लोड किया जा रहा...

क्षेत्रीय मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : पढ़ें जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टॉप ख़बरें - 30.08.2026

 नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित, आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है ! 

चलिए बात करते हैं अयोध्या मंडल अंतर्गत जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 अयोध्या मंडल की टॉप खबरें :


बाराबंकी : रक्षाबंधन पर नदी नहाने गया लखनऊ का सुनार डूबा, SDRF का सर्च अभियान जारी

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र स्थित जौरास गांव के घौरहार घाट पर रक्षाबंधन के मौके पर नहाते समय लखनऊ के गोसाईगंज निवासी सुनार लाल जी रस्तोगी नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि वे करीब 15 दिन पहले अपने बेटे संग मौसी के घर आए थे और पर्व पर नदी में स्नान करने गए थे। अचानक गहरे पानी और तेज धारा में बह जाने से वे लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के साथ SDRF टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन ने घाटों पर सावधानी बरतने की अपील की है।


उत्तर प्रदेश : फ्लू अलर्ट पर अस्पतालों की लापरवाही उजागर, डिप्टी सीएम ने ऑनलाइन मॉनिटरिंग में पकड़ी खामियां

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला अस्पतालों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान कई खामियां पकड़ीं। बाराबंकी जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे तक इमरजेंसी की सफाई नहीं हुई थी और मरीजों के परिजनों से बेडशीट बदलवाई जा रही थी। श्रावस्ती अस्पताल में निगरानी के 5 कैमरे बंद मिले, जबकि गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल का पूरा मॉनिटरिंग सिस्टम ही ऑफलाइन पाया गया, जिसे बारिश से इंटरनेट बाधित होने की वजह बताई गई। गाजियाबाद और झांसी में इमरजेंसी कैमरों का एंगल गलत मिला। डिप्टी सीएम ने अफसरों को फटकार लगाते हुए हर अस्पताल में टैमीफ्लू, ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड और अलग ओपीडी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हालांकि उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।


सुल्तानपुर : रिमांड के बाद जेल ले जाते समय सिपाहियों को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी, तलाश में जुटीं टीमें

सुल्तानपुर के धनपतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7 बजे चोरी के आरोपी मोहम्मद वसीक को बाइक से कोर्ट रिमांड के बाद अमहट जेल ले जाया जा रहा था, तभी वह सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वसीक और सत्यम चौबे को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 24 अगस्त को चोरी हुई HF Deluxe बाइक (नंबर UP 44 BH 9741) बरामद हुई थी। सीओ बल्दीराय के मुताबिक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


सुल्तानपुर : बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 2,080 अधिवक्ताओं की सूची जारी, 9 सितंबर को होगा मतदान

सुल्तानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शनिवार शाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने 2,080 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी की। नामांकन पत्रों की बिक्री 31 अगस्त और दाखिला 1 सितंबर को होगा, जबकि जांच व आपत्तियों का निस्तारण 2 सितंबर को किया जाएगा। मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में होगा। मतगणना 10 सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर को साधारण सभा की बैठक में परिणाम घोषित किए जाएंगे।


अमेठी : नर्सिंग छात्रा की छात्रावास में संदिग्ध मौत, कॉलेज ने बताया आत्महत्या तो परिजनों ने प्रिंसिपल-वार्डन पर लगाया हत्या का आरोप

अमेठी के मुंशीगंज स्थित इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में GNM तृतीय वर्ष की छात्रा दीप्ति यादव की शुक्रवार दोपहर छात्रावास में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, लेकिन सुल्तानपुर के सादुल्लापुर बल्दीराय निवासी दीप्ति के परिजनों का आरोप है कि मौके पर कमरे की कोई कुंडी टूटी नहीं मिली, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। परिजनों ने कॉलेज पहुंचने से पहले ही शव पोस्टमार्टम भेजे जाने पर भी सवाल उठाए और प्रिंसिपल डॉ. रमेश यस व वार्डन नेहा शुक्ला के खिलाफ मुंशीगंज कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने छात्रावास के CCTV फुटेज की भी जांच की मांग की है।


अमेठी : तालाब में छलांग लगाने से युवक की डूबकर मौत, दो घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव

अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र स्थित घोरहा मजरे शिवगढ़ गांव में 35 वर्षीय सुनील कुमार कश्यप ने अज्ञात कारणों से घर के पास तालाब में छलांग लगा दी, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तालाब गहरा होने के कारण सफल नहीं हो सके। सूचना पर पीपरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी अरुण मिश्र के अनुसार शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।


अंबेडकरनगर : कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- ओबीसी आरक्षण में उचित वर्गीकरण के बिना नहीं मिलेगा सभी पिछड़ी जातियों को समान लाभ

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार देर शाम अकबरपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ओबीसी आरक्षण के भीतर वर्गीकरण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरक्षण का उचित बंटवारा नहीं होगा, सभी पिछड़ी जातियों को इसका समान लाभ नहीं मिलेगा और आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में लाभ कुछ सीमित परिवारों तक ही सिमट रहा है। उन्होंने वर्ष 2001 में राजनाथ सिंह सरकार के दौर में बनी हुकुम सिंह समिति और 2017 के बाद राघवेंद्र सिंह समिति का हवाला दिया, जिन्होंने पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग के लिए क्रमशः 7, 9 और 11 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश की थी, लेकिन सरकारों के कार्यकाल बदलने से यह लागू नहीं हो सकी।


अंबेडकरनगर : 2 लाख की लूट की खबर निकली झूठी, जमीन का भुगतान टालने के लिए रची थी कहानी

अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में दो लाख रुपये लूटे जाने की कथित घटना पुलिस जांच में फर्जी पाई गई है। जलालपुर सीओ अनूप सिंह के अनुसार, आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार यादव ने 28 अगस्त को यूपी-112 पर सूचना दी थी कि बोलेरो सवार तीन अज्ञात लोगों ने मारपीट कर उससे दो लाख रुपये लूट लिए और मोबाइल तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान की जांच में लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, जमीन के बैनामे का भुगतान टालने के लिए नीरज ने झूठी कहानी गढ़ी थी, जिसके चलते अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


अयोध्या : कन्दैला हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद, अन्य वांछितों की तलाश जारी

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में रामलगन मौर्या हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को सचिन उपाध्याय और प्राजंल सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 बोर पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय के अनुसार, 25 अगस्त शाम पुराने जमीन-रास्ते विवाद में रामलगन और उनकी मां पार्वती देवी पर गोली-बम से हमला हुआ था, जिसमें रामलगन की मौत हो गई और पार्वती देवी लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या पूर्वनियोजित थी, आरोपियों ने फर्जी आईडी पर कार किराए पर ली थी। राजमणि सिंह उर्फ भोलू समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


अयोध्या : 18 करोड़ की लागत से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बास्केटबॉल-कुश्ती से जिम तक मिलेगी सुविधा

अयोध्या के वशिष्ठ कुंड वार्ड में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत करीब 17.83 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को खेल दिवस पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। लगभग 4684 वर्गमीटर में बनने वाले इस परिसर में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती कोर्ट, जिम्नेशियम, टेबल टेनिस हॉल के साथ कॉन्फ्रेंस रूम और कैफेटेरिया भी होगा। कार्यक्रम में बास्केटबॉल कोच चंदेश्वर पांडेय समेत 10 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।



⚡ नोट : किसी की ख़बर पर आपत्ति होने, या त्रुटि होने पर कृपया क्षेत्रीय संपादक, पत्रकार, अथवा प्रदेश हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Collected & Edited By : Regional Bureau, Ayodhya Division, DBUP India Network.

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल