लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन :मुख्यमंत्री धामी ने 14.68 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी.नई दिल्ली : जनगणना 2027 की तैयारी,मुख्यमंत्री धामी ने 14.68 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


कैलिफोर्निया : मेटा का बड़ा कदम, अब AI से पकड़ी जाएगी यूजर की उम्र; टीनएजर्स के लिए सेफ्टी फीचर्स जनवरी से अनिवार्य


सोशल मीडिया कंपनी मेटा अब बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया AI सिस्टम दुनियाभर में लागू करने जा रही है। इस सिस्टम की मदद से इंस्टाग्राम और फेसबुक एप खुद पहचान लेंगे कि यूजर टीनएजर है या नहीं, और उसका अकाउंट अपने आप सख्त सुरक्षा वाले टीन अकाउंट में बदल जाएगा। कंपनी ने बताया कि अगर किसी टीनएजर ने उम्र गलत बताई होगी, तो भी AI उनके इस्तेमाल के तरीके से असली उम्र पहचान लेगा। कंपनी के अनुसार, ये सभी नए फीचर्स और वैश्विक AI एज वेरिफिकेशन प्रक्रिया जनवरी से आधिकारिक रूप से लागू होने शुरू हो जाएंगे। इसके तहत टीनएजर्स के लिए स्क्रीन-टाइम लिमिट और 'क्वाइट मोड' जैसे नियम भी लागू होंगे।


नई दिल्ली : जनगणना 2027 की तैयारी, देश को 24.25 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में बांटा; 25 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण


जनगणना 2027 के लिए भारत ने अब तक का सबसे बड़ा डिजिटल काम पूरा कर लिया है। देश की 24.25 लाख हाउसलिस्टिंग ब्लॉक की मैपिंग स्पेशल सॉफ्टवेयर से कर दी गई है। एक ब्लॉक में करीब 800 लोग रहते हैं और हर ब्लॉक में 150-200 घर होंगे। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों को इसकी जानकारी भेजी है। जनगणना का दूसरा चरण 25 जनवरी 2027 से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें लोगों को खुद अपनी जानकारी देने यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 11,718.24 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है।

देहरादून में 24 घंटे में तीसरी हत्या: नशे के लिए पैसे मांगने पर बेटे ने पिता को चाकू घोंपा, संपत्ति विवाद में मामा ने भांजे को खुकरी से काट डाला


देहरादून में पिछले 24 घंटों में हत्या की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा रोड स्थित चलांग-कुल्हान में एक नशेड़ी युवक ने नशे के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर अपने भांजे पर दरांती से हमला किया। बीच-बचाव करने आए पिता मदन राणा पर आरोपी बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। दूसरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है, जहां संपत्ति और मकान को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में मामा ने खुकरी से हमला कर अपने भांजे की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीसरे मामले में नेहरू कॉलोनी में दिवाली मनाने गए 15 वर्षीय किशोर अर्श अंसारी की पुरानी रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 मुख्यमंत्री धामी ने 14.68 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी: खटीमा में लगेंगे 300 हैंडपंप, नवदुर्गा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 2.98 करोड़ स्वीकृत


उत्तराखंड में विधानसभा क्षेत्रों की स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14.68 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी है। इस बजट में गांवों तक सड़क पहुंचाने, पेयजल सुविधा बढ़ाने, खेल मैदान विकसित करने, स्कूलों की जर्जर इमारतों को सुधारने और मंदिरों के सौंदर्यीकरण तक के काम शामिल हैं। खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए जाएंगे, जिसके लिए 86.57 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। चम्पावत के लोहाघाट में दो खेल परियोजनाओं के लिए 1.85 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण पर 2.49 करोड़ रुपए खर्च होंगे। धार्मिक स्थलों के विकास के तहत नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए 2.98 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिसमें पहली किश्त के रूप में एक करोड़ रुपए जारी करने की भी स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ और धारचूला में भी मंदिरों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के लिए अलग-अलग धनराशि स्वीकृत की गई है। देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 28.18 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।


 उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सीएम धामी को भेजा लेटर: लिखा- 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का; चारधाम रोड से UCC तक के कामों की तारीफ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को लेटर भेजकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा, आध्यात्मिक विरासत, आधारभूत ढांचे और सीमांत क्षेत्रों में हो रहे कामों की सराहना की। पीएम ने कहा कि राज्य सरकार ‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक’ बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से उत्तराखंड अलग राज्य बना था। पीएम ने बताया कि करीब 890 किलोमीटर लंबी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर केंद्र सरकार 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रही है, वहीं 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ में करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। सीमांत क्षेत्रों के विकास पर उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत माणा, जादुंग, टिम्मरसैंण, नीति और गुंजी जैसे गांवों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के साथ स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम ने हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपए की सहायता का भी उल्लेख किया।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

आंध्र प्रदेश : उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पत्नी अन्ना का आपसी सहमति से तलाक, 13 साल बाद अलग हुए रास्ते


आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। दोनों ने कहा कि वे आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। बच्चों की खुशी और भलाई दोनों की साझा प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि 2013 में रूसी मॉडल अन्ना से शादी करने वाले पवन कल्याण की यह तीसरी शादी थी और तीनों ही शादियों का अंत तलाक से हुआ है।


 हैमिल्टन : भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे जीता, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी; बारिश से 40-40 ओवर का हुआ मुकाबला


हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण मुकाबले में देरी हुई और अब यह मैच 40-40 ओवर का खेला जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं न्यूजीलैंड ने एक बदलाव करते हुए मैट फिशर को जैकब डफी की जगह टीम में शामिल किया है। विराट कोहली के पास इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2 हजार रन पूरे करने का मौका है, वे इस आंकड़े से सिर्फ 22 रन दूर हैं। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।


 न्यूयॉर्क : ट्रम्प का भारतीयों पर सख्त रुख, H-1B वीजा में और कड़ाई और 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन की तैयारी का दावा


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मिडटर्म चुनाव में हार के बाद भारतीयों के खिलाफ सख्त रुख अपना सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प सरकार H-1B वीजा में सख्ती और 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन में तेजी ला सकती है। अमेरिका ने 2025 में 3567 भारतीयों को डिपोर्ट किया था, जो 15 साल में सबसे अधिक था। ट्रम्प ने सोमवार को साफ कर दिया कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को कोई माफी नहीं मिलेगी। वहीं सिएटल में दिवाली कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प समर्थकों द्वारा भारतीयों के खिलाफ नारेबाजी की घटना सामने आई है, जिस पर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने नाराजगी जताई है।


गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे: 5 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, -10°C में 19.3 किमी पैदल चलेगी मां गंगा की डोली


उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे। इस साल 19 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। धाम में सुबह का तापमान -10°C दर्ज किया गया है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी, जो पहले भैरव मंदिर जाएगी और फिर 19.3 किमी पैदल यात्रा कर मार्कण्डेय पुरी स्थित देवी मंदिर पहुंचेगी। 11 नवंबर को डोली मुखबा पहुंचेगी, जहां अगले छह महीने तक मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी। चारधाम के कपाट बंद होने के क्रम में यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को बंद होंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद किए जाएंगे।

उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार: 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना, 13-14 नवंबर को फिर बदलेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। विभाग के मुताबिक, 11 और 12 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 13 और 14 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 15 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।



⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >



📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल