लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन : यूपी में बढ़ी ठंड, लखनऊ समेत 10 शहरों में छाया घना कोहरा, देशभर में 30% मौतें सरकारी रिकॉर्ड से बाहर, 'दिव्य दरबार' लगाने वाला काली सरकार गिरफ्तार

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


नई दिल्ली : देशभर में 30% मौतें सरकारी रिकॉर्ड से बाहर, 122 जिलों में महिलाओं की मौतों का पंजीकरण 40% से भी कम; WHO रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े


WHO के अनुसार 84,390 मौतों के विश्लेषण में सामने आया है कि देश के 707 जिलों में से 122 जिलों में महिलाओं की 40% से कम मौतें दर्ज हुईं। बिहार के 38 में से 37 जिलों में महिला मृत्यु पंजीकरण 60% से कम रहा, अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में तो केवल 5% मौतें ही दर्ज हुईं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-21 के अनुसार देश में कुल मौतों में से केवल 70.8% का पंजीकरण हुआ यानी करीब 30% मौतें रिकॉर्ड से बाहर रहीं। पुरुषों की 73% और महिलाओं की 64% मौतें दर्ज हुईं। आकांक्षी जिलों में पंजीकरण दर 54.4% रही। विशेषज्ञों का कहना है कि पंचायतों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए जागरूकता बढ़ाकर पंजीकरण सुधारा जा सकता है।



वॉशिंगटन डीसी : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ीं, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स आगे; हाउस में 140 सीटों पर बढ़त


अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं और शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी पीछे दिख रही है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर चुनाव हुए; शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी 140 सीटों पर आगे है जबकि रिपब्लिकन 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर चुनाव हुए; अब तक 20 सीटों के नतीजे आए हैं, जिनमें डेमोक्रेट्स ने 12 और रिपब्लिकन ने 8 सीटें जीतीं। डेमोक्रेट्स बहुमत से 5 सीटें दूर हैं। गवर्नर की 36 सीटों में से 14 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं; 10 डेमोक्रेट्स और 4 रिपब्लिकन ने जीत दर्ज की। जॉर्जिया से डेमोक्रेट जॉन ओसॉफ ने सीनेट चुनाव जीता, वहीं कीशा लांस बॉटम्स जॉर्जिया की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनेंगी।


यूपी में बढ़ी ठंड, लखनऊ समेत 10 शहरों में छाया घना कोहरा: 20 जिलों में पारा 20°C से नीचे, नोएडा-गाजियाबाद की हवा रेड जोन में, NCR में लागू हुआ ग्रेप-2


उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह लखनऊ, बरेली, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और संभल समेत 10 शहरों में घना कोहरा छाया रहा, कई जगह विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। मंगलवार को मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान 15.3°C दर्ज हुआ। हरदोई, मेरठ और बरेली समेत 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे पहुंच गया; लखनऊ में रात का पारा 19.9°C रहा। वहीं NCR के नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत की हवा खराब हो गई है। नोएडा का AQI 405 तक पहुंच गया, जबकि बाकी जगह AQI 300 के पार रेड जोन में दर्ज हुआ। प्रदूषण को देखते हुए पूरे NCR में ग्रेप-2 लागू कर दिया गया है। BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठे नए तूफान का यूपी पर सीधा असर नहीं है, लेकिन दिवाली वाले हफ्ते में ठंड और बढ़ेगी।



 हरदोई से झांसी में 'दिव्य दरबार' लगाने वाला काली सरकार गिरफ्तार: 31 साल पुराने लूट-मारपीट के केस में थी तलाश, आर्मी ड्रेस में दरबार लगाता था बाबा, इंस्टाग्राम पर लाख से ज्यादा फॉलोअर्स


हरदोई पुलिस ने मंगलवार को झांसी में दिव्य दरबार लगाने वाले 'काली सरकार' उर्फ प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रदीप शुक्ला हरदोई के कोतवाली शहर के चौहान थोक का रहने वाला है और झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में रहकर दरबार लगाता था। उसके खिलाफ 1993 में लूट के दो और 1998 में मारपीट का मुकदमा दर्ज था, जिनमें कोर्ट में पेश न होने पर स्थायी वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला के नाम नटरोज और काली पंडित भी दर्ज हैं। वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनकर बीमारियां ठीक करने का दावा करता था और उसके दरबार में देश-विदेश से लोग आते थे। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 10 अक्टूबर को भी पुलिस ने उसे पकड़ा था, लेकिन पुराने रिकॉर्ड न मिलने पर कोर्ट ने जाने दिया था। रिकॉर्ड दुरुस्त होने के बाद दोबारा गिरफ्तारी हुई।


 ग्रेटर नोएडा में PNB से 10.24 करोड़ रुपए गायब करने के मामले में CBI ने दो गिरफ्तार किए: बैंक की महिला ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और उसका सहयोगी आशुतोष पुणे से पकड़ा गया


ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सेक्टर-पाई-1 शाखा में खातों से 10.24 करोड़ रुपए गायब करने के मामले में CBI ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बैंक की महिला ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और उसका निजी सहयोगी आशुतोष कुमार पाठक शामिल हैं। CBI के अनुसार, आशुतोष को महाराष्ट्र के पुणे से पकड़ा गया, जहां उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल की गई। आरोप है कि दीपांशी ने आशुतोष और अन्य अज्ञात लोगों से मिलीभगत कर ग्राहकों के बचत खातों और FD से बिना अनुमति रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर की। कथित तौर पर कई खाताधारकों के मोबाइल नंबर और ईमेल भी बदले गए। CBI ने 29 अक्टूबर 2026 को केस दर्ज किया था। शुरुआती शिकायतों में हेराफेरी का दायरा 35 करोड़ से अधिक बताया गया था, जबकि CBI के मामले में 10.24 करोड़ का दावा है। बैंक प्रबंधन ने प्रभावित खाताधारकों की रकम वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

नई दिल्ली : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दिया बहस का चैलेंज, बोले- जगह और जज आप चुनिए; अमित शाह बोले- संसद चलने दीजिए, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल ने कहा- "मोदी जी, आप कहते हैं विपक्ष देशद्रोही है, तो किसी भी मंच पर जगह आप चुनिए और मेरे साथ बहस कीजिए।" उन्होंने देशद्रोह, विदेशी फंडिंग कनेक्शन, अडाणी मामला बंद होने और अमेरिकी डील को लेकर सवाल उठाए। राहुल ने दावा किया कि उन पर मानहानि के करीब 45 केस दर्ज हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद चलने दीजिए; SIR पर विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बहस के लिए संसद की जगह पहले से तय है।


 नवी मुंबई : देश की पहली समुद्री रेल टनल बन रही सावली में, 7 किमी लंबी सुरंग से गुजरेगी बुलेट ट्रेन; 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में खुदाई


नवी मुंबई के सावली में देश की पहली समुद्री रेल सुरंग बनाई जा रही है, जिससे देश की पहली बुलेट ट्रेन गुजरेगी। सुरंग जमीन से 114 मीटर नीचे बन रही है, यानी करीब 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में। समुद्र के अंदर 7 किमी लंबी सुरंग के लिए 3,000 टन भारी टीबीएम मशीन खुदाई कर रही है और करीब 1,200 मजदूर-इंजीनियर दिन-रात काम में जुटे हैं। सावली से शीलफाटा के बीच 4.8 किमी सुरंग पहले ही तैयार हो चुकी है। समुद्र के नीचे ट्रेन की रफ्तार 180 से 280 किमी प्रति घंटा रहेगी, जबकि बाहर 320 किमी प्रति घंटा तक पहुंचेगी। समुद्री सुरंग 30 महीनों में बनने की उम्मीद है।


अमरावती/नई दिल्ली : मुरासु तूफान से आंध्र में 2 की मौत, 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद; 35 ट्रेनें रद्द, 12 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में


आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु ने भारी तबाही मचाई है। तूफान से 2 लोगों की मौत हो गई और 52 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद हुईं। इसके चलते 35 से ज्यादा ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और 12,230 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक राज्य को करीब 344 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बुधवार को भी तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है; बीते 24 घंटों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद समेत 10 से अधिक जिलों में कोहरा छाया रहा।



बांदा में अस्पताल में सोए परिजनों का नवजात कुत्ते उठा ले गए: तड़के 3 बजे शव ओटी ब्लॉक से खींच ले गए कुत्ते, सिर्फ हाथ-पैर मिले; परिजनों ने लगाया मेडिकल कॉलेज पर लापरवाही का आरोप


बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी गणेश प्रसाद कुशवाहा (38) का आरोप है कि रविवार (1 नवंबर) तड़के करीब 3 बजे मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक में सोए परिजनों के पास से कुत्ते उनके नवजात बच्चे का शव खींच ले गए। गणेश के अनुसार, शनिवार (31 अक्टूबर) रात करीब 10 बजे पत्नी गुड़िया को प्रसव पीड़ा हुई और तिंदवारा के पास एंबुलेंस में ही बेटे ने जन्म लिया, जो मृत पैदा हुआ था। रात करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल कर्मचारियों ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन ओटी ब्लॉक के हॉल में रुके थे। तड़के शव दो महिलाओं के बीच रखा था, झपकी लगते ही कुत्ते उसे खींच ले गए। परिजनों का कथित तौर पर आरोप है कि बच्चे का पूरा शरीर कुत्ते नोंचकर खा गए, सिर्फ हाथ-पैर मिले। मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।


लखनऊ में एलडीए लाएगा चार नई आवासीय योजनाएं: वेलनेस सिटी, आईटी सिटी, वशिष्ठपुरम और प्रबंधनगर में बनेंगे करीब 2 लाख प्लॉट, 8 लाख लोगों को मिलेगी आवासीय सुविधा


लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अगले दो से तीन महीनों में चार नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में है। इन योजनाओं में करीब दो लाख प्लॉट विकसित किए जाएंगे, जिससे लगभग आठ लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है। सुल्तानपुर रोड पर वेलनेस सिटी (1200 एकड़, करीब 5500 रुपये प्रति वर्गफीट) और आईटी सिटी (1054 हेक्टेयर, करीब 4200 रुपये प्रति वर्गफीट) विकसित होंगी। आगरा एक्सप्रेसवे के पास वशिष्ठपुरम योजना (1035 एकड़, करीब 2800 रुपये प्रति वर्गफीट) और सीतापुर रोड पर प्रबंधनगर योजना (840 हेक्टेयर, करीब 4500 रुपये प्रति वर्गफीट) बनेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, लॉन्चिंग का लक्ष्य अगले दो-तीन महीनों में रखा गया है। इससे पहले एलडीए 24 सितंबर को वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाएं लॉन्च कर चुका है।



📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल