थाना बाँसी पुलिस, एसओजी एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रतन सेन सिंह इंटर कॉलेज, इटवा रोड, थाना बाँसी क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मिश्रित अंग्रेजी शराब के निर्माण/बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त बलराम जायसवाल की निशानदेही पर थाना बाँसी क्षेत्र के सुभाष नगर, कोइलहवा स्थित किराये के एक मकान की तलाशी ली गई, जहाँ से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब के भारी मात्रा में नकली ढक्कन, बारकोड (सील रैपर), मिश्रित शराब तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। इसके अतिरिक्त संबंधित दुकान से विभिन्न ब्रांडों की 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बाँसी पर मु0अ0सं0 146/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस तथा धारा 60/64 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । आबकारी विभाग द्वारा संलिप्त दुकान को सील कर सम्बंधित लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000/-नगद का पुरस्कार से पुरष्कृत किया गया ।
सिद्धार्थनगर से सुधांशु श्रीवास्तव ब्यूरो रिपोर्ट DBUP इंडिया।