लोड किया जा रहा...

मैरिज हॉल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी को पहले भेजा था वीडियो

सिद्धार्थनगर जनपद  के मिश्रौलिया थाना के ग्राम भैसाही मेजबान गार्डन मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार दोपहर एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतक की पहचान सचिन विश्वकर्मा (27 वर्ष) पुत्र अमरनाथ विश्वकर्मा, निवासी शंकरगढ़ गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन की पत्नी अंशु विश्वकर्मा (25 वर्ष) से करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। दंपति की तीन वर्षीय पुत्री बनिष्का भी है। परिवार पिछले लगभग दो महीने से मेजबान गार्डन मैरिज हॉल में किराए पर रह रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय पत्नी पास के बढ़या चौराहे पर बाजार गई हुई थी। इसी दौरान सचिन ने कथित रूप से गले में रस्सी डालकर एक वीडियो पत्नी को भेजा और आत्महत्या करने की बात कही। वीडियो देखते ही पत्नी पैदल दौड़कर मैरिज हॉल पहुंची, लेकिन तब तक सचिन ऊपर की मंजिल के एक कमरे में पंखे से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर मिश्रौलिया थाना पुलिस के थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल