लोड किया जा रहा...

यूपी-ख़बरें : देवरिया में तिरंगा यात्रा के दौरान 80 छात्राएं बेहोश; सहारनपुर में प्रेमी के घर 2 सहेलियों ने लगाई फांसी; गोरखपुर में 1.40 करोड़ की ठगी, परेशान डॉक्टर ने दी जान

गुरुवार को देवरिया जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी से कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 80 छात्राएं डिहाइड्रेशन का शिकार होकर बेहोश हो गईं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर, सहारनपुर जिले में 11वीं की दो सहेलियों ने कथित तौर पर प्रेमी दक्ष के घर के बाहर परिवार के लोगों को देखकर दोनों छात्राओं ने फांसी लगा ली, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, गोरखपुर में महिला द्वारा लोन के 1.40 करोड़ रुपये की ठगी से परेशान पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

1. देवरिया: तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश, उल्टियों से बिगड़ी तबीयत

भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन बनी वजह

देवरिया में गुरुवार दोपहर तिरंगा यात्रा में शामिल कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 80 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्कूल पहुंचते ही कई छात्राएं बेहोश हो गईं और उन्हें उल्टियां होने लगीं। जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 से 12वीं तक की इन छात्राओं को सुबह 9 बजे ही बुला लिया गया था, जबकि यात्रा दोपहर 12 बजे पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर दोपहर एक बजे रवींद्र शाही स्पोट्स स्टेडियम पहुंची थी। भूखे-प्यासे धूप में रहने के कारण बच्चियां डिहाइड्रेशन का शिकार हो गईं।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

बीमार छात्राओं को आनन-फानन में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के आने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए, जिसके चलते कुछ छात्राओं का जमीन पर और एक बेड पर दो-दो बच्चियों को लिटाकर इलाज किया गया। सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा के अनुसार, 6 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। हालत में सुधार होने पर 21 छात्राओं को घर भेज दिया गया है, जबकि करीब 59 छात्राएं अभी भी भर्ती हैं। एसपी अभिजीत आर शंकर ने भी अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना।

2. सहारनपुर: प्रेमी के घर 11वीं की दो सहेलियों ने लगाई फांसी, एक की मौत

परिजनों के पहुंचने पर घबराहट में उठाया कदम

सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 11वीं कक्षा की दो छात्राओं ने एक युवक के घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह घर से सुल्तानपुर स्थित इंटर कॉलेज के लिए निकली थीं, लेकिन वे वहां न जाकर कथित तौर पर प्रेमी दक्ष शर्मा (20) के खाली घर पहुंच गईं। स्कूल मैनेजमेंट से सूचना मिलने पर जब परिजन खोजबीन करते हुए लड़के के घर पहुंचे, तो बाहर भीड़ देखकर दोनों छात्राएं घबरा गईं। बदनामी के डर से दोनों ने स्कूल के दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

एक सहेली की मौत, दूसरी का फंदा खुला

जब तक परिजन पड़ोसी की छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे, तब तक एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, दूसरी छात्रा का फंदा खुल गया जिससे वह नीचे गिर गई और उसकी जान बच गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के दरवाजे पर पहुंचते ही आरोपी दक्ष शर्मा छत से कूदकर भाग निकला।

कथित प्रेम प्रसंग का मामला

सदर क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यह कदम कथित प्रेम प्रसंग में हुए विवाद और डर के चलते उठाया गया है। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है और पोस्टमार्टम व सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3. गोरखपुर: 1.40 करोड़ की ठगी से परेशान डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान

महिला ठग गरिमा सिंह पर आरोप

गोरखपुर के बसंत इनक्लेव अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह 9:12 बजे 45 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनकी जेब से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए 1.40 करोड़ रुपये की ठगी करने वाली गरिमा सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। महराजगंज के नौतनवा में तैनात डॉ. सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें कई हड्डियां टूटने और पसलियां फेफड़ों में घुसने की पुष्टि हुई है।

बैंक लोन और डिप्रेशन बनी वजह

डॉक्टर की पत्नी डॉ. सुमित्रा सिंह ने बताया कि गरिमा सिंह ने होम लोन क्लोज कराने का झांसा देकर उनके पति से कथित तौर पर 6 बैंकों से पर्सनल लोन निकलवा लिया था। दो महीने ईएमआई भरने के बाद उसने पैसे देने बंद कर दिए और पैसे मांगने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। सवा लाख की सैलरी में 3 लाख रुपये की ईएमआई आने और बैंकों के लगातार फोन आने से डॉक्टर गहरे डिप्रेशन में थे।

महिला ठग और पिता पहले ही गिरफ्तार

डॉक्टर ने 5 अगस्त को एम्स थाने में ठगी और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी गरिमा सिंह और उसके रेलवे अधीक्षक पिता ध्रुव नारायण सिंह को 3 अगस्त को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस जांच के अनुसार, गरिमा ने अमीर बनने की चाहत में इंटरनेट से ठगी के तरीके सीखे थे और लोन दिलाने व माफ कराने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी।

उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल