लोड किया जा रहा...

क्षेत्रीय मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : पढ़ें जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टॉप ख़बरें - 12.09.2026

 नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित, आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है ! 

चलिए बात करते हैं अयोध्या मंडल अंतर्गत जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 अयोध्या मंडल की टॉप खबरें :



बाराबंकी: 15 वर्षीय छात्र चार दिन से लापता, सुबह अंधेरे में घर से निकला था मोमिस, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी


बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कैथा गांव से 15 वर्षीय छात्र मोमिस पुत्र लाल मोहम्मद 8 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के समय पिता लाल मोहम्मद लखनऊ में थे, सूचना मिलते ही घर लौटे। मोमिस बेलहरा स्थित सरकारी स्कूल में आठवीं का छात्र है और घर से निकलते समय हरे रंग का लोअर व नीली टी-शर्ट पहने था। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बाराबंकी: दो निजी अस्पताल सील, तीन को नोटिस — बिना पंजीकरण चल रहे थे संस्थान, आग से बचाव के इंतजाम भी जांचे गए


बाराबंकी के सूरतगंज में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अस्पताल सील किए और तीन को नोटिस जारी किया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र की टीम ने परफेक्ट डायग्नोस्टिक सेंटर, श्री कृष्णा नर्सिंग होम समेत कई संस्थानों में पंजीकरण दस्तावेज, आग से बचाव और इमरजेंसी इंतजामों की जांच की। परफेक्ट डायग्नोस्टिक सेंटर और मनोज कुमार के नाम से चल रहा अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर मौके पर ही सील कर दिए गए, जबकि श्री कृष्णा नर्सिंग होम समेत तीन अन्य संस्थानों में खामियां मिलने पर नोटिस दिया गया। अधिकारियों ने आगे भी कार्रवाई जारी रहने की चेतावनी दी है।

सुल्तानपुर: बहन की शादी से 26 दिन पहले मर्चेंट नेवी जवान की सड़क हादसे में मौत, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में नहीं मिला बेड


सुल्तानपुर के लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में मर्चेंट नेवी में तैनात आवेश उर्फ फूल की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार रात करीब 9 बजे दोस्त नदीम के साथ बाइक से रहायकपुर मोड़ पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट के बाद आवेश को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन बेड न मिलने से दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी बहन गुलअफशा की शादी 6 अक्टूबर को होनी थी, जिसके लिए वह घर की मरम्मत करा रहा था। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

सुल्तानपुर: नहर में मिला गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु का शव, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, पति समेत तीन पर मुकदमा


बल्दीराय थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर के पास नहर से 9 सितंबर को बिही निदूरा गांव की आठ माह की गर्भवती मनीषा (24) और गर्भस्थ शिशु का शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर पिता जगजीवन की तहरीर पर पति अखिलेश कुमार, ससुर देवराज और देवर लवकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पति ने पहले दावा किया था कि वह मनीषा को आधार कार्ड बनवाने ले गया था और समोसा लेने गया तो वह गायब मिली, जबकि पिता ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मनीषा जनवरी में गांव के अखिलेश के साथ चली गई थी और कोर्ट मैरिज के बाद परिवार ने नाता तोड़ लिया था। अंतिम संस्कार के बाद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अमेठी: मुंबई से लौटे युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला, सिर व शरीर के बाल झुलसे मिलने से जांच में जुटी पुलिस


अमेठी में 25 वर्षीय आदिल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। गुरुवार दोपहर घर से निकला आदिल शुक्रवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर पानी की टंकी के पास टीले पर मृत मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में सिर व सीने के बाल तथा पैर हल्के झुलसे मिले हैं। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के अनुसार मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। आदिल चार दिन पहले ही मुंबई से लौटा था, अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

अमेठी: छह गुना रॉयल्टी पेनाल्टी के विरोध में ठेकेदारों का कार्य बहिष्कार, PWD कार्यालय के बाहर जड़ा बोर्ड


अमेठी में खनन विभाग की रॉयल्टी पर छह गुना पेनाल्टी के विरोध में शुक्रवार को PWD ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया। गौरीगंज स्थित कार्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति से जुड़े ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार का बोर्ड लगाया। ठेकेदारों का आरोप है कि रॉयल्टी भुगतान के मामले करीब चार साल से लंबित हैं और प्रमुख सचिव के पत्र के बावजूद विभाग ने फैसला नहीं लिया। उन्होंने पेनाल्टी वापस लेने और पारदर्शी व्यवस्था की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक बहिष्कार जारी रहेगा।

अंबेडकरनगर: सिपाही ने की कथित आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पारिवारिक कलह की आशंका


अंबेडकरनगर के अकबरपुर क्षेत्र में 30 वर्षीय सिपाही संदीप कुमार ने शुक्रवार सुबह किराए के कमरे में कथित तौर पर जान दे दी। साथी सिपाही मेस की चाबी लेने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। मऊ निवासी संदीप 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था, उसकी डेढ़ साल की बेटी है। ASP तेजवीर सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की आशंका है, विभागीय तनाव की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है।


अंबेडकरनगर: लंपी बीमारी से बचाव को गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण शुरू, जिले में 1.20 लाख वैक्सीन उपलब्ध


अंबेडकरनगर में लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए 8 सितंबर से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ, जिसमें 1.20 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह के अनुसार जिले में अभी कोई मामला सामने नहीं आया, फिर भी सावधानी बरती जा रही है। बुखार, लार गिरना, गांठें व सूजन इसके लक्षण हैं। लक्षण दिखने पर पशु को अलग रखने और हेल्पलाइन 1962 पर संपर्क की सलाह दी गई है।

अयोध्या: 32 चौकी प्रभारियों के तबादले, SSP गौरव ग्रोवर ने शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक की नई तैनाती


अयोध्या में शुक्रवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 32 चौकी प्रभारियों और इंचार्जों के कार्यक्षेत्र बदले। नई तैनाती अयोध्या, कैंट, नगर कोतवाली सहित रौनाही, महाराजगंज, गोसाईगंज, बीकापुर, इनायतनगर, कुमारगंज, रुदौली आदि क्षेत्रों में की गई है। शहर में रोहित कुमार पाण्डेय को फतेहगंज, संदीप कुमार को लक्ष्मणघाट की जिम्मेदारी मिली है। विभाग इसे कानून-व्यवस्था मजबूत करने की कवायद बता रहा है।

मिल्कीपुर: ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख की चोरी, 15 दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर, 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले


अयोध्या के मिल्कीपुर में कमल ज्वैलर्स की दुकान से जेवर चोरी के मामले में पुलिस 15 दिन बाद भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। दुकानदार विपिन कौशल के अनुसार 24 अगस्त को दुकान बंद कर वे रायबरेली गए थे, इसी दौरान चोर शटर तोड़कर जेवरों का बैग ले उड़ा। नकदी चोरी को लेकर दुकानदार के बयानों में अंतर सामने आया है। सीओ पीयूष पाल के अनुसार पुलिस 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाल चुकी है, फिर भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।


⚡ नोट : किसी की ख़बर पर आपत्ति होने, या त्रुटि होने पर कृपया क्षेत्रीय संपादक, पत्रकार, अथवा प्रदेश हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Collected & Edited By : Regional Bureau, Ayodhya Division, DBUP India Network.

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल