लोड किया जा रहा...

अम्बेडकरनगर: खेत में पति-पत्नी के शव मिले, जंगली जानवर के हमले का शक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


अम्बेडकरनगर के आजनपारा गांव में सोमवार सुबह पति-पत्नी के शव खेत के पास पड़े मिले। दोनों रविवार रात करीब 9 बजे घर से 500 मीटर दूर खेतों की सिंचाई करने गए थे। पुलिस ने जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महिला के पैर पर जानवर के काटने के निशान मिले हैं।

दंपती की पहचान और परिवार

आजनपारा गांव निवासी बिशुनलाल (40) अपनी पत्नी द्रोपदी (38) के साथ रहते थे। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा सनी (23) मुंबई में नौकरी करता है, जबकि बेटी आकांक्षा (17), साहिल (14) और दीक्षा (12) पढ़ाई करते हैं। बिशुनलाल पेशे से किसान थे और उन्होंने 15 बिस्वा खेत में धान की फसल बोई थी।

रात में सिंचाई करने गए थे दोनों

परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे बिशुनलाल अपनी पत्नी द्रोपदी के साथ खेत की सिंचाई करने गए थे। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में दोनों के शव पड़े देखे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। महिला का शव चकरोड पर पड़ा था, जबकि पति की लाश 50 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास पड़ी थी।

सीओ ने क्या कहा

मौके पर पहुंचे जलालपुर सर्किल के सीओ अनूप कुमार सिंह के अनुसार, जांच के दौरान महिला के सिर के पीछे चोट और बाएं पैर पर किसी जानवर के काटने के निशान जैसा दिखा है। लेकिन पुरुष के शरीर पर बाहर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। दोनों की बॉडी 50 मीटर की दूरी पर है। जिसके चलते शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर के मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव का है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मामले में परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बच्चों और रिश्तेदारों का कहना है कि माता-पिता की हत्या की गई है। मामले में जांच की मांग की गई है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की आशंका लग रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिवार के आरोपों को लेकर भी जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल