लोड किया जा रहा...

उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का कहर : 4000 यात्री फंसे, चारधाम यात्रा पर रोक, यूपी में 50 की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश और केदारनाथ मार्ग पर सिरोबगड़ के पास लैंडस्लाइड होने से करीब 4000 श्रद्धालु फंस गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते 26 और 27 सितंबर को चारधाम और आदि कैलाश यात्रा रोक दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में 50 से ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में 'ऑरेंज अलर्ट' तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में 'येलो अलर्ट' है।

केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, हजारों श्रद्धालु फंसे

उत्तराखंड के सभी जिलों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सिरोबगड़ के पास भारी लैंडस्लाइड हुई है, जिसके चलते वहां करीब 4000 श्रद्धालु फंस गए हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण मार्ग खोलने में भारी दिक्कतें आ रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल केदारनाथ यात्रा और हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम के कारण 26 और 27 सितंबर को संपूर्ण चारधाम यात्रा रोके जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आमजनों और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस खराब मौसम में सुरक्षित रहें और यात्रा करने से बचें।

चारधाम और ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के मुनस्यारी स्थित मल्ला जोहार, ओम पर्वत और धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम की इसी मार को देखते हुए 27 सितंबर को आदि कैलाश यात्रा के लिए परमिट जारी करने पर रोक लगा दी गई है। जो यात्री आदि कैलाश गए हुए हैं, उन्हें एहतियातन गुंजी में ही रुकने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग का रेड अलर्ट, कई जिलों में सड़कें और मकान क्षतिग्रस्त

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में 'ऑरेंज अलर्ट' तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में 'येलो अलर्ट' है। बारिश के कारण नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 185 मिमी और बेतालघाट में 179 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते जिले में 15 मार्ग बंद हो गए हैं और भीमताल-नौकुचियाताल व कालाढूंगी के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है।

उत्तरकाशी के स्याबा गांव में लगातार बारिश से पीछे की सुरक्षा दीवार टूटने के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे चार बच्चों समेत पूरा परिवार दहशत में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा, पिथौरागढ़-घाट सड़क पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण 300 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं, और गरुड़-बागेश्वर मोटर मार्ग (रवाईखाल के पास) पर भी मलबा आने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। प्रशासन लगातार मार्ग खोलने के प्रयासों में जुटा हुआ है।

उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल