लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन :देशभर में 30% मौतें सरकारी रिकॉर्ड से बाहर,उत्तराखंड में 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा,17 दिन से लापता वकील का खाई में मिला सड़ा-गला शव

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


नई दिल्ली : देशभर में 30% मौतें सरकारी रिकॉर्ड से बाहर, 122 जिलों में महिलाओं की मौतों का पंजीकरण 40% से भी कम; WHO रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े


WHO के अनुसार 84,390 मौतों के विश्लेषण में सामने आया है कि देश के 707 जिलों में से 122 जिलों में महिलाओं की 40% से कम मौतें दर्ज हुईं। बिहार के 38 में से 37 जिलों में महिला मृत्यु पंजीकरण 60% से कम रहा, अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में तो केवल 5% मौतें ही दर्ज हुईं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 के अनुसार देश में कुल मौतों में से केवल 70.8% का पंजीकरण हुआ यानी करीब 30% मौतें रिकॉर्ड से बाहर रहीं। पुरुषों की 73% और महिलाओं की 64% मौतें दर्ज हुईं। आकांक्षी जिलों में पंजीकरण दर 54.4% रही। विशेषज्ञों का कहना है कि पंचायतों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए जागरूकता बढ़ाकर पंजीकरण सुधारा जा सकता है।



वॉशिंगटन डीसी : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ीं, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स आगे; हाउस में 140 सीटों पर बढ़त


अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं और शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी पीछे दिख रही है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए; शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी 140 सीटों पर आगे है जबकि रिपब्लिकन 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हुए; अब तक 20 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें डेमोक्रेट्स ने 12 और रिपब्लिकन ने 8 सीटें जीतीं। डेमोक्रेट्स बहुमत से 5 सीटें दूर हैं। गवर्नर की 36 सीटों में से 14 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं; 10 डेमोक्रेट्स और 4 रिपब्लिकन ने जीत दर्ज की। जॉर्जिया से डेमोक्रेट जॉन ओसॉफ ने सीनेट चुनाव जीता, वहीं कीशा लांस बॉटम्स जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनेंगी।


देहरादून: सीएम धामी ने 7 जिलों में 22.15 करोड़ के 26 विकास कार्यों को दी मंजूरी, हरिद्वार में लगेंगे 100 हैंडपंप


उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सात जिलों में 22.15 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 26 विकास एवं निर्माण कार्यों को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद सबसे बड़ा हिस्सा देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र को मिला है, जहां 12 स्थानों पर आंतरिक सड़क, नाली और सुरक्षात्मक कार्यों पर करीब 8.96 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हरिद्वार के झबरेड़ा और लक्सर विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में कुल 100 हैंडपंप लगाए जाएंगे। कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट के लिए 3.44 करोड़, पिथौरागढ़ में सड़क और मेला स्थल के लिए 3.44 करोड़ तथा अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और लोहाघाट में मंदिरों और मेला स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।


देहरादून: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, केदारनाथ की बर्फ नहीं पिघली; उत्तरकाशी में एवलांच से 2 के शव बरामद


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के सभी जिलों में 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रहेगी, सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। केदारनाथ में दो दिन पहले हुई बर्फबारी अब तक नहीं पिघली है, जिससे ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर 29 अक्टूबर को हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आए लापता 8 लोगों में से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीमें बाकी लोगों की तलाश में जुटी हैं।



बागेश्वर: 17 दिन से लापता वकील का खाई में मिला सड़ा-गला शव, मां ने जताई हत्या की आशंका; एसपी और महिला वकीलों में झड़प


बागेश्वर में 17 दिन से लापता वकील और नगर पालिका के पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार का शव मंगलवार देर रात नदीगांव रोड स्थित थुणाई के डिगर पातल की गहरी खाई से बरामद हुआ। पुलिस हिरासत में लिए गए एक आरोपी की निशानदेही पर शव खाई में फेंके जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। धीरेंद्र की मां नंदी परिहार ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने से पहले केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में एसपी जितेंद्र मेहरा और महिला वकीलों के बीच झड़प भी हुई। एसपी के अनुसार, मामले का खुलासा बुधवार दोपहर बाद किया जाएगा



✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दिया बहस का चैलेंज, बोले- जगह और जज आप चुनिए; अमित शाह बोले- संसद चलने दीजिए, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल ने कहा- "मोदी जी, आप कहते हैं विपक्ष देशद्रोही है, तो किसी भी मंच पर जगह आप चुनिए और मेरे साथ बहस कीजिए।" उन्होंने देशद्रोह, विदेशी फंडिंग कनेक्शन, अडाणी मामला बंद होने और अमेरिकी डील को लेकर सवाल उठाए। राहुल ने दावा किया कि उन पर मानहानि के करीब 45 केस दर्ज हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद चलने दीजिए; SIR पर विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बहस के लिए संसद की जगह पहले से तय है।



नवी मुंबई : देश की पहली समुद्री रेल टनल बन रही सावली में, 7 किमी लंबी सुरंग से गुजरेगी बुलेट ट्रेन; 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में खुदाई


नवी मुंबई के सावली में देश की पहली समुद्री रेल सुरंग बनाई जा रही है, जिससे देश की पहली बुलेट ट्रेन गुजरेगी। सुरंग जमीन से 114 मीटर नीचे बन रही है, यानी करीब 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में। समुद्र के अंदर 7 किमी लंबी सुरंग के लिए 3,000 टन भारी टीबीएम मशीन खुदाई कर रही है और करीब 1,200 मजदूर-इंजीनियर दिन-रात काम में जुटे हैं। सावली से शीलफाटा के बीच 4.8 किमी सुरंग पहले ही तैयार हो चुकी है। समुद्र के नीचे ट्रेन की रफ्तार 180 से 280 किमी प्रति घंटा रहेगी, जबकि बाहर 320 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी। समुद्री सुरंग 30 महीनों में बनने की उम्मीद है।


अमरावती/नई दिल्ली : मुरासु तूफान से आंध्र में 2 की मौत, 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 35 ट्रेनें रद्द, 12 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में


आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु ने भारी तबाही मचाई है। तूफान से 2 लोगों की मौत हो गई और 52 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद हुईं। इसके चलते 35 से ज्यादा ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और 12,230 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक राज्य को करीब 344 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बुधवार को भी तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है; बीते 24 घंटों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद समेत 10 से अधिक जिलों में कोहरा छाया रहा।


पौड़ी गढ़वाल: वजली गांव में गुलदार ने आंगन से 4 साल की बच्ची को उठाया, मौत; भीड़ ने विधायक की कार पर चढ़कर किया प्रदर्शन


पौड़ी गढ़वाल के वजली गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही चार साल की आरुषि को उठाकर ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची का शव घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। उसका 7 साल का भाई आर्यन घटना का चश्मदीद बना। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक राजकुमार पोरी को ग्रामीणों ने घेर लिया। हालात बिगड़ने पर विधायक को करीब एक घंटे तक अपनी गाड़ी में लॉक होकर बैठना पड़ा। ग्रामीणों ने "पौड़ी विधायक शर्म करो" के नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक बाघ और गुलदार के हमलों में 30 लोगों की मौत हो चुकी है।


देहरादून: सरकारी जमीनों की कथित बंदरबांट को लेकर कांग्रेस आज 11 जगहों पर करेगी प्रदर्शन, दिल्ली में कुमारी सैलजा करेंगी खुलासा


उत्तराखंड में सरकारी जमीनों की कथित बंदरबांट और अवैध खुर्द-बुर्द के आरोपों को लेकर कांग्रेस आज प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। पार्टी के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी गढ़वाल समेत 11 चिह्नित स्थानों पर धरना-प्रदर्शन होंगे। वहीं, दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस्तावेजों के आधार पर मामले का खुलासा करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दावा है कि भाजपा सरकार में सरकारी जमीनों को बेचा जा रहा है और अब सच्चाई सामने आएगी। प्रदर्शनों की जिम्मेदारी पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक सुमित हृदयेश, प्रीतम सिंह, मनोज तिवारी समेत कई नेताओं को सौंपी गई है।



⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >



📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल