लोड किया जा रहा...

क्षेत्रीय मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : पढ़ें जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टॉप ख़बरें - 23.10.2026

 नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित, आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है ! 

चलिए बात करते हैं अयोध्या मंडल अंतर्गत जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 अयोध्या मंडल की टॉप खबरें :




1- बाराबंकी के परसा गांव में एलटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, सिरौली गौसपुर सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र के परसा गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बिजली की एलटी लाइन की चपेट में आने से 28 वर्षीय अजय कुमार पुत्र जैसी राम की मौत हो गई। घर के पास किसी काम से जा रहे अजय अचानक एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी सिरौली गौसपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी चरित्र कुमारी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बदोसराय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता राज मौर्य ने बताया कि जांच के लिए टीम भेजी जाएगी, जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


---


2- बाराबंकी में MLC चुनाव से पहले बूथ लगाने को लेकर भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात


बाराबंकी में MLC चुनाव से एक दिन पहले गुरुवार रात लखपेड़ाबाग चौराहे पर बूथ लगाने को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सपा ने आदित्य सिंह टाइगर की मार्केट के सामने बिना अनुमति उनकी जगह पर बूथ लगा दिया, जिस पर उन्होंने विरोध जताया। वहीं सपा नेताओं ने पलटवार करते हुए भाजपा पर हार के डर से बौखलाई होने और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा की ओर से जंग बहादुर पटेल, राकेश पटेल और रोहित सिंह तथा सपा की ओर से हाफिज अयाज, प्रीतम सिंह और आशीष सिंह आर्य मौके पर पहुंचे। तनाव बढ़ता देख भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और स्थिति नियंत्रित की गई।


---


3- सुल्तानपुर में युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर अभद्रता का आरोप, पिता-भाई के मोबाइल पर भेजे आपत्तिजनक फोटो-वीडियो; साइबर थाने में केस दर्ज


सुल्तानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बाईपास किनारे स्थित एक गांव की युवती ने साइबर थाने में शिकायत दी है कि 4 अक्टूबर से अज्ञात लोग मोबाइल नंबरों और इंस्टाग्राम के जरिए उसे लगातार भद्दी गालियां दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसकी फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं तथा उसे बदनाम करने के इरादे से ये कंटेंट उसके पिता और भाई के मोबाइल पर भी भेजा गया। शिकायत में इंस्टाग्राम आईडी elaf_hashmi307, abhay_singh0000000 और imoid_HryETpCC1U (Praveen Appi) का उल्लेख किया गया है। साइबर थाना पुलिस ने 21 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच निरीक्षक कंचन सिंह को सौंपी है। सीओ सिटी राघवेंद्र ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की।


---


4- सुल्तानपुर में टोल प्लाजा के पास खड़ी गाड़ी में बाइक लेकर घुसा किशोर, इकलौते बेटे की मौत; हेलमेट नहीं पहना था


सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार किशोर खड़ी गाड़ी में जा घुसा। पारा दुबेपुर निवासी संजय (16) पुत्र अमरजीत घर से बाइक लेकर टोल प्लाजा घूमने निकला था। हादसे में उसे हेड इंजरी हुई, हेलमेट नहीं पहन रखा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत से मां राजदेई सदमे में हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


---


5- अमेठी में शिक्षक MLC चुनाव को लेकर आज 'ड्राई डे', शराब और भांग की सभी दुकानें रहेंगी बंद


अमेठी में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिले में आज 'ड्राई डे' रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक जिले की सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप और भांग की थोक व फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। एफएल-6 (सम्मिश्र), एफएल-7 बार अनुज्ञापन, एफएल-16/17 और एफएल-9/9ए सहित अन्य संबंधित आबकारी अनुज्ञापन भी बंद रहेंगे। यह निर्णय लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135ग के प्रावधानों के तहत लिया गया है। आदेश में साफ किया गया है कि बंदी के लिए लाइसेंस धारकों को कोई मुआवजा या शुल्क नहीं मिलेगा।


---


6- अमेठी में तीन दिन से लापता किशोर का शव धान के खेत में मिला, घर से 150 मीटर दूर पड़ा था औंधे मुंह


अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर सतीश वर्मा पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा का शव गुरुवार दोपहर धान के खेत में मिला। सतीश चाट की दुकान पर काम करता था और तीन दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव घर से लगभग 150 मीटर दूर धान के खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


---


7- अंबेडकरनगर के मालीपुर मार्ग पर ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरा, क्रेन से निकाला गया; सभी लोग सुरक्षित


अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में मालीपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया। इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सड़क से बाहर निकाला गया। घटना के बाद सड़क के किनारे की हालत और उसकी चौड़ाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सही सुरक्षा नहीं होने से ऐसे हादसों का डर बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की जांच कर जरूरी सुधार करने की मांग की है, ताकि आगे कोई बड़ा हादसा न हो।


---


8- अंबेडकरनगर में कृषि विभाग चलाएगा 'धरती बचाओ अभियान', मिट्टी की जांच के बाद खाद डालने की सलाह


अंबेडकरनगर में मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए कृषि विभाग 'धरती बचाओ अभियान' चलाएगा। इसके तहत किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता सुरक्षित रखने और संतुलित उर्वरकों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का लगातार असंतुलित इस्तेमाल मिट्टी की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। विभाग किसानों को खेतों की मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रेरित करेगा, ताकि जांच के आधार पर जरूरत के मुताबिक उर्वरकों का इस्तेमाल हो सके। अभियान में जैविक खाद, फसल चक्र और जल संरक्षण के उपायों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।


---


9- अयोध्या में शिक्षक MLC चुनाव के लिए आज मतदान, 17 जिलों के करीब 54 हजार शिक्षक डालेंगे वोट; 16 प्रत्याशी मैदान में


अयोध्या में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। अयोध्या जिले में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 ब्लॉक और शहर के 4 केंद्र शामिल हैं। शहर में नगर निगम कार्यालय, अयोध्या धाम नगर निगम जोन कार्यालय, मनोहर लाल इंटर कॉलेज और बापू बालिका इंटर कॉलेज में मतदान होगा। जिले में 3,087 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जबकि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में करीब 54 हजार शिक्षक मतदाता हैं। चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सपा के संजय त्रिपाठी और वित्तविहीन शिक्षक संघ के अजय सिंह व अजीत सिंह प्रमुख प्रत्याशी हैं। निर्वाचन क्षेत्र में गोरखपुर, अयोध्या, महाराजगंज, आजमगढ़, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बस्ती, कुशीनगर और मऊ समेत 17 जिले शामिल हैं।


---


10- अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर ट्रक ने डंपर और ऑटो को मारी टक्कर, बीएससी नर्सिंग छात्र की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत


अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर मिल्कीपुर बाजार के कट के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने पहले डंपर और फिर सड़क किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के पास खड़े बीएससी नर्सिंग के छात्र शिवम चौधरी (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक उनके ऊपर से निकल गया, जिससे उनका एक पैर कट गया। 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। शिवम इनायतनगर थाना क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज के रहने वाले थे और बाराबंकी के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।



⚡ नोट : किसी की ख़बर पर आपत्ति होने, या त्रुटि होने पर कृपया क्षेत्रीय संपादक, पत्रकार, अथवा प्रदेश हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Collected & Edited By : Regional Bureau, Ayodhya Division, DBUP India Network.

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल