लोड किया जा रहा...

अयोध्या: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पुल निर्माण के दौरान हादसा, मध्य प्रदेश के 35 वर्षीय मजदूर की मौत



संक्षेप में

अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पुल निर्माण के दौरान रविवार दोपहर बाद मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के 35 वर्षीय मजदूर बृज किशोर के सिर में रॉड लगने से गंभीर चोट आई। साथी कर्मचारी उन्हें कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कलंदरपुर गांव के पास हुआ हादसा

खंडासा थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव के पास 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसका ठेका कालूवालिया कंपनी को मिला है। कंपनी में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के व्यवहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छूदा गांव निवासी बृज किशोर मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। बताया जाता है कि वह करीब छह दिन पहले ही अन्य मजदूरों के साथ काम करने के लिए यहां आए थे।

स्टेजिंग में काम करते समय सिर में लगी रॉड

रविवार को दोपहर बाद बृज किशोर पुल निर्माण के दौरान स्टेजिंग में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सिर में रॉड लगने से गंभीर चोट आ गई। चोट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। हादसे के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। साथी मजदूर आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

लेबर ठेकेदार ने दी जानकारी

लेबर ठेकेदार सिद्धू पुत्र राधेश्याम, निवासी मध्य प्रदेश ने बताया कि बृज किशोर छह दिन पहले ही उनके साथ काम करने आए थे। काम के दौरान उनके सिर में रॉड लग गई। इसके बाद साथी कर्मचारियों के साथ उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू, कंपनी अधिकारी अस्पताल पहुंचे

अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, घटना की सूचना पर कंपनी के डीपीएम दिनेश कौशिक, मैनेजर और इंजीनियर मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और हादसे के संबंध में जानकारी ली।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल