लोड किया जा रहा...

श्रावस्ती: पत्नी ने पूछा 'कहां से आए हो', पति ने चौराहे पर हंसिया घोंपकर मार डाला; आरोपी गिरफ्तार


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी गांव में रविवार देर रात करीब 12 बजे रक्षाराम मौर्या (43) ने अपनी पत्नी नीलम मौर्या (40) की हंसिया से पेट में 5-6 वार करके हत्या कर दी। पति ने पहले पत्नी को घर से घसीटते हुए चौराहे तक लाया और वहां पिटाई के बाद सड़क पर गिराकर हमला किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को घर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का पूरा घटनाक्रम

बांसगढ़ी गांव निवासी रक्षाराम मौर्या इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। उसकी शादी 22 साल पहले नेपाल के घरवाली टोल की रहने वाली नीलम मौर्या से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं—बेटा अभिषेक (18) पुणे में पढ़ाई करता है, जबकि बेटी अंकिता (16) नेपाल में अपने मामा के घर रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही है।

नीलम के पिता बहुदल मौर्या के मुताबिक, रक्षाराम शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात करीब 12 बजे वह कहीं से घूमकर घर लौटा और नीलम से झगड़ने लगा। पत्नी ने पूछा कि वह कहां से आए हो, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। रक्षाराम ने नीलम के साथ मारपीट की और विरोध करने पर उस पर डंडे से हमला कर दिया।

चौराहे पर ले जाकर की हत्या

नीलम चीखते-चिल्लाते हुए जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी, लेकिन रक्षाराम हंसिया लेकर उसके पीछे दौड़ा और उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह नीलम को घसीटते हुए कस्बे के बीच चौराहे तक ले गया। वहां पहले उसके बाल पकड़कर पिटाई की और फिर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद हंसिया से उसके पेट पर 5-6 वार किए।

हमले में नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर खून से लथपथ हालत में काफी देर तक तड़पती रही। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस नीलम को मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद घर जाकर बैठा पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के बाद रक्षाराम अपने घर जाकर बैठ गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी गांव का है। सोमवार सुबह ASP चंद्रकेश सिंह घटनास्थल पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

बेटी ने बताया—रात 10 बजे मां से हुई थी बात

नीलम की बेटी अंकिता ने बताया कि रविवार रात 10 बजे उसकी मां से फोन पर बात हुई थी। तब मां ने बताया था कि अभी पापा घर नहीं आए हैं। देर रात उसे पता चला कि माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ और पिता ने मां के पेट में हंसिया मार दिया। मां की मौत की सूचना पर नेपाल में रहने वाली बेटी फूट-फूटकर रोने लगी।

पिता बोले—हमें इंसाफ चाहिए

मृतका के पिता बहुदल मौर्या ने कहा, "हमें इंसाफ चाहिए। मेरी बेटी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

ASP ने दी जानकारी

ASP चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल