लोड किया जा रहा...

बुलंदशहर: जमीन के झगड़े में युवक का अपहरण, आंख-सिर फोड़कर कार से पैर तोड़ा, मरा समझकर जंगल में फेंका



सागर राठी के साथ हुई बेरहमी से मारपीट, हालत गंभीर; मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर

बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में 14 अक्टूबर की रात जमीन के झगड़े में 35 वर्षीय सागर राठी का कथित तौर पर अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी एक आंख और सिर फोड़ दिया तथा कार चढ़ाकर पैर तोड़ दिया। मरा समझकर उसे आसिफाबाद-चंदपुरा के जंगल में फेंककर भाग गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का पूरा घटनाक्रम

अख्तियारपुर निवासी बिजेंद्र राठी के बेटे सागर राठी (35) 14 अक्टूबर की रात 8 बजे मोबाइल सही कराकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह ताजपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे, गांव के ही आकाश, गौरव और विपिन अपनी वैगनआर कार से वहां पहुंचे। तीनों ने सागर को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद कार से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड निकालकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान सागर के साथ मौजूद योगेंद्र उर्फ योगी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले।

दोस्त ने परिवार को दी पिटाई की सूचना

योगेंद्र ने सागर के घरवालों को फोन कर बताया कि सागर का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि एक हमलावर आकाश उर्फ अक्कू के पास किसी का फोन आया था, जिसमें वह कह रहा था कि इसे छोड़ना नहीं है, अगर मरा नहीं है तो जान से मार दो। इसके बाद सागर को बेरहमी से पीटा गया और आसिफाबाद-चंदपुरा के जंगल में फेंककर हमलावर भाग गए।

राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस

एक राहगीर ने सागर के घायल पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सागर को गुलावठी अस्पताल ले गई। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां

घटना के बाद सागर के पिता बिजेंद्र राठी ने 15 अक्टूबर की दोपहर गांव के ही आकाश उर्फ अक्कू, गौरव और विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बिजेंद्र राठी ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों से काफी समय से जमीन का झगड़ा चल रहा है। इसी के चलते उन लोगों ने पहले भी उनके बेटे की जान लेने की कोशिश की थी और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। घरवालों का कहना है कि घटना के 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाई गई है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल