नमस्कार,
डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!
चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।
🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >
नई दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कानूनी सुरक्षा खत्म करने की तैयारी में केंद्र सरकार, यूजर्स की पोस्ट के लिए बनेंगे जिम्मेदार
केंद्र सरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा खत्म करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, IT मंत्रालय ने सोशल मीडिया नियमों में बदलाव पर चर्चा शुरू की है, जिसके तहत यूजर्स की पोस्ट, वीडियो और कमेंट के लिए प्लेटफॉर्म्स को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। फिलहाल IT एक्ट की धारा 79 के तहत इन कंपनियों को 'सेफ हार्बर' सुरक्षा मिलती है। सरकार इस सुरक्षा को सोशल मीडिया कंपनियों से हटाकर इंटरनेट, टेलीकॉम और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स तक सीमित करने पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में NHRC ने इंस्टाग्राम पर CSAM कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोपों की जांच के निर्देश दिए थे।
वॉशिंगटन डीसी : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में 5 भारतवंशी जीते, सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के; विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 5 भारतवंशी नेताओं ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में जीत हासिल की है। सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं। जीतने वालों में एमी बेरा (कैलिफोर्निया, 8वीं बार), रो खन्ना (कैलिफोर्निया, 6ठी बार), प्रमिला जयपाल (वॉशिंगटन, 6ठी बार), सुहास सुब्रमण्यम (वर्जीनिया, दूसरी बार) और पिया दांडिया शामिल हैं। वहीं, गवर्नर पद के लिए भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो से दावेदारी पेश की थी, लेकिन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से हार गए। इस बार सीनेट के लिए किसी भारतीय मूल के उम्मीदवार ने चुनाव नहीं लड़ा था।
उत्तरकाशी : केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में 4 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 6 हुई; लखनऊ की दो बहनें भी शामिल, 2 की तलाश जारी
उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से लापता 8 लोगों में से अब तक 6 की मौत हो चुकी है। बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 और शव बरामद किए गए, जिनमें लखनऊ के गायत्रीपुरम निवासी ट्रैकर बहनें वर्तिका वर्मा (28) और दीपिका वर्मा (29) शामिल हैं। मंगलवार को दो शव मिले थे। 27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। 29 अक्टूबर को भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास हिमस्खलन में 8 लोग लापता हो गए थे। अब 2 लोगों की तलाश जारी है। ITBP की टीम स्पेशल हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चला रही है। NDRF, SDRF, पुलिस, वन विभाग और NIM की टीमें भी लगातार तलाशी में जुटी हैं। खराब मौसम और बर्फबारी से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। बरामद शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजे जा रहे हैं। गंगोत्री MLA सुरेश चौहान आपदा कंट्रोल रूम से अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
देहरादून : उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क, चारधामों में तापमान -8°C से नीचे; 12 नवंबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान
उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई रह सकती है। चारों धामों में आज सुबह तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C रिकॉर्ड किया गया। केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में 12 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को पिथौरागढ़ में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई थी।
---
देहरादून : उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों को दिवाली-गोवर्धन पूजा पर प्रोत्साहन, 6 से 16 नवंबर तक ड्यूटी करने वालों को मिलेंगे 1500 रुपए तक
उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) ने दिवाली और गोवर्धन पूजा के त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 6 से 16 नवंबर तक लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निर्धारित अवधि में केवल एक अवकाश लेकर 10 दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। कार्यशालाओं में 10 दिन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, आउटसोर्स कर्मचारियों और डिपो संचालन से जुड़े कर्मियों को 1,000 रुपए दिए जाएंगे। बस स्टेशनों पर संचालन व्यवस्था से जुड़े उपनल कर्मचारी भी योजना के दायरे में हैं। 7, 8, 10 और 11 नवंबर को मैदानी, मिश्रित और पर्वतीय मार्गों पर क्रमशः 1,850, 1,400 और 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले चालकों-परिचालकों को 1,500 रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >
ऑकलैंड : कोहली ने तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया; रोहित 17वीं बार शून्य पर आउट
ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8741 रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर (8720) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1,971 रन पूरे करते हुए रिकी पोंटिंग की बराबरी की। वह वनडे में नंबर-3 पर 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने। कोहली ने 35 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। वहीं, रोहित शर्मा 17वीं बार शून्य पर आउट हुए, उन्होंने सौरव गांगुली (16 बार) को पीछे छोड़ा। अर्शदीप सिंह ने काइल जैमीसन को आउट करने के बाद डांस किया, जिसे उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को डेडिकेट किया।
डायमंड हार्बर : TMC विधायक के ऑफिस से ₹1.02 करोड़ नकद बरामद, सीएम शुभेंदु बोले- यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा
दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यालय से पुलिस ने 1.02 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। यह ऑफिस कथित तौर पर बागी TMC विधायक शमीम अहमद का बताया जा रहा है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने राज्य का सारा राजस्व हड़प लिया है और यह तो बड़े भ्रष्टाचार का छोटा हिस्सा है। एडिशनल SP अभिषेक मजूमदार के अनुसार, यह छापा अभिषेक बनर्जी के गिरफ्तार सहयोगी सुमित रॉय से पूछताछ के आधार पर पड़ा। TMC ने आरोप लगाया कि पुलिस ने निगरानी में रखे कार्यालय में जानबूझकर झूठे सबूत प्लांट किए हैं।
देहरादून : उत्तराखंड के चारधाम में पारा माइनस में, केदारनाथ में -8°C; यूपी के 10 शहरों में कोहरा, नोएडा का AQI 405
उत्तराखंड के चारों धामों में आज सुबह तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C रिकॉर्ड किया गया। केदारनाथ में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद अब तक बर्फ नहीं पिघली है। उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया रहा। नोएडा का AQI 405 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत की हवा भी रेड जोन में पहुंच गई।
उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर इनोवा खाई में गिरी, 4 की मौत; गुजरात के 7 यात्री थे सवार, एक युवक गंभीर
उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के गंगनानी के पास धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो बताए जा रहे हैं कि गुजरात के रहने वाले हैं। कार का नंबर UK08 TA6040 है, जो हरिद्वार में रजिस्टर्ड है। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हरिद्वार : सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से रेप का आरोप, किशोरी हिमाचल भागी; पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस, आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सौतेले पिता पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर रेप करने का आरोप लगा है। किशोरी के सगे पिता की मौत के बाद मां ने सचिन कुमार से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। लंबे समय से प्रताड़ना से परेशान किशोरी बिना बताए हिमाचल प्रदेश में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास चली गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस में किडनैपिंग का केस दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी को उसकी बहन के घर से सकुशल बरामद किया। किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर 4 नवंबर को आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मूल रूप से बिजनौर के जलालाबाद निवासी आरोपी हाल में ज्वालापुर के सीतापुर में रह रहा