लोड किया जा रहा...

यूपी के झांसी में श्राद्ध के दौरान बड़ा हादसा : एक-दूसरे को बचाने में परिवार के 5 लोगों की डूबकर मौत

सारांश :

उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र स्थित सुखनई नदी में मंगलवार दोपहर श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में एक सदस्य को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में परिवार के चार अन्य लोग भी गहरे पानी में उतर गए, जिससे सभी डूब गए। इस हादसे में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने 30 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शवों को बाहर निकाला है।



पूजा के दौरान पानी में डूबे, बचाने के प्रयास में बढ़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झांसी के देवी सिंहपुरा निवासी परिवार के लोग सुखनई नदी के किनारे पिंडदान और कर्मकांड के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे श्राद्ध कर्म के लिए नदी में उतरे 26 वर्षीय अभिनय तिवारी का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। वहीं अधिकारियों के मुताबिक, 45 वर्षीय अनूप तिवारी नदी में पूजा करने उतरे थे और बीच नदी में पहुंचते ही डूबने लगे। अपने परिजन को पानी में संघर्ष करता देख परिवार के बाकी लोग एक-एक करके उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। कुछ ही देर में सभी पांचों लोग गहरे पानी में समा गए। नदी किनारे मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।



गोताखोरों का 30 मिनट रेस्क्यू, अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर चौकी और मऊरानीपुर थाना पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की और करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पांचों लोगों के शवों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मऊरानीपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद सभी पांचों लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में जान गंवाने वाले मृतक

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांचों लोगों की पहचान हो गई है:

  • अनूप तिवारी (45 वर्ष), निवासी देवी सिंहपुरा, झांसी
  • अर्पित (12 वर्ष), पुत्र अनूप तिवारी, निवासी देवी सिंहपुरा, झांसी
  • अभिनय तिवारी (26 वर्ष), पुत्र अजय तिवारी (भतीजा), निवासी देवी सिंहपुरा, झांसी
  • पुष्कर शुक्ला (23 वर्ष) (भांजा), निवासी देवी सिंहपुरा, झांसी
  • श्रेयांश तिवारी (21 वर्ष), निवासी जालौन

पुलिस जांच जारी, प्रशासन ने आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

मामले की जानकारी देते हुए मऊरानीपुर सीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि सुखनई नदी में पांच लोगों के डूबने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। परिजन पिंडदान के लिए नदी पर आए थे और पूजा के दौरान डूबने लगे, जिन्हें बचाने के चक्कर में साथ आए चार अन्य लोग भी डूब गए। सभी शव बरामद कर सीएचसी मऊरानीपुर भेजे गए हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। वहीं एसडीएम मनोज कुमार भारती ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर नियमानुसार मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अगले 24 से 48 घंटे के भीतर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल