लोड किया जा रहा...

LIVE जंतर-मंतर पर पुलिस और CJP समर्थकों में हिंसक झड़प : तनाव के बीच 2000 CRPF जवान तैनात

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात पुलिस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों के कथित पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे है। वहीं शाम को, 25 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने छात्रों पर कार्रवाई न होने की शर्त पर अनशन खत्म करने की बात कही है। हालात के मद्देनजर ग्रह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली में 2000 अतिरिक्त CRPF जवान तैनात किए गए हैं।


जंतर-मंतर पर हिंसक झड़प और पुलिस की कार्रवाई

बुधवार रात नई दिल्ली के जंतर-मंतर के पास छात्रों और पुलिस के बीच भारी बवाल देखने को मिला। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सामने आए वीडियो फुटेज के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में लाठियां लिए पुलिसकर्मियों पर हमला करते नजर आए। पुलिस के मुताबिक, CJP के प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान के साथ मारपीट करने और उनके वाहन में तोड़फोड़ व पथराव करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। इस बीच, छात्रों के साथ मारपीट की एक अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि घटना से जुड़े सभी CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम और मेट्रो सेवाएं प्रभावित

राजधानी में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों (करीब 2000 जवानों) को एयरलिफ्ट कर दिल्ली में तैनात किया गया है। बुधवार को एहतियात के तौर पर 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था, हालांकि शाम को इन्हें दोबारा खोल दिया गया। वहीं, जनपथ मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी और पार्टी नेता अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।


वांगचुक का वीडियो संदेश और सरकार का वार्ता का प्रस्ताव

अनशन के 25वें दिन सोनम वांगचुक ने बुधवार शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी किया। 18 जुलाई को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए वांगचुक को मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद मेदांता में शिफ्ट किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का भरोसा दे, तो वे आज ही अनशन खत्म करने को तैयार हैं। अभिजीत दीपके ने भी वांगचुक से देशहित में अनशन समाप्त करने की अपील की है। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार CJP की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है। नड्डा ने कहा कि वे वांगचुक का हालचाल जानने गए थे और वांगचुक द्वारा लिखे गए 'ओपन लेटर' का सरकार जल्द जवाब देगी।

अन्ना हजारे ने पीएम को लिखा पत्र, मंत्री के इस्तीफे की मांग

छात्रों के इस उग्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को बेहद परेशान करने वाला बताया। अपने पत्र में हजारे ने दावा किया कि किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी, बल्कि इससे अन्य मंत्रियों को जवाबदेही का सख्त संदेश जाएगा और कामकाज में सुधार होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का युवा परीक्षा के पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली देरी और बढ़ती बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर बेहद चिंतित है।

उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

अपना नाम दर्ज करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए