लोड किया जा रहा...

बाराबंकी: रोटावेटर में फंसा युवक का सिर, 5 फीट दूर जा गिरा, शव देखकर पत्नी बेहोश



बाराबंकी के हसुवापारा गांव में रविवार देर रात ट्रैक्टर से खेत जोतते समय रोटावेटर की चपेट में आने से युवक प्रेम प्रकाश (30) की मौत हो गई। उनका सिर धड़ से अलग होकर करीब 5 फीट दूर जा गिरा। शव देखकर पत्नी गीता देवी (28) बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

रविवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर निंदूरा ब्लॉक के हसुवापारा गांव में यह हादसा हुआ। गांव के रहने वाले प्रेम प्रकाश किसान थे और अपने ट्रैक्टर से किराए पर दूसरों के खेतों की जुताई का काम भी करते थे। बताया जाता है कि वह अपने चाचा रवि के खेत में जुताई करने गए थे, जहां आलू की बुवाई होनी थी।

रात करीब 9 बजे वह ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत जोत रहे थे। करीब 40 मिनट तक जुताई करने के बाद अचानक रोटावेटर में कुछ फंसने की आवाज आने लगी। इस पर प्रेम प्रकाश ने स्टार्ट ट्रैक्टर को न्यूट्रल किया और नीचे उतर गए। वह झुककर रोटावेटर देखने लगे, उस समय रोटावेटर का शाफ्ट घूम रहा था। इसी दौरान उनका सिर उसकी चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, प्रेम प्रकाश का सिर धड़ से अलग होकर करीब 5 फीट दूर जा गिरा और उनका धड़ जमीन पर गिर गया।

खेत मालिक ने बंद किया ट्रैक्टर, ग्रामीणों को बुलाया

हादसा देखकर खेत के मालिक रवि दौड़कर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ट्रैक्टर बंद किया और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रेम प्रकाश की पत्नी गीता देवी रोते हुए खेत पर पहुंचीं। पति का शव देखकर वह दहाड़ मारकर रोने लगीं और कुछ ही देर में बेहोश हो गईं। बार-बार बेहोश हो रही पत्नी को ग्रामीणों ने आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

परिवार में छाया मातम, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल

प्रेम प्रकाश की शादी करीब पांच साल पहले गीता देवी (28) से हुई थी। परिवार में चार साल की बेटी अविष्का और एक साल का बेटा लवी है। पिता की मौत के बाद चार साल की बेटी अविष्का का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने किसी तरह उसे संभाला।

पुलिस ने धड़ और सिर इकट्ठा कर शव भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए

सूचना मिलने पर बद्दूपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धड़ और सिर इकट्ठा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस बोली- अभी किसी ने तहरीर नहीं दी

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। उसकी पत्नी की हालत भी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल