लोड किया जा रहा...

सवर्ण समाज का प्रदर्शन : यूजीसी, एससी एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर के तहसील बांसी में आज यूजीसी नियमों को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट की समीक्षा और जातिगत आरक्षण में बदलाव एवं सवर्ण आयोग का गठन समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक बार फिर सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। तहसील के विभिन्न हिस्सों से जुटे लोगों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विश्वामित्र सिंह को सौंपा।

सिद्धार्थनगर में सवर्ण समाज अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलित है आज तहसील बांसी के विभिन्न हिस्सों से सवर्ण समाज के लोग नगर के माधव पार्क में एकत्रित हुए जहां से नारेबाजी करते हुए तहसील की ओर मार्च किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी मुख्य मार्गों से होते हुए रोडवेज का चक्कर लगाने के बाद तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चार मुख्य सूत्रीय मांगों को रेखांकित किया:
1-यूजीसी के नए नियमों को तत्काल प्रभाव से रोल बैक किया जाए।
2-एससी-एसटी एक्ट की वापसी हो और इसके गलत इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगे।
3-आरक्षण की व्यवस्था जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर तय की जाए।
सवर्ण आयोग का जल्द से जल्द गठन हो।
4-समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान मिले। 
इन सभी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी बांसी विश्वामित्र सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को अविलंब केंद्र सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

सुधांशु श्रीवास्तव, DBUP इंडिया
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल