लोड किया जा रहा...

क्षेत्रीय मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : पढ़ें जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टॉप ख़बरें - 07.09.2026

 नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित, आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है ! 

चलिए बात करते हैं अयोध्या मंडल अंतर्गत जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 अयोध्या मंडल की टॉप खबरें :

रायबरेली में नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत, बेटे से मिलने आई थीं उन्नाव से

रायबरेली के बछरावां कस्बे में लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार शाम करीब 5:30 बजे नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान उन्नाव जिले के रानीखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय मीनाक्षी यादव के रूप में हुई, जो वीरेंद्र यादव की पत्नी थीं। वे अपने बेटे सुमित यादव से मिलने बछरावां आई थीं, जो महराजगंज डाकघर में कार्यरत हैं। बताया गया कि मुलाकात के बाद मीनाक्षी क्रॉसिंग के पास पटरी पर बैठ गई थीं। रेलवे गार्ड और कर्मचारियों के हटने की चेतावनी के बावजूद वे नहीं हटीं, तभी ट्रेन उनकी चपेट में आ गई। सूचना पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


बाराबंकी में चलती कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने चलती इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। समय रहते सभी सवार बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही थी और अजीम इसे चला रहे थे। पुलिया के पास पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा, जो जल्द ही लपटों में बदल गया। सूचना पर एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, हालांकि कार को काफी नुकसान हुआ। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सुल्तानपुर में 76 साल पुराना जन्माष्टमी मेला जारी, गुप्तारगंज में उमड़े करीब 1 लाख श्रद्धालु

सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र स्थित गुप्तारगंज बाजार में जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन रविवार रात भी भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के अनुसार, राधे-कृष्ण फाउंडेशन द्वारा पिछले 76 वर्षों से आयोजित इस मेले में इस बार AI कैमरों से गिनती के अनुसार करीब 80 हजार से 1 लाख श्रद्धालु पहुंचे। समिति मंत्री शुभम मिश्रा के मुताबिक, यह आयोजन प्रदेश के प्रमुख चार जन्माष्टमी महोत्सवों में शुमार है। मेले में अयोध्या, अंबेडकरनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ से करीब 500 दुकानदार पहुंचे, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। रात 12 बजे तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। सोमवार शाम प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा गुप्तारगंज नहर तक निकाली जाएगी।


सुल्तानपुर में गन्ने के खेत में मिले कब्र जैसे गड्ढे, 6 फीट खुदाई पर भी नहीं मिला कुछ

सुल्तानपुर के गणेशपुर कैथौली गांव में रविवार सुबह गन्ने के खेत में कब्र जैसे दो गड्ढे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर जयसिंहपुर सीओ सुनील कुमार सिंह और गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र पुलिस टीम के साथ पहुंचे। एक गड्ढे की करीब छह फीट तक खुदाई कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या मानव अवशेष नहीं मिला, सिर्फ लकड़ी की एक लग्गी बरामद हुई। एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गड्ढे किसी जंगली जानवर, संभवतः साही, को पकड़ने के लिए खोदे गए थे।


अमेठी में तालाब में डूबने से युवक की मौत, जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिजनों को दी 25 हजार की आर्थिक मदद

अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवगढ़ मजरे घोरहा गांव में सुनील कुमार पुत्र बरसाती कश्यप की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने रायपुर फुलवारी स्थित फैक्ट्री कार्यालय में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और उन्हें 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शासन-प्रशासन से मिलने वाली सरकारी सहायता दिलाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।


केशव मौर्य बोले- 2047 तक सत्ता में नहीं लौटेंगी सपा-कांग्रेस, अमेठी वालों से चूक के कारण हारीं स्मृति ईरानी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अमेठी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जायस स्थित RGIPT में एसएससी बोस, होमी भाभा और विद्यासागर हॉस्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान 17 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के चेक भी सौंपे गए। भाजपा पदाधिकारियों संग बैठक में उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दोनों दल 2047 तक सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे। पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का जिक्र करते हुए मौर्य ने कहा, "अमेठी वालों से इस बार चूक हो गई, अगर वह जीततीं तो केंद्र में एक और मंत्री होता।"


अंबेडकरनगर में बाइक ओवरटेक करने के दौरान युवक अनियंत्रित होकर गिरा, गंभीर रूप से घायल

अंबेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र में रविवार को बंदीपुर-मुंडेरा चौराहे के पास एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बबूरा गांव निवासी संजय कुमार पुत्र गामा घर का सामान खरीदकर बाइक से लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी है।


अंबेडकरनगर में बनेगा जिले का दूसरा पंचायत उत्सव भवन, 1.41 करोड़ का बजट मंजू

अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित महेशपुर नेमपुर में पंचायत उत्सव भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इसके लिए 1.41 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिसके बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार, निर्माण एजेंसी के चयन के बाद काम शुरू होगा। इससे पहले कटेहरी क्षेत्र के चिउटीपारा में जिले का पहला ऐसा भवन बन चुका है। यह भवन पंचायत बैठकों के साथ सामाजिक व सार्वजनिक आयोजनों के लिए भी इस्तेमाल होगा।


अयोध्या में विधायक की छवि खराब करने के आरोप में 13 नामजद समेत कई पर FIR, फर्जी वीडियो वायरल करने का दावा

अयोध्या में बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान की छवि धूमिल करने के आरोप में रौनाही पुलिस ने 13 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों-चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता सुरेश कुमार मौर्या के अनुसार, कुछ पत्रकारों व सोशल मीडिया हैंडल्स ने कथित तौर पर एक फर्जी वीडियो को विधायक के आवास का बताकर वायरल किया, जिसमें कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। एफआईआर में अमित मौर्या, राहुल भारती, संग्राम सिंह मौर्या समेत अन्य के नाम दर्ज हैं। 6 सितंबर को रौनाही थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


अयोध्या में 8 सितंबर को आंगनवाड़ी सम्मान समारोह, CM योगी करेंगे शिरकत, 12 हजार कार्यकत्रियां होंगी शामिल

अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगंज में 8 सितंबर को सुबह 11 बजे आंगनवाड़ी सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहेंगे। समारोह में अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोण्डा से करीब 12 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं पहुंचेंगी। प्रतिभागियों को विभागीय गणवेश और पहचान पत्र के साथ आना अनिवार्य होगा। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जीआईसी मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।





⚡ नोट : किसी की ख़बर पर आपत्ति होने, या त्रुटि होने पर कृपया क्षेत्रीय संपादक, पत्रकार, अथवा प्रदेश हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Collected & Edited By : Regional Bureau, Ayodhya Division, DBUP India Network.

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल