लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन : यूपी में ठंड ने दी दस्तक, 7 जिलों में कोहरा छाया, अग्निवीरों को एक्सटेंशन पर विचार, सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी को 'बेवकूफ' कहने को अपराध नहीं माना

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >



अग्निवीरों को एक्सटेंशन पर विचार: पहले बैच का कार्यकाल 21 नवंबर को होगा पूरा


नई दिल्ली। सरकार अग्निपथ योजना के पहले बैच के अग्निवीरों की चार साल की सेवा पूरी होने के बाद एक्सटेंशन देने पर विचार कर रही है। यह उन अग्निवीरों के अलावा होगा, जिन्हें स्थायी रूप से सेना में शामिल किया जाएगा। पहले बैच की सेवा अवधि 21 नवंबर को समाप्त होगी। इससे पहले स्थायी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कई हाईलेवल बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सरकार ने अभी कोई औपचारिक फैसला घोषित नहीं किया है। प्रस्तावित एक्सटेंशन की अवधि कितनी होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। योजना के तहत तीनों सेनाओं में चार साल की भर्ती होती है और हर बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी रूप से रखा जा सकता है। पिछले महीने वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 में से 712 रिक्रूट्स को बनाए रखने का फैसला किया था।


---


सुप्रीम कोर्ट ने दहेज केस में पत्नी को 'बेवकूफ' कहने को अपराध नहीं माना, बिना सबूत पति-ससुराल को जिम्मेदार ठहराने से किया इनकार


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी को 'स्टूपिड' या 'यूजलेस' कहना क्रूरता या अपराध नहीं है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा कि इससे पति के स्वभाव का पता चलता है और इसे ऐसा गंभीर आपराधिक रंग नहीं दिया जा सकता कि पत्नी की आत्महत्या का कारण मान लिया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दहेज हत्या और वैवाहिक मामलों में अदालतें सावधानी बरतें और बिना सबूत पति-ससुराल को बलि का बकरा न बनाएं। मामले में आरोपी की शादी जनवरी 2021 में हुई थी और कपल फरवरी 2022 में टोरंटो शिफ्ट हो गया था। पत्नी ने 11 जून 2023 को 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में लिखा था कि एक साल से नौकरी नहीं मिली और जिंदगी में फेल हो गई। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष दहेज मांग और आत्महत्या के बीच सीधा संबंध साबित नहीं कर सका।



 अयोध्या : राम मंदिर निर्माण स्थल की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, कहा- सिविल कोर्ट जाइए


सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की जगह को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। सोमवार को कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह इस मामले में सिविल कोर्ट जाएं। याचिका में सवाल उठाया गया था कि क्या राम मंदिर उसी जमीन पर बना है, जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में आदेश दिया था। याचिकाकर्ता ने जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर इसकी पुष्टि के लिए स्वतंत्र समिति बनाने की मांग की थी। गौरतलब है कि 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की पीठ ने विवादित जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को सौंपने का निर्देश दिया था। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी।


---


 लखनऊ : दिवाली से पहले FSDA का बड़ा एक्शन, 50 क्विंटल मिठाई मिट्टी में दबाई, 22.50 लाख रुपए की खाने की चीजें जब्त


दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) ने मिलावटी मिठाइयों पर शिकंजा कसा है। अभियान के तहत लखनऊ सहित प्रदेशभर में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर 9 मिठाई दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए, जबकि एक बिना लाइसेंस चल रही दुकान को बंद कराया गया। अभियान में करीब 50 क्विंटल मिठाइयां नष्ट कराई गईं और 49 क्विंटल खाने की चीजें जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 22.50 लाख रुपए आंकी गई है। लखनऊ के पारा स्थित एक इकाई में गंदगी के बीच मिठाइयां बनाई जा रही थीं। प्रदेशभर में 379 दुकानों की जांच की गई और 373 सैंपल लिए गए। संभल में पांच रसगुल्ला इकाइयों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए।


---


 लखनऊ/नोएडा : यूपी में ठंड ने दी दस्तक, 7 जिलों में कोहरा छाया, नोएडा-गाजियाबाद की हवा 'रेड जोन' में, AQI 300 के पार


उत्तर प्रदेश में ठंड शुरू हो गई है। बीते 24 घंटों में पारा 4°C तक लुढ़क गया है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार सुबह संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और हापुड़ समेत 7 शहरों में कोहरा छाया रहा। वहीं, एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंचकर 'रेड जोन' में दर्ज किया गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीजल से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों और होटल-ढाबों में कोयले-लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठे नए तूफान का यूपी पर कोई सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है। वाराणसी में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण तीन विमानों को डायवर्ट करना पड़ा।



✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में देर रात धमाका, सल्फर पिच टैंक में लगी आग; रिहायशी इलाका खाली कराया गया


विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित HPCL ऑयल रिफाइनरी में सोमवार देर रात भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद ऊंची आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग क्रूड प्रोसेसिंग यूनिट-3 के सल्फर पिच टैंक में लगी थी। विशाखापट्टनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग टैंक तक ही सीमित है और रिफाइनरी के अन्य हिस्सों को कोई खतरा नहीं है। DCP ऐश्वर्या रस्तोगी के अनुसार, सूचना मिलते ही पहले पांच फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, बाद में और गाड़ियां मंगाई गईं। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली करा लिया गया। यह रिफाइनरी हर साल करीब 1.5 करोड़ मीट्रिक टन कच्चा तेल प्रोसेस करती है और 1957 में शुरू हुई थी। इससे पहले 2013 में यहां कूलिंग टावर में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत और 37 के घायल होने की घटना सामने आ चुकी है।


---


चक्रवात 'मुरासु' आंध्र तट से टकराया: 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, 30 उड़ानें रद्द; ओडिशा में 1.6 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर


हैदराबाद/भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान 'मुरासु' सोमवार देर रात करीब 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान ने सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के पास तट पार किया। क्षेत्र में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तूफान के असर से विजयवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई, हजारों पेड़ उखड़ गए और सैकड़ों बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट से 19 और चेन्नई एयरपोर्ट से 11 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पांच राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात की गई हैं। IMD ने गुंटूर, बापटला, कृष्णा, नेल्लोर और प्रकाशम के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा जताया है। ओडिशा सरकार ने पांच जिलों से 1.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। तमिलनाडु में चेन्नई के माधवरम में 24 घंटे में 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। तमिल भाषा में 'मुरासु' का अर्थ 'युद्ध का नगाड़ा' होता है।


---


ईरान के केश्म द्वीप पर 5 धमाकों का दावा, ईरान ने कहा- दो अमेरिकी जासूसी ड्रोन मार गिराए; अमेरिकी अखबार ने हमले की पुष्टि का किया दावा


तेहरान। ईरान के केश्म द्वीप पर सोमवार को कम से कम पांच जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। पास के बंदर लेंगेह शहर में भी विस्फोट की खबर है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका ने केश्म द्वीप पर हमला किया है, हालांकि ईरानी एजेंसियों ने इन धमाकों के पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है। ईरान ने दावा किया है कि उसने दो अमेरिकी MQM-170 जासूसी ड्रोन मार गिराए हैं और सरकारी चैनल IRIB ने इसका वीडियो जारी किया है। हमले के बाद गैस स्टेशनों पर वाहनों की कतारें लग गईं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर दोबारा हमले की तैयारी नहीं कर रहा है और समझौते की उम्मीद जताई थी। करीब 1,445 वर्ग किलोमीटर में फैला केश्म ईरान का सबसे बड़ा द्वीप है, जो होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है।


 मथुरा : श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगी, बोले- मेरे नाम में उनका नाम, बात को तोड़ा-मरोड़ा गया


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर कथित अमर्यादित टिप्पणी कर विवादों में फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चल रही रामकथा के दौरान उन्होंने श्रीराम की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा था कि "तुम्हारे वाले ठाकुरजी खड़े भी तीन जगह से टेढ़े होते हैं, जबकि हमारे वाले एकदम सीधे हैं।" 10 अक्टूबर को वीडियो सामने आने के बाद मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताई। विवाद बढ़ने पर शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि उनका भगवान राम और कृष्ण में भेद करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा- "अगर मेरी बात से किसी के मन को ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगता हूं।" वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।



 प्रयागराज : ब्राह्मण सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य से UGC पर सवाल पूछना पड़ा भारी, पुलिस ने युवकों को पकड़ा, पार्षद ने मारा थप्पड़


प्रयागराज के परेड ग्राउंड में रविवार को प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य के भाषण में हंगामा हो गया। दो युवकों ने हाथ उठाकर UGC पर बोलने की मांग की, जिस पर केशव मौर्य नाराज होकर बोले- "चुप रहो।" पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया, तभी अल्लापुर से भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। युवकों की पहचान रोहित तिवारी और अंकित पांडे के रूप में हुई। रोहित ने वीडियो जारी कर कहा कि उसने सिर्फ अपने समाज के बारे में सवाल पूछा था। भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने थप्पड़ मारने का विरोध किया। सोमवार देर रात पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।




⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >



📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल