लोड किया जा रहा...

उन्नाव: प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही फंदे पर लटककर दी जान, रिश्ते में थे भाई-बहन; एक साल पहले हुई थी लड़की की शादी



संक्षेप में

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के धमनीखेड़ा गांव स्थित आम के बाग में रविवार दोपहर 2 बजे प्रेमी-प्रेमिका अभय कुमार (24) और प्रीति (22) एक ही रस्सी से पेड़ पर लटके मिले। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे। प्रीति की शादी 30 नवंबर, 2025 को हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

आम के बाग में लटे मिले दोनों शव, ग्रामीणों ने दी सूचना

उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के धमनीखेड़ा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आम के बाग में रविवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने दो शव पेड़ से लटके देखे। दोनों एक ही रस्सी से लटके हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों की बॉडी नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी और गांववालों से पूछताछ भी शुरू की।

अभय और प्रीति के बीच था अफेयर, दोनों थे रिश्ते के भाई-बहन

जानकारी के अनुसार, छत्ताखेड़ा गांव निवासी बाबूलाल पासी के बेटे अभय कुमार (24) एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसकी बुआ का घर गांव के पास स्थित महरामऊ गांव में है। बुआ के पांच बच्चों में तीन बेटे कुलदीप, सचिन, संदीप और दो बेटियां आरती व प्रीति (22) हैं। प्रीति सबसे छोटी थी। प्रीति के पिता किसान हैं। भाई कुलदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, सचिन ढाबे पर काम करता है, जबकि संदीप दुबई में जॉब करता है। अभय का प्रीति से अफेयर चल रहा था, लेकिन दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन लगते थे।

एक साल पहले हुई थी प्रीति की शादी, मायके में रह रही थी

घरवालों ने प्रीति की शादी 30 नवंबर, 2025 को बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के शहतन गांव में कर दी थी। इन दिनों प्रीति मायके में रह रही थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रीति और अभय चुपचाप अपने-अपने घरों से निकले और दोपहर में धमनीखेड़ा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आम के बाग में पहुंचे। यहां कुछ देर आपस में बात की, फिर दोनों फंदे से लटक गए। वहीं, प्रीति जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसके घरवालों ने पुरवा थाने में शिकायत दी।

थानाध्यक्ष बोले- शुरुआती जांच में सामने आई अफेयर की बात, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों में अफेयर की बात सामने आई है। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। घरवालों और गांववालों से बात की गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल