लोड किया जा रहा...

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!

नमस्कार,


चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


नई दिल्ली : आज से अनजान नंबर पर कॉलर का असली नाम दिखेगा, दूरसंचार विभाग का नियम लागू – ट्रूकॉलर जैसे ऐप की जरूरत खत्म


आज यानी 1 नवंबर 2026 से किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर मोबाइल स्क्रीन पर नंबर के साथ उस व्यक्ति का असली नाम भी दिखेगा, जो उसने सिम खरीदते समय सरकारी आईडी (जैसे आधार) में दर्ज कराया था। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, यह सेवा अपने-आप काम करेगी। अंतरराष्ट्रीय कॉल पर सिर्फ "इंटरनेशनल कॉल" लिखा दिखेगा। जिन लोगों ने प्राइवेसी के लिए नाम छिपाने (CLIR) की सुविधा ली है, उनका नाम नहीं दिखेगा। यह नियम फिलहाल 4G और 5G नेटवर्क पर लागू होगा। इससे फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड और स्पैम पर रोक लगने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिनकी सिम पुराने नाम या किसी परिजन के नाम पर है, वे 1 नवंबर से पहले KYC अपडेट करा लें।


श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के खिलाफ 24 विधायक लामबंद, 4 नए मंत्रियों और सीएम सलाहकार को हटाने की मांग – NC में असंतोष के संकेत


जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद असंतोष के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के 24 विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को 18 विधायकों ने श्रीनगर में लोलाब विधायक कैसर जमशेद लोन के घर बैठक की, जबकि 6 विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी और 27 अक्टूबर को कैबिनेट विस्तार में बने 4 नए मंत्रियों को हटाने की मांग की है। सोगामी पर पार्टी नेतृत्व को गुमराह करने और संगठन के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप है। बैठक में 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया गया, जो पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और सीएम उमर अब्दुल्ला से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। विधायकों ने पार्टी नहीं छोड़ने की शपथ भी ली। हालांकि, गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने इसे सामान्य मुलाकात बताया है।



वाराणसी: कोनिया घाट के पास गैस सिलेंडर से सिर कूचकर युवक की हत्या; कहासुनी के बाद हुई मारपीट, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा


वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया घाट के पास एक युवक की गैस सिलेंडर से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लगभग 29 वर्षीय अंकित राजभर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कहासुनी के बाद हुई मारपीट में हमलावरों ने 5 किलो वाले सिलेंडर से अंकित पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विमला मिश्रा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।


गाजियाबाद: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने आजम खान को विशेष PMLA कोर्ट में किया पेश; 100 जवानों की सुरक्षा में लाई गईं 5 गाड़ियां


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को ईडी ने रविवार को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। ईडी की 5 गाड़ियां सुबह 10.30 बजे आजम को लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुईं, जिनके साथ पैरा मिलिट्री और पुलिस के 100 जवान सुरक्षा में तैनात रहे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने आजम खान को शनिवार शाम रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया था और सीधे दिल्ली ले गई थी। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी पैसे के कथित दुरुपयोग मामले में ईडी मुख्यालय में उनसे लंबी पूछताछ की गई और 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला 11 महीने बाद शनिवार शाम रामपुर जेल से बाहर आए थे। कार में बैठे आजम ने मीडिया के सवाल पर कहा- "क्या रह गया है बोलने को।"


लखनऊ समेत 10 शहरों में कोहरा, ठंड बढ़ी; काशी-कानपुर में बादल छाए, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट


यूपी में 'अर्नब' तूफान के असर से तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर सन्नाटा दिखा और 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। वाराणसी, कानपुर और उन्नाव समेत 15 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास करा रही हैं। आज बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में हल्की बारिश का अलर्ट है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात का असर अब खत्म हो गया है और आज दोपहर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। एक हफ्ते में दिन के तापमान में 5°C से 7°C की बढ़ोतरी होगी, जबकि रात का पारा 4°C से 6°C तक गिरेगा। खराब मौसम के चलते काठमांडू से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-223 को डायवर्ट कर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया, जो सुबह 3:31 बजे दिल्ली के लिए रवाना



✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

नई दिल्ली : SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज बड़ी रैली, 20 से अधिक दलों के नेता करेंगे संबोधित – सीईसी के इस्तीफे की मांग


नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आज SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली हो रही है, जिसमें 20 से अधिक विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी सहित प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्ष इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हो रहा है। वहीं, कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को चौथी चिट्ठी लिखकर रैली से कारोबार प्रभावित होने की चिंता जताई है। CTI के अनुसार, लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10 से 12 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है।


 नई दिल्ली : दिवाली से पहले कॉमर्शियल सिलेंडर 17 रुपए तक महंगा, आज से लागू – रेस्टोरेंट और कैटरिंग पर पड़ेगा असर


तेल कंपनियों ने दिवाली से पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 17 रुपए तक बढ़ा दी है, जो आज से लागू हो गई है। इसका असर रेस्टोरेंट मालिकों के खर्च पर पड़ेगा, जिससे चाय, नाश्ता और शादियों की कैटरिंग महंगी हो सकती है। इसके अलावा आज से टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों को 1,500 या 3,000 रुपए की तय फीस में पूरे एक साल का लोकल FASTag पास मिलेगा। म्यूचुअल फंड कंपनियों के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निवेश करते समय डायरेक्ट प्लान अब डिफॉल्ट रूप से चुना हुआ मिलेगा। वहीं, छोटे ई-कॉमर्स विक्रेता अब दूसरे राज्यों में अलग ऑफिस खोले बिना सामान बेच सकेंगे, जिससे लगभग 9.5 लाख छोटे कारोबारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।



नई दिल्ली : अलास्का एयर ग्रुप में 200 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, इस साल 700 मिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका – फ्यूल कीमतों से बिगड़ी हालत


अलास्का एयर ग्रुप ने घटते मुनाफे और बढ़ते खर्चों के बीच नॉन-कॉन्ट्रैक्ट स्तर के लगभग 200 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ बेन मिनिकुची के अनुसार, अगर यही परिस्थितियां बनी रहीं, तो एयरलाइन को इस साल 700 मिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। यह महामारी के दौर को छोड़कर 2003 के बाद कंपनी का पहला एडजस्टेड प्री-टैक्स घाटा होगा। कंपनी के स्पोक्सपर्सन के अनुसार, इस छंटनी से कुल 32,500 वर्कफोर्स के 1% से भी कम कर्मचारी प्रभावित होंगे। हटाए जाने वाले पदों में वॉशिंगटन राज्य से 125 और हवाई से 48 पद शामिल हैं। प्रभावित कर्मचारियों का 13 नवंबर आखिरी वर्किंग डे रहेगा, हालांकि कंपनी उन्हें 31 दिसंबर तक नियमित वेतन देती रहेगी। एविएशन सेक्टर में फ्यूल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक तनाव कंपनी के वित्तीय संतुलन को प्रभावित कर रहे हैं।


झांसी: कलेक्ट्रेट में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प, दरोगा-सिपाही को दौड़ाया; मोबाइल छीनकर की मारपीट, पुलिस ने जारी की तीन CCTV फुटेज


झांसी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे और महामंत्री छोटेलाल वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप है कि जेल चौकी इंचार्ज दरोगा मोहित कुमार और सिपाही भूपेंद्र वकीलों की वीडियो बना रहे थे, जिससे भड़के वकीलों ने उनका मोबाइल छीन लिया और दोनों को धक्का देते हुए मारपीट की। वकीलों ने थाना प्रभारी पर अभद्रता और नवाबाद क्षेत्र के लॉज-होटलों में देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। रविवार रात पुलिस ने तीन CCTV फुटेज जारी कर आरोपों को निराधार बताया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने कहा कि देह व्यापार के कोई साक्ष्य नहीं मिले और थाने में अभद्रता का आरोप भी गलत है। पुलिस ने चार वकीलों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


---


नोएडा: 50 हजार के इनामी शार्प शूटर माया त्यागी एनकाउंटर में ढेर; सेक्टर-126 में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल


नोएडा पुलिस ने शनिवार शाम सेक्टर-126 में चेकिंग के दौरान 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार अमन को रोकने की कोशिश की गई तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे सीने में गोली लगी और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। डीसीपी सेंट्रल प्रीति यादव ने बताया कि मौके से पिस्टल, खोखा कारतूस और बाइक बरामद हुई। मुजफ्फरनगर के छपार गांव निवासी अमन रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर था और सुपारी लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। 2019 में भी वह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था।



⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >



📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल