लोड किया जा रहा...

नमस्कार,डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!


चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


अहमदाबाद : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एकता नगर (केवड़िया) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरदार पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर यहां राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। समारोह के बाद पीएम मोदी 400 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2A और 2B की आधारशिला भी रखेंगे। फेज 2A में कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन, जबकि फेज 2B में गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे। इसके अलावा लगभग 2,600 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला रखेंगे। पीएम 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और 361 पूर्ण हो चुके केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। वे 'एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड' के तहत पूरी हुई 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 4,950 करोड़ रुपए है। एकता नगर में वे 'रेन फॉरेस्ट' और 'वामन वृक्ष वाटिका' का दौरा भी करेंगे।


दिल्ली : INDIA ब्लॉक आज 'सड़क पर संसद' कार्यक्रम करेगा, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाएगा जनमहाभियोग; रविवार को 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शुक्रवार को विपक्षी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी समेत सपा, TMC, JMM समेत कई पार्टियों के नेता शामिल हुए। दिल्ली में आज खड़गे के आवास पर 'सड़क पर संसद' कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग लाया जाएगा। यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होने वाला था, लेकिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। राहुल गांधी ने कहा कि रविवार को कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च करेंगे और 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में राजनीतिक, छात्र संगठनों और सभी लोगों से आने की अपील की। सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि यूपी में MLC चुनाव भाजपा ने जुगाड़ और बेईमानी से जीते हैं। TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि यह राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी लड़ाई है। इधर, CTI ने रैली स्थगित करने की अपील करते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।



उत्तरकाशी : नीदरलैंड में उत्तराखंड के शेफ परोसेंगे पहाड़ी पकवान – जख्या आलू, लाल चावल और मंडुवे के व्यंजनों का होगा स्वाद


नीदरलैंड में आयोजित होने वाले इंडियन शेफ्स मिलन समारोह में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन, संस्कृति और संगीत की झलक पेश की जाएगी। इंडियन कलिनरी सोसायटी के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में करीब 200 से 300 भारतीय शेफ और आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। समारोह में जख्या आलू, पहाड़ी लाल चावल, भंगजीरे की चटनी, मंडुवे के चिप्स और प्याज के मंडुवे के पकौड़े परोसे जाएंगे। शेफ टीकाराम सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विदेश में पहाड़ी खानपान की पहचान और लोकप्रियता बढ़ाना है। समारोह में शेफ पृथ्वी राणा, टीकाराम सिंह, आलम सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, हिमालय सिंह रावत, धर्म सिंह नेगी, शेर सिंह रावत, मोहन राणा और महिपाल सिंह राणा समेत उत्तराखंड के अन्य शेफ भागीदारी करेंगे। आयोजकों के अनुसार यहां भारतीय खानपान की विविधता के साथ उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और संगीत भी प्रस्तुत किया जाएगा।


 देहरादून : उत्तराखंड में 5222 पदों पर भर्ती की तैयारी – कार्मिक विभाग ने जारी किया विभागवार ब्योरा, शिक्षा-पुलिस-राजस्व में भी नौकरी


उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े 5222 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। कार्मिक विभाग ने इन पदों का विभागवार और पदवार ब्योरा जारी करते हुए भर्ती प्रक्रिया का रोडमैप सामने रखा है। इसमें शिक्षा, पुलिस, राजस्व, पेयजल, ऊर्जा निगम और पिटकुल जैसे विभागों में खाली पदों को भरने की तैयारी है। राजस्व विभाग में लेखपाल के खाली पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है, वहीं परिवहन विभाग में आरक्षी के 18 पदों पर जल्द भर्ती की बात कही गई है। कार्मिक विभाग ने बेरोजगार संघ के साथ पूर्व में हुई वार्ता का शुक्रवार को कार्यवृत्त जारी किया, जिसमें रिक्त पदों की स्थिति, भर्ती प्रस्तावों और लंबित परीक्षाओं के परिणामों को लेकर जानकारी दी गई है। कार्यवृत्त के अनुसार प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का अंतिम पेपर 29 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है, जिसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए UKSSSC अब अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी सार्वजनिक करेगा। ड्राफ्ट्समैन भर्ती का पाठ्यक्रम लोक निर्माण विभाग के स्तर पर अंतिम रूप दिया जाएगा।


बद्रीनाथ धाम हेलिकॉप्टर क्रैश में छह की मौत: बर्फबारी से रुकी थी उड़ान, चट्टानों पर गिरते ही आग की लपटों में घिरा हेलिकॉप्टर


उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार दोपहर हुए हेलिकॉप्टर हादसे में कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु गुरुवार को दर्शन के बाद माना गांव गए थे और उसी दिन लौटना चाहते थे, लेकिन बद्रीनाथ समेत चारों धामों में बर्फबारी के चलते हेली सेवा बंद रही। शुक्रवार को मौसम थोड़ा खुला, पर खराब विजिबिलिटी से उड़ान में देरी हुई। दोपहर 1:14 बजे हेलिकॉप्टर ने बद्रीनाथ हेलीपैड से देहरादून के सहस्रधारा के लिए उड़ान भरी; पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48) थे। उड़ान के कुछ ही देर बाद संपर्क टूटा और करीब 2 बजे लोकेशन दिखनी बंद हो गई। 2:24 बजे SDRF टीमें जोशीमठ और पांडुकेश्वर से रवाना हुईं। 3 बजे पहाड़ी में चट्टानों पर मलबा मिला; शाम 5 बजे छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई। कथित तौर पर हेलिकॉप्टर गिरते ही आग लग गई थी।





✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

राष्ट्रीय : तूफान अर्नब का असर जारी, उत्तराखंड में बर्फबारी तो राजस्थान में ओले गिरे; ओडिशा में भूस्खलन से तीन की मौत, 2-3 नवंबर को आंध्र तट पर नया चक्रवात टकराने की आशंका 


मौसम विभाग के अनुसार देश में अभी भी अर्नब तूफान का असर बना हुआ है। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है। ओडिशा में चक्रवात से हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें नौ महीने का बच्चा भी शामिल है। राजस्थान में बारिश और ओले गिरने से कई जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 'डिप्रेशन' में बदल सकता है, जिसके कारण 2-3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में एक नया चक्रवात टकरा सकता है और भारी बारिश हो सकती है। 1 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि 2 नवंबर को आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


---


 दिल्ली-एनसीआर : प्रदूषण को देखते हुए 5 से 20 नवंबर तक निर्माण-तोड़फोड़ पर रोक, सरकारी-निजी दफ्तरों में आधे कर्मचारी करेंगे घर से काम 


केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगा दी है। यह रोक धूल उड़ाने वाले बाहरी कामों पर लागू होगी। इस अवधि में दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और गौतम बुद्ध नगर के सरकारी और निजी कार्यालयों में आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह आदेश 8 नवंबर की दिवाली और नवंबर के पहले दो हफ्तों में पराली जलाने से बढ़ने वाले प्रदूषण को देखते हुए जारी किया गया है। रोक हाईवे, सड़क समेत अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं पर भी लागू होगी। रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, अस्पताल, जलापूर्ति, स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा के प्रोजेक्ट को इससे छूट दी गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार देर रात यह आदेश जारी किया।


---


दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार की मौत; दो की हालत गंभीर, रेस्क्यू टीम ने छह को बेहोशी की हालत में निकाला


दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू टीम ने छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पांच अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी (ADO) पारस कुमार के अनुसार, यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाती और स्टोर करती है। आग बेसमेंट में लगी थी, जहां टीम ने उस पर काबू पा लिया। फिलहाल आग पूरी तरह बुझ गई है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है। फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।


नैनीताल : रामनगर में 14 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया अतिक्रमण – 86 मकान ध्वस्त, भू-माफिया ताहिर मुल्ला पर यूपी के लोगों को जमीन बेचकर बस्ती बसाने का आरोप


नैनीताल जिले के रामनगर में कोसी नदी किनारे पुछड़ी बस्ती में शनिवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में वन विभाग की करीब 14 हेक्टेयर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुए अभियान में 86 पक्के मकानों को बुलडोजर और जेसीबी से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के लिए 3 कंपनी PAC समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन के अनुसार भू-माफिया ताहिर मुल्ला ने उत्तर प्रदेश से आए लोगों को वन विभाग की जमीन बेचकर यहां बस्ती बसाई थी। आरोप है कि कांग्रेस शासनकाल में इस अतिक्रमण को राजनीतिक संरक्षण मिला। वन विभाग ने ताहिर मुल्ला के खिलाफ पुलिस और अपने विभाग में भी मामले दर्ज कराए हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के मुताबिक अभियान के लिए पूरे इलाके को 2 सुपर जोन, 7 जोन, 14 सेक्टर और 6 बैरियर में बांटा गया था। डीएम ने बताया कि सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराकर वन विभाग के हवाले किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में वर्ष 2025 में पहले चरण में करीब 51 परिवारों को हटाया गया था और लगभग 23 हेक्टेयर सरकारी वन भूमि कब्जामुक्त कराई गई थी। दूसरे चरण में 90 से अधिक परिवारों को हटाने की तैयारी थी, जिनमें करीब 9 से 10 परिवारों के मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण उन्हें फिलहाल कार्रवाई से अलग रखा गया।


देहरादून : बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एयरबस H125 हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश – पायलट समेत 6 की मौत, चट्टानों पर गिरते ही लगी आग


उत्तराखंड में शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाला हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास चाई गांव में क्रैश हो गया, जिसमें एक पायलट और 5 यात्रियों की मौत हो गई। यह एयरबस H125 हेलिकॉप्टर था, जो AS350 हेलिकॉप्टर परिवार का हिस्सा है। मृतकों में कर्नाटक के 5 श्रद्धालु और दिल्ली के 48 वर्षीय पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु गुरुवार को दर्शन के बाद माना गांव गए थे और उसी दिन वापस लौटना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम और बर्फवारी के चलते हेली सेवा बंद होने से वे गुरुवार को उड़ान नहीं भर पाए। शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 14 मिनट पर हेलिकॉप्टर ने बद्रीनाथ धाम से उड़ान भरी, जिसके थोड़ी देर बाद संपर्क टूट गया और करीब 2 बजे उसकी लोकेशन दिखनी बंद हो गई। 2 बजकर 24 मिनट पर SDRF की टीमें जोशीमठ और पांडुकेश्वर से रवाना हुईं और 3 बजे पहाड़ी में चट्टानों पर हेलिकॉप्टर का मलबा मिला। शाम 5 बजे पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर ऊंचाई से चट्टानों पर गिरा और गिरते ही उसमें आग लग गई। उल्लेखनीय है कि H125 को खास तौर पर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करने की क्षमता के लिए जाना जाता है और इसकी अधिकतम क्रूज स्पीड करीब 252 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारत में एयरबस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने कर्नाटक के वेमागल में H125 की फाइनल असेंबली लाइन स्थापित की है, जिसका उद्घाटन 17 फरवरी 2026 को किया गया था।




⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >



📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल