए उनके खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही बहाल कर दी। कोर्ट के अनुसार छापे के दौरान अधिकारियों को सोने का सोर्स बताना होगा। हालांकि यह नियम आम नागरिकों से गहनों का हिसाब मांगने के लिए नहीं 


लखनऊ : सीएम योगी ने उत्तराखंड महोत्सव में अखिलेश पर साधा निशाना, कहा— उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो सैफई में भैंस चराते

गोमती नदी किनारे 9 नवंबर से शुरू 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहते हैं, लेकिन अगर उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो वे सैफई में भैंस चरा रहे होते। योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भी उत्तराखंड से थे। सीएम ने कहा कि देश के दोनों सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उत्तराखंड में जन्मे हैं। कार्यक्रम में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर पोस्टर दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर कर दिया।


लखनऊ : यूपी चुनाव से पहले ओवैसी-चंद्रशेखर ने मिलाया हाथ, आज लखनऊ में गठबंधन का ऐलान; 150 सीटों पर लड़ने की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेता लखनऊ पहुंच चुके हैं और आज दोपहर एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन और सीट बंटवारे का ऐलान करेंगे। सूत्रों के अनुसार, दोनों दल 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जिसमें AIMIM को 50-60 सीटें मिल सकती हैं। माना जा रहा है कि यह गठबंधन सपा के PDA फॉर्मूले को चुनौती देगा और बसपा के दलित वोट बैंक में बिखराव कर सकता है।


उत्तर प्रदेश : भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सभी 403 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए; कई टिकट दावेदारों को मिली जिम्मेदारी

यूपी में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए सभी 403 सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार शाम सभी 6 प्रांतों के अध्यक्षों ने बारी-बारी से सूची जारी की। लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो खुद टिकट के दावेदार हैं— जैसे बिलारी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सुरेश सैनी को अमरोहा सीट का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मीनाक्षी भराला को गाजियाबाद सीट का प्रभारी बनाया गया है, वह खुद मेरठ की सिवालखास सीट से दावेदारी कर रही हैं। विवेकानंद वर्मा को दोबारा गोरखपुर सदर सीट का प्रभारी बनाया गया है। अवध क्षेत्र में 82, काशी में 71, कानपुर-बुंदेलखंड में 52, पश्चिमी यूपी में 71, गोरखपुर क्षेत्र में 62 और ब्रज क्षेत्र में 65 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

किश्तवाड़: दच्छन-मरवाह में आर्मी पेट्रोलिंग के दौरान 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, इलाके में फायरिंग की भी सुनाई दी आवाज़

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार दोपहर से 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हैं। दोनों दूरदराज इलाके दच्छन-मरवाह में आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ ढेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार लापता होने से पहले उनके मोबाइल चालू थे, बाद में स्विच ऑफ हो गए। घटना के समय इलाके में फायरिंग भी सुनी गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर तलाश शुरू कर दी है। उसी दौरान इलाके में एयरटेल नेटवर्क बाधित होने की जानकारी भी सामने आई है। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद त्रिगाम से लापता हुए थे, अगले दिन उनका शव जंगल में नाले के पास गड्ढे में दबा मिला था।


नई दिल्ली: 13 राज्यों और 3 UT में आज से शुरू होगा स्पेशल समरी रिवीजन; SIR में बाहर हुए करीब 6 करोड़ मतदाताओं को नाम दोबारा जुड़वाने का मौक

चुनाव आयोग गुरुवार से 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) की प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया 5 दिन बाद शुरू होगी। इस दौरान SIR में वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाता अपना नाम दोबारा जुड़वा सकेंगे। SIR से पहले इन 17 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में 64.57 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड थे, जो अंतिम सूची में घटकर 58.71 करोड़ रह गए—यानी करीब 5.86 करोड़ नाम कम हुए। SSR में मौजूदा वोटर लिस्ट को आधार बनाकर उसमें सुधार किए जाते हैं, जबकि SIR में घर-घर जाकर सत्यापन होता है। आयोग ने मतदाताओं के पते एक समान फॉर्मेट में दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।


नई दिल्ली: RBI ने मनी ट्रांसफर के नियम किए आसान; बैंक खाता न होने पर भी NEFT से ₹50,000 तक भेज सकेंगे, ₹10,000 तक सीधे कैश

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट या किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के नियम आसान कर दिए हैं। नए नियमों के मुताबिक बैंक खाता न होने पर भी ब्रांच जाकर NEFT के जरिए एक बार में ₹50,000 तक किसी के खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे। सीधे कैश के रूप में एक बार में ₹10,000 तक और एक व्यक्ति महीने में अधिकतम ₹25,000 तक भेज सकेगा। पैसा पाने वाला व्यक्ति यह कैश किसी भी ATM या बैंक एजेंट (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) से ले सकेगा—गांवों और दूरदराज के इलाकों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। बैंक एजेंट या ATM से किसी के खाते में पैसे भेजने पर एक बार में ₹5,000 और महीने में अधिकतम ₹25,000 की सीमा रहेगी। फंड ट्रांसफर रियल-टाइम में होगा यानी पैसा तुरंत पहुंचेगा।

कानपुर : चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार AC कोच पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित; स्पेशल ट्रेन से भेजे गए यात्री, रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम चौरी चौरा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15003) के चार AC कोच बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 पटरी से उतर गए। ट्रेन अनवरगंज से गोरखपुर जा रही थी और शाम 5:03 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-7 से रवाना हुई थी। डिप्टी चीफ ट्रैफिक मैनेजर आकांशु गोविल के अनुसार, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं; प्रभावित कोचों में करीब 300 यात्री सवार थे। यात्रियों को स्पेशल ट्रेन 05003 से रात 9 बजे रवाना किया गया और जो यात्री आगे सफर नहीं करना चाहते, उन्हें 100% रिफंड दिया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है; जांच कमेटी गठित की जाएगी। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल (0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015), प्रयागराज जंक्शन (0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149) और फतेहपुर (9151833006) के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।


वाराणसी : यूपी के 15 शहरों में भीषण कोहरा, नोएडा एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें लेट; विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी, नोएडा में स्कूलों के लिए हाइब्रिड मोड

यूपी में ठंड बढ़ने के साथ गुरुवार सुबह लखनऊ, उन्नाव, देवरिया, शामली, कुशीनगर और बलिया समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई। कोहरे के चलते नोएडा एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइटें 30-50 मिनट देरी से उड़ीं, जबकि जयपुर से नोएडा आने वाली एक उड़ान निरस्त कर दी गई। गाजियाबाद में AQI 282 दर्ज किया गया और DM रविंद्र कुमार ने 20 नवंबर तक निर्माण व ध्वस्तीकरण के काम पर रोक लगा दी है। प्रदूषण के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज से 5वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले 5 दिन सुबह कोहरा रहेगा और अगले 7 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में 19.2°C के साथ लखीमपुर खीरी सबसे ठंडा शहर रहा। वाराणसी में तापमान 22°C और AQI 315 दर्ज किया गया।


⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >

1.महात्मा गांधी ने पहली बार आकाशवाणी से दिया था संदेश (1947)

12 नवंबर 1947 को महात्मा गांधी ने दिल्ली स्थित ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के स्टूडियो से शरणार्थियों को विशेष संदेश दिया था। यह रेडियो स्टूडियो में उनकी पहली और एकमात्र यात्रा थी। इस ऐतिहासिक घटना की याद में हर साल 12 नवंबर को जन प्रसारण दिवस मनाया जाता है। 

2. 'पक्षी मानव' डॉ. सालिम अली का जन्म (1896)

12 नवंबर 1896 को भारत के प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ. सालिम अली का जन्म हुआ था। पक्षियों के अध्ययन और वन्यजीव संरक्षण में उनके योगदान के कारण उन्हें 'भारत का पक्षी मानव' कहा जाता है। 

3. पहली गोलमेज बैठक की शुरुआत (1930)

12 नवंबर 1930 को लंदन में भारत के संवैधानिक भविष्य और राजनीतिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहली गोलमेज बैठक शुरू हुई। इसमें विभिन्न भारतीय समुदायों और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, हालांकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इसमें शामिल नहीं हुई थी। 


📈 मार्केट में आज कीमतें >



धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल