लोड किया जा रहा...

अयोध्या : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 खिलाड़ियों की मौत

सारांश :

अयोध्या में सुल्तानपुर बॉर्डर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 97 के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई। लखनऊ से देवरिया लौट रहे 3 टेनिस खिलाड़ियों नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शय्या चिकित्सालय कुमारगंज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



भीषण टक्कर में तीन खिलाड़ियों ने गंवाई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 97.500 के समीप एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार (गति लगभग 100 किमी/घंटा) आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों में से तीन खिलाड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवरिया जिले के निवासी नित्या प्रजापति (22 वर्ष), इरफान अंसारी (20 वर्ष) और अनिकेत (24 वर्ष) के रूप में हुई है।



घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, दर्शननगर किया गया रेफर

हादसे में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र अंतर्गत लखौरा निवासी आनंद यादव (23 वर्ष), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22 वर्ष) तथा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30 वर्ष) पुत्र जनार्दन शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अयोध्या जिले के कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचकर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने भी स्थिति का जायजा लिया और घायलों की जानकारी ली।

लखनऊ में मैच खेलकर लौट रहे थे सभी पेशेवर खिलाड़ी

अस्पताल में घायल जयंतो शर्मा के अनुसार, कार में सवार सभी छह लोग पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। वे लखनऊ में मैच खेलने के बाद वापस देवरिया लौट रहे थे। जयंतो ने बताया कि यात्रा के दौरान कार में मौजूद सभी लोग नींद में थे, जिस कारण हादसा कैसे हुआ, इसकी सटीक जानकारी किसी को नहीं मिल सकी।

पुलिस और यूपीडा की टीम द्वारा राहत कार्य व जांच जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा कर्मी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

***7.1K***

###Vivek Mishra###

उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल