लोड किया जा रहा...

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है!

नमस्कार

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >



माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा कदम: करीब 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत में 23 हजार कर्मचारी; 1 दिसंबर तक करना होगा फैसला


सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के करीब 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने यह जानकारी अपने ब्लॉग में दी। यह योजना AI एक्सपीरियंस, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, Xbox और Windows + Devices विभागों पर लागू होगी, जबकि डेटा सेंटर, सेल्स और मार्केटिंग के कर्मचारी इससे बाहर रहेंगे। भारत में कंपनी के 23 हजार कर्मचारी हैं, जिनमें से पात्र कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला करना होगा। एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एमी कोलमैन के अनुसार, इस पहल का मकसद कर्मचारियों को अधिक विकल्प देना है। नौकरी छोड़ने वालों को एक महीने का मूल वेतन, स्वास्थ्य बीमा और करियर बदलने में मदद मिलेगी। कंपनी ने जुलाई में 4,800 कर्मचारियों की छंटनी की थी।


चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा: SIR के फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं, सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए— CEC समेत तीनों आयुक्तों के दस्तखत


SIR पर एक महीने से जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में काउंटर एफिडेविट दाखिल कर कहा कि SIR के फॉर्म 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया और नियमों के अनुसार इस पर बदलाव का अधिकार केंद्र के पास है। आयोग के अनुसार, SIR पर सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, जिन पर CEC ज्ञानेश कुमार, कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी तीनों की सहमति थी। यह हलफनामा उस याचिका के जवाब में फाइल किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ECI और CEC को नोटिस दिया था। SIR से जुड़ी राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी। आयोग ने कहा कि फिलहाल दशहरे की छुट्टियों के कारण संक्षिप्त जवाब दाखिल किया गया है।



लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक आज, 10 लाख शिक्षकों को 5 लाख का कैशलेस इलाज देने समेत 16 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर


उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को सीएम आवास पर होने वाली कैबिनेट बैठक में करीब 10 लाख शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार शाम बैठक का एजेंडा जारी कर दिया है, जिसमें 16 प्रस्ताव शामिल हैं। शासन के अनुसार, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षक-कर्मचारी इस सुविधा के पात्र होंगे। समग्र शिक्षा परियोजना के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी लाभ देने का प्रस्ताव है। इससे शिक्षक-कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित करीब 50 लाख लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। एजेंडे में मैनपुरी के सैनिक स्कूल के लिए जमीन, चार अस्पतालों को PPP मॉडल पर चलाने, IIT कानपुर में साइबर सुरक्षा केंद्र स्थापित करने और प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की क्षमता 1,250 से बढ़ाकर 3,000 बेड करने जैसे प्रस्ताव भी शामिल हैं।



---


लखनऊ: भाजपा ने जारी की प्रदेश कार्यसमिति-2026 की सबसे बड़ी लिस्ट, 712 नेताओं को मिली जगह; सुबह सपा जॉइन करने वाले सिनोद शाक्य शाम को बने भाजपा सदस्य


उत्तर प्रदेश भाजपा ने सोमवार शाम प्रदेश कार्यसमिति-2026 की लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीन श्रेणियों में कुल 712 नेताओं को शामिल किया है, जिसमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। पार्टी ने इस बार अब तक की सबसे बड़ी प्रदेश कार्यसमिति बनाई है। खास बात यह है कि बदायूं की दातागंज सीट से विधायक रहे सिनोद कुमार शाक्य को सदस्य बनाया गया है, जबकि उन्होंने सोमवार सुबह ही समाजवादी पार्टी जॉइन की थी। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, 92 वर्षीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी और मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में हेमा मालिनी, रवि किशन और अरुण गोविल के नाम हैं। लिस्ट में 7 मुस्लिम नेताओं को भी जगह मिली है।


---


उत्तर प्रदेश: MLC स्नातक-शिक्षक कोटे की 11 सीटों पर मतगणना जारी, 55.24% मतदान के बाद 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज; सपा प्रत्याशी ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप


उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए आज मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जहां कुल 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव में कुल 55.24% मतदान हुआ था। मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में कराई जा रही है। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, बैरिकेडिंग की गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार पुलिस की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। बरेली में मतगणना से पहले सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने आरोप लगाया कि चुनाव बूथ कैप्चरिंग और सत्ताबल से लड़ा गया। इन 11 सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, और इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों की राजनीतिक ताकत की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >

तेहरान में ईरान-सऊदी-पाक-तुर्किये की उच्चस्तरीय बैठक: राष्ट्रपति पजशकियान बोले- मुस्लिम देश एकजुट होकर करें क्षेत्रीय सुरक्षा पर काम


तेहरान में जंग रोकने और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के अधिकारियों ने सोमवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से मुलाकात की। बैठक में सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और तुर्किये के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कालिन शामिल हुए। ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अराघची और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई भी मौजूद रहे। पजशकियान ने कहा कि मुस्लिम देशों को एकजुट होकर क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए और मतभेद बातचीत से सुलझाने चाहिए। संयुक्त बयान में चारों देशों ने शांति और सुरक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान पर हमले की धमकी के बीच हुई है।



गुवाहाटी के होटल में विवाद ने लिया खूनी रूप: लीज समझौते के विवाद में फायरिंग, एक ही परिवार के चार सहित पांच की मौत; आरोपी गिरफ्तार


असम के गुवाहाटी में सोमवार रात बोरा सर्विस एरिया स्थित बिलास इन होटल में शख्स ने छह लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं, जिनमें होटल मालिक की पत्नी और बेटा भी हैं। पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के अनुसार, गोलीबारी होटल के लीज समझौते से जुड़े संपत्ति विवाद के कारण हुई। आरोपी घनकांत गोगोई ने पिछले साल होटल लीज पर लिया था और मालिक के परिवार से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली है। मृतकों में हेलेना भराली, देबोरशी कश्यप और नारायण दास की पहचान हुई है, जबकि घायल सत्येन पाठक की हालत स्थिर बताई जा रही है।




चक्रवात अर्नब कल आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा: ओडिशा-आंध्र में स्कूल बंद, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात


चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है। तूफान के बुधवार को तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 20 जिलों को 27 करोड़ रुपए जारी किए हैं और राज्य में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गई हैं। 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है।



 लखीमपुर-खीरी: शारदानगर वन रेंज में तेंदुए ने 8 वर्षीय बच्चे को दबोचा, मां की आंखों के सामने उठा ले गया; दो घंटे बाद गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव


लखीमपुर-खीरी जिले के शारदानगर वन रेंज के टॉपरपुरवा गांव में सोमवार शाम करीब 8 बजे तेंदुए के हमले में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांव के बक्कसपुरवा मोहल्ले के निवासी विनोद कुमार की पत्नी पूनम देवी घर के अंदर खाना बना रही थीं, जबकि उनका बेटा अमित घर के बाहर खेल रहा था। तभी खेत से निकले तेंदुए ने उसकी गर्दन पर हमला कर दबोच लिया और उसे उठाकर ले गया। मां की आंखों के सामने यह घटना हुई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। करीब दो घंटे बाद बच्चे का अधखाया शव घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। तेंदुआ बच्चे का बायां पैर, प्राइवेट पार्ट, गर्दन और चेहरा खा गया था। सूचना पर डीएफओ टॉपस मिहिर और रेंजर अरुण श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे और टीम कॉम्बिंग कर रही है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले 10 दिनों में तेंदुए के हमले की यह चौथी घटना है।


लखनऊ: वोटर लिस्ट में नाम की गड़बड़ी पर यूपी चुनाव आयोग और आप सांसद संजय सिंह आमने-सामने; आयोग ने जातीय एंगल ढूंढने पर दिया पलटवार


उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ी को लेकर यूपी चुनाव आयोग और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बीच तकरार तेज हो गई है। संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था कि वोटर लिस्ट में "राम ने यादव को मारा" जैसा नाम कैसे आया और क्या आयोग का कंप्यूटर "घोर जातिवादी" है। इस पर आयोग ने रविवार आधी रात 'X' पर पलटवार करते हुए कहा कि सूची में "राम ने शर्मा को मारा" नाम भी दर्ज है, जबकि कंप्यूटर या सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं होता। आयोग ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि सौभाग्य से गलती के दौरान भी कोई जातीय भेदभाव नहीं हुआ। आयोग के अनुसार, MLC चुनाव की वोटर लिस्ट पहली बार ऑनलाइन बनाई गई, जिसमें 14.81 लाख नामों में से केवल 158 नाम पढ़ने में अजीब लग रहे हैं। दरअसल, अंग्रेजी नामों को हिंदी में ट्रांसलिटरेट करने के बजाय सॉफ्टवेयर ने उनका शब्दशः अनुवाद कर दिया, जैसे "Ram hit Yadav" का अर्थ "राम ने यादव को मारा" निकल आया।



⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >



📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####Bulletin Desk####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल