लोड किया जा रहा...

चोरी की 2 मोटरसाइकिलों के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार, मास्टर चाभी और मोबाइल भी बरामद

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक मास्टर चाभी और 90 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर अंसारी पुत्र मुजीब अंसारी, निवासी रेहरा, थाना तौलिहवा, जनपद कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई है। उसे 22 अगस्त 2026 को माधोपुर जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना मोहाना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 तथा थाना शोहरतगढ़ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 174/2026 में कार्रवाई की गई है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं।

पूछताछ में सामने आया तरीका

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह साप्ताहिक बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से मास्टर चाभी की मदद से दोपहिया वाहन चोरी करता था। इसके बाद चोरी के वाहनों को नेपाल ले जाकर नंबर प्लेट बदलकर बेच देता था।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी

- चोरी की 02 मोटरसाइकिल
- 01 एंड्रॉयड मोबाइल
- 01 मास्टर चाभी
- 90 रुपये नेपाली मुद्रा

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल आत्मानन्द यादव और कांस्टेबल अनुराग तिवारी शामिल रहे।

- सुधांशु श्रीवास्तव ब्यूरो रिपोर्ट DBUP इंडिया
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल