लोड किया जा रहा...

झांसी: लूट और मारपीट के आरोपी 'काली सरकार बाबा' गिरफ्तार, हरदोई पुलिस को 12 साल से थी तलाश.


संक्षेप में:

झांसी में रविवार दोपहर पुलिस ने लूट और मारपीट के आरोपी प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार बाबा को गिरफ्तार किया है। वह हरदोई के चौहान थोक का रहने वाला है और 3 साल पहले मारपीट के मामले में पेश न होने पर हरदोई कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। तब से वह फरार था। पुलिस ने उसे मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर से दबोचा।

बाबा के वेश में छिपा था हिस्ट्रीशीटर

हरदोई और मऊरानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर मंदिर में दबिश देकर काली सरकार बाबा उर्फ प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज को गिरफ्तार कर लिया। मऊरानीपुर सीओ रत्नेश्वर सिंह के अनुसार, प्रदीप शुक्ला के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 1993 में पुलिस ने उसे लूट के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद 1998 में उसके खिलाफ मारपीट का एक और मामला दर्ज हुआ था। दोनों मामलों में वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिए थे। हरदोई पुलिस करीब 12 साल से उसकी तलाश कर रही थी।

मंदिर में बदल दी थी पहचान

हरदोई से भागने के बाद प्रदीप शुक्ला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में रहने लगा था। यहां उसने अपना नाम बदलकर सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार रख लिया था। साथ ही, बाबा बनकर दिव्य दरबार लगाने लगा था। उसके दरबार में सैकड़ों लोग पहुंचते थे। वह लोगों की बीमारियां ठीक करने और दूसरी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था। गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने काली सरकार बाबा का मेडिकल कराया।

आर्मी जैसी ड्रेस और विदेशों से आते थे भक्त

काली सरकार बाबा आर्मी जैसी ड्रेस पहनता था और दिव्य दरबार लगाता था। दरबार के समय वह कभी-कभार नारंगी रंग की धोती और लाठी लेकर समर्थकों के बीच आता था। बाबा से चाहने वाले उनके साथ सेल्फी लेते हैं। इस दौरान बाबा आर्मी की यूनिफॉर्म में सिगरेट पीते दिखाई दे रहा। उसके दिव्य दरबार में देश ही नहीं, विदेशों से भी लोग आते थे। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर थी खासी फॉलोइंग

बाबा ने करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर 'काली सरकार' के नाम से पेज बनाया था। इस पर उसके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिव्य दरबार लगाता था। स्थानीय लोगों के लिए बुधवार को भी दरबार लगाता था। इन दरबार में वह हर बीमारी ठीक करने और दूसरी समस्याओं का समाधान करने का दावा करता था। नवरात्र की वजह से काली सरकार ने सोशल मीडिया पर सूचना जारी कर 9 दिन तक दरबार बंद रखने के बारे लोगों को बताया था। हालांकि, नवरात्र के पहले दिन ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल