संक्षिप्त विवरण:
उत्तर प्रदेश में चक्रवात 'अर्णव' के प्रभाव से 28 से 31 अक्टूबर के दौरान राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और चित्रकूट व इनके आस-पास के क्षेत्र में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि बांदा, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी से उठा 'अर्णव' चक्रवात, यूपी में 28 अक्टूबर से शुरू होगा असर
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्णव' के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यह चक्रवात राज्य के सोनभद्र जिले में हिट करेगा। इसके असर से 28 अक्टूबर 2026 से प्रदेश में बदलाव दिखने लगेगा, जबकि 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में मौसम का असर सबसे अधिक बना रहेगा। चक्रवात के कारण आने वाले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट होने का अनुमान है।
29 और 30 अक्टूबर को रहेगा सबसे ज्यादा असर, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को चक्रवात 'अर्णव' का प्रभाव अपनी चरम सीमा पर रहेगा। इसे ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर को 10 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
- ऑरेंज अलर्ट वाले 10 प्रमुख जिले: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और चित्रकूट व इनके आस-पास के क्षेत्र।
- येलो अलर्ट वाले 11 जिले: बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर व इनके आस-पास के क्षेत्र।
38 जिलों में 50 से 60 किमी/घंटा की हवाओं और वज्रपात की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चक्रवात के कारण राज्य के करीब 38 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
प्रभावित होने वाले जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन सभी क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।