लोड किया जा रहा...

यूपी-ख़बरें : राम मंदिर ट्रस्ट ने गठित की 9 संतों की धार्मिक समिति; लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; आगरा में पानी के गड्ढे में डूबने से दो छात्रों की मौत

सारांश
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में 9 संतों की धार्मिक समिति बनाने, आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करने और SBI से करार समीक्षा समेत कई अहम फैसले लिए हैं, CEO के चयन पर फैसला एक माह के लिए टाला गया है। वहीं, लखनऊ में पीएम आवास के बाहर विपक्षी प्रदर्शन के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। उधर, आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के रायभा के पास पानी से भरे गड्ढे में नहाने उतरे कक्षा 9वीं और 10वीं के दो छात्र करन और देवमोहन की डूबने से मौत हो गई है।


1. राम मंदिर में 9 संतों की समिति गठित, प्रवक्ता भी होगा नियुक्त: अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक में लिए गए अहम फैसले

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या के श्री स्वामी मणि रामदास छावनी में आयोजित बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूजा-अर्चना की परंपरागत शुद्धता बनाए रखने के लिए 9 संतों की एक धार्मिक समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें 5 संत अयोध्या से और 4 संत मंदिर ट्रस्ट से शामिल हैं। इसके अलावा समाज और मीडिया से नियमित संवाद के लिए एक आधिकारिक प्रवक्ता तथा प्रशासनिक जरूरतों के लिए सचिव नियुक्त करने का फैसला लिया गया।


SBI बैंक से खत्म हो सकता है करार

राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ करार हुआ था। लेकिन बैंक की तरफ से गिनती के लिए रखे गए लोगों के आरोपी निकलने पर संतों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ट्रस्ट ने वित्त समिति को पूरे मामले की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चढ़ावे की गिनती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।

CEO के चयन पर फैसला एक माह के लिए टला

मंदिर व्यवस्थाओं के लिए नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के चयन पर सहमति नहीं बन सकी। देशभर से मिले करीब 5200 आवेदनों की समीक्षा के लिए चयन समिति ने एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। अब अगली बैठक 2 सितंबर को होगी, जिसमें नए महासचिव और CEO के नाम का ऐलान किया जाएगा। वर्तमान में चंद्रमोहन कार्यवाहक महासचिव का दायित्व संभाल रहे हैं।

खाली ट्रस्टी पद भरने और सुरक्षा पर मंथन

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि विभिन्न आरोपों और दुष्प्रचार के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पर संतोष जताया गया। भागवत के आचार्य राघव ने धार्मिक समिति में अयोध्या के संतों को प्रतिनिधित्व मिलने के फैसले का स्वागत किया है।

2. लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। दरअसल, विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया गया था।


बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी

भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जब कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे भड़के कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए और बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे।


कांग्रेस कार्यालय पर लट्ठ लेकर मुस्तैद दिखीं महिलाएं

दूसरी तरफ, प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता लट्ठ लेकर मुस्तैद नजर आईं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उनकी पार्टी का कार्यकर्ता शांत और सज्जन जरूर है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

3. आगरा में नहाते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो छात्र, दोनों की मौके पर ही मौत

आगरा जिले के थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायभा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई।


गहराई का अंदाजा न होने से हुआ हादसा

रायभा स्थित लॉर्ड शिवा स्कूल के कक्षा 9वीं और 10वीं के पांच छात्र स्कूल की छुट्टी के बाद धनौली और नगला मंशा के बीच स्थित पहाड़ के जमा पानी के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांच में से दो छात्र पानी में उतरे, जबकि तीन बाहर खड़े रहे। गहराई का अंदाजा न होने से 17 वर्षीय करन पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में 16 वर्षीय देवमोहन भी संतुलन खो बैठा और दोनों गहरे पानी में समा गए।

ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव

साथियों को डूबता देख बाहर खड़े बच्चे घबराकर भाग निकले और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक करन मगुरा का और देवमोहन नगला मंशा का रहने वाला था। ग्रामीणों ने भविष्य में हादसों को रोकने के लिए ऐसे खतरनाक गड्ढों पर बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

अपना नाम दर्ज करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए