लोड किया जा रहा...

क्षेत्रीय मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : पढ़ें जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टॉप ख़बरें - 17.09.2026

 नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित, आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है ! 

चलिए बात करते हैं अयोध्या मंडल अंतर्गत जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 अयोध्या मंडल की टॉप खबरें :



बाराबंकी में भाइयों के आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची मां की मौत, लाठी लगने से गई जान

बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित हक्काबाद गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। झगड़ा शांत कराने पहुंचीं उनकी मां लज्जावती (65) को इसी दौरान लाठी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने मौत की पुष्टि की। बड्डूपुर थाना प्रभारी मनोज सोनकर के अनुसार, दोनों भाइयों के विवाद की वजह और मां को चोट लगने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।


बाराबंकी में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: युवक की फांसी से मौत, सदमे में प्रेमिका ने भी लगाई फांसी, पिता ने जताया हत्या का शक

बाराबंकी के सिद्धौर क्षेत्र स्थित टेड़वा गांव में बुधवार रात करीब 9:30 बजे युवक हिमांशु यादव और विवाहित युवती जूली गौतम ने अलग-अलग घरों में फांसी लगाने की कोशिश की। हिमांशु की मौत हो गई, जबकि जूली को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और जूली की शादी तीन साल पहले अवनीश गौतम से हुई थी। हिमांशु के पिता दुर्गा प्रसाद ने बेटे की हत्या करके शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है और जूली के ससुरालवालों पर शक जताते हुए जांच की मांग की है। कोठी थाना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सुल्तानपुर में व्यवसायी को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया, फिर बेल्ट-लातों से पीटकर लूटे 7450 रुपए, वीडियो वायरल

सुल्तानपुर में एक व्यवसायी को बस तक छोड़ने का झांसा देकर अगवा करने और लूटपाट का मामला सामने आया है। अमेठी के मुसाफिरखाना निवासी शशांक कौशल के अनुसार, बुधवार शाम कोतवाली नगर क्षेत्र में गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार करते समय मो. साहिल और उसके साथी कल्लू ने उसे अमहट तक छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया। आरोप है कि अमहट चौराहे पर पहुंचकर आरोपियों ने 2-3 और लोगों को बुलाकर उसकी बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पिटाई की और उसके पास रखे 7,450 रुपए छीन लिए। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने दो नामजद और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सुल्तानपुर में मनरेगा घोटाले का खुलासा: लोकपाल ने 10.71 लाख रुपये वसूली की सिफारिश की, प्रधान-प्रधान पति पर भी गिरी गाज

सुल्तानपुर के लंभुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत घाटमपुर उत्तरी में मनरेगा के तहत हुए इंटरलॉकिंग कार्य में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। ग्राम पंचायत सदस्य सुशील दूबे उर्फ विपिन दूबे की शिकायत पर लोकपाल महेंद्र विक्रम सिंह ने जांच में पाया कि रजितराम यादव के घर से परमजीत यादव के घर तक हुआ काम मनरेगा मजदूरों के बजाय ठेकेदारी प्रथा से कराया गया था। जांच में एमआईएस पोर्टल, मस्टररोल और भुवन पोर्टल के आंकड़ों के मिलान से आरोप सही पाए गए। लोकपाल ने इस पर खर्च हुए 10 लाख 71 हजार 109 रुपये की वसूली की सिफारिश डीएम/जिला कार्यक्रम समन्वयक से की है। वहीं जांच के दौरान सचिव फैयाज खान ने बताया कि मनरेगा फाइलें और सात रजिस्टर चार्ज में नहीं मिले थे, बाद में प्रधान पति अशोक कुमार त्रिपाठी से पांच फाइलें प्राप्त हुईं। आवास योजना से जुड़े आरोपों पर जिला स्तरीय समिति से निष्पक्ष जांच की सिफारिश की गई है।


अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शव वाहन में लगी आग, समय रहते निकाला गया शव, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 70.5 पर दोपहर करीब 1:30 बजे लखनऊ से गाजीपुर जा रहे एक शव वाहन में अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही चालक ने वाहन सड़क किनारे रोका, जिसके बाद वाहन में सवार चार लोगों ने शव को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया, जिससे किसी बड़े नुकसान की नौबत नहीं आई। शव को पुलिस ने दूसरे वाहन से गाजीपुर भेजने का इंतजाम किया। शव वाहन का नंबर UP32QN0365 बताया गया है, वहीं आग लगने की वजह की जांच जारी है।


अमेठी में थानाध्यक्ष पर संतों से अभद्रता का आरोप, थाने के बाहर धरना, सीओ के आश्वासन पर मामला शांत

अमेठी के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल पर संतों से कथित तौर पर अभद्रता का आरोप लगा है। संतों के अनुसार रविवार को संत लाला दास, विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य प्रमुख अमेठी काशी प्रांत, राम अदालत और महंत दुर्गेश दास को थाने बुलाया गया था, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बिना बात सुने राम अदालत को बैरक में बैठा दिया गया। इससे नाराज संतों ने सोमवार को पुलिस कप्तान को शिकायत पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर बुधवार रात थाने के बाहर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने घनश्याम पांडेय और महेश सिंह के साथ संतों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच व नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद रात करीब 11 बजे संतों ने धरना समाप्त कर दिया।


अंबेडकरनगर: मलेशिया में हादसे के बाद युवक की मौत, 10 दिन बाद भी नहीं मिला शव, परिजनों ने सांसद से लगाई गुहार

अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित औरंगनगर पहितीपुर निवासी 46 वर्षीय ओमप्रकाश की मलेशिया में हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह वहां क्लीनर का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। 7 सितंबर को तीन मंजिला मकान पर चढ़ते समय सीढ़ियों से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के करीब 10 दिन बाद भी शव भारत नहीं लाया जा सका है। परिजनों ने मदद के लिए सांसद लालजी वर्मा से मुलाकात की, जिन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर शव जल्द भारत लाने की कार्रवाई का अनुरोध किया है। परिवार ने जिलाधिकारी ईशा प्रिया को भी पत्र देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।


अंबेडकरनगर पुलिस ने किया मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 मोबाइल और बिना नंबर प्लेट बाइक बरामद

अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना पुलिस ने अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8 बजे शिवबाबा धाम के पास संदिग्ध सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा, जिनके पास से 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयोध्या के साल्हीपुर निवासी नितेश अग्रहरि, अभिषेक सिंह उर्फ देवदत्त और सालापुर निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अयोध्या, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर के सुनसान इलाकों में अकेले लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनते थे। पुलिस ने बरामद मोबाइल-बाइक जब्त कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।


अयोध्या में परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में किसानों को औने-पौने दाम का आरोप, हाईकोर्ट ने PWD अफसरों को लगाई फटकार

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में PWD निर्माण खंड-3 पर मनमानी का आरोप लगा है। कूड़ा केशवपुर निवासी भू-स्वामी ओम प्रकाश मौर्य व अन्य के अनुसार मंगल पांडे चौराहे पर स्थित उनकी 134.55 वर्ग मीटर कमर्शियल जमीन, जिसकी कीमत सर्किल रेट के हिसाब से करीब सवा दो करोड़ रुपए बैठती है, उसके लिए PWD अधिकारी मात्र 10 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर यानी कुल 14 लाख रुपए में बैनामा कराने का दबाव बना रहे थे, जबकि वर्तमान सर्किल दर 83 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। परेशान भू-स्वामी हाईकोर्ट पहुंचे, जहां इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला ने 10 सितंबर 2026 को सख्त आदेश देते हुए कहा कि याचिकाकर्ताओं पर जमीन बेचने का कोई दबाव नहीं डाला जाए और बिना कानूनी अधिग्रहण के हस्तक्षेप करने पर गंभीर परिणाम होंगे। याची अधिवक्ता प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने भूमि अर्जन कानून 2013 के तहत अनिवार्य अधिग्रहण कर उचित मुआवजा देने की बात स्पष्ट की है।


अयोध्या में दशरथ पथ किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, गले पर चोट के निशान, हत्या की आशंका में जुटी पुलिस

अयोध्या में दशरथ पथ के किनारे बुधवार सुबह करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरयू किनारे सोती से शव बरामद किया। युवती के गले पर चोट के निशान मिले हैं और उसके पास से कपड़ों से भरा नीले रंग का बैग भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। अयोध्या कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस युवती की पहचान के लिए आसपास के थानों में शव की फोटो भेजकर जानकारी जुटाने में जुटी है।



⚡ नोट : किसी की ख़बर पर आपत्ति होने, या त्रुटि होने पर कृपया क्षेत्रीय संपादक, पत्रकार, अथवा प्रदेश हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Collected & Edited By : Regional Bureau, Ayodhya Division, DBUP India Network.

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल