कैंडल मार्च का नेतृत्व टीपी सिंह, पूर्व केपी ट्रस्ट अध्यक्ष, एवं आदित्य सिंह, पूर्व छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश मंत्री सुधांशु श्रीवास्तव (राजा) सहित अन्य लोगों ने दिवंगत अधिवक्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस घटना से अधिवक्ता समाज में गहरा दुख व्याप्त है।