लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग-बुलेटिन : पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश; लवप्रीत ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर दिलाया; विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।


🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


1- नई दिल्ली : पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- किसी भी पेपर माफिया को नहीं बख्शेंगे; संसद से कड़ा संशोधन कानून पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि पेपर लीक की समस्या से वर्षों से लगभग हर राज्य और केंद्र सरकार जूझती रही है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और तकनीक के अधिक उपयोग की जरूरत है। पीएम ने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक करने वाले किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि संसद के दोनों सदनों ने पेपर लीक से जुड़े संशोधन विधेयक को पारित कर दिया है। यह वीडियो बिल पास होने के कुछ देर बाद जारी किया गया और शुरुआती मिनटों में ही इसे लाखों लोगों ने देखा।


2- ग्लासगो : लवप्रीत ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर दिलाया, सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज; नीरज चोपड़ा जैवलिन फाइनल में पहुंचे

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लवप्रीत सिंह ने पुरुष 110 किग्रा वेटलिफ्टिंग वर्ग में कुल 388 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 176 किग्रा के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया, लेकिन गोल्ड से महज 1 किग्रा पीछे रह गए। वहीं महिला डिस्कस थ्रो में सीमा ने 58.65 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ भारत के कुल 17 पदक हो गए हैं। दूसरी ओर, नीरज चोपड़ा ने 79.61 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर जैवलिन थ्रो फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में पहुंचे।


3- उत्तराखंड : सीएम हेल्पलाइन में पहली बार गैस सिलेंडर रिफिल की शिकायतें टॉप-10 में, रुद्रप्रयाग निस्तारण में सबसे आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में पहली बार रसोई गैस सिलेंडर रिफिल और आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें शीर्ष-10 समस्याओं में शामिल हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में 69.3 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण दर्ज किया गया। इसके अलावा बिजली, पेयजल और बिल संशोधन से जुड़ी शिकायतें भी प्रमुख रहीं। जिलों के प्रदर्शन में रुद्रप्रयाग शिकायतों के समाधान में पहले स्थान पर रहा, जबकि टिहरी और पौड़ी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर का प्रदर्शन सबसे कमजोर दर्ज किया गया। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शिकायतों की संख्या बढ़ने के बावजूद कई विभागों में निस्तारण का समय पहले की तुलना में कम हुआ है।


4- उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, बिहार से अतिरिक्त EVM पहुंचीं; अगले महीने अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू होगा

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार बिहार से 2,500 बैलेट यूनिट, 6,000 वीवीपैट और 12,500 कंट्रोल यूनिट राज्य पहुंच चुकी हैं, जिन्हें जिलों में भेजा जा रहा है। अगले महीने जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और अन्य चुनावी अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित होगा। सितंबर-अक्टूबर में सभी ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच की जाएगी और खराब मशीनों को अलग किया जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक ही स्थान पर तीन वर्ष से तैनात चुनाव संबंधी अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है।


5- हल्द्वानी : 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बड़ी बहन से विवाद के बाद बच्ची घर से निकल गई थी। आरोप है कि पहले एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दूसरा युवक भी बच्ची को अपने साथ ले गया और कथित तौर पर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया। मामले में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >


1- उत्तराखंड LT शिक्षक भर्ती : 3 और 4 अगस्त का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, UKSSSC जल्द जारी करेगा नया शेड्यूल

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की एलटी शिक्षक भर्ती के लिए 3 और 4 अगस्त 2026 को प्रस्तावित अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई को जारी कार्यक्रम फिलहाल लागू नहीं रहेगा और संशोधित तिथियां जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें तथा फिलहाल 3 और 4 अगस्त को आयोग पहुंचने की आवश्यकता नहीं है। सभी मूल प्रमाणपत्र तैयार रखें और नई तिथि घोषित होने के बाद उसी के अनुसार दस्तावेज सत्यापन कराएं।


2- उत्तराखंड : आपदा में मोबाइल नेटवर्क ठप होने पर भी चलता रहेगा इंटरनेट, हर जिले को मिलेगा LEO सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम

उत्तराखंड सरकार आपदा के दौरान संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहली बार लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम लागू करने जा रही है। पहले चरण में 14 पोर्टेबल डिवाइस खरीदे जाएंगे, जिनमें एक राज्य आपदा प्रबंधन मुख्यालय और 13 जिलों को उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार के अनुसार, बादल फटने, बाढ़ या भूस्खलन जैसी स्थितियों में मोबाइल नेटवर्क फेल होने पर यह सिस्टम करीब पांच मिनट में सीधे सैटेलाइट से जुड़कर इंटरनेट और संचार सेवा उपलब्ध करा देगा। इसके जरिए राहत दल फोटो, वीडियो, लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम तक भेज सकेंगे। भविष्य में इस सुविधा को ब्लॉक स्तर तक विस्तारित करने की भी योजना है।


3- नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट का आदेश- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराए दिल्ली सरकार, केंद्र से हथियारों के इस्तेमाल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों के इलाज का निर्देश दिल्ली सरकार को दिया है। साथ ही केंद्र सरकार से कहा है कि प्रदर्शन के दौरान RAF द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों और गोला-बारूद का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। हालांकि अदालत ने फिलहाल पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि विशेष परिस्थितियों में पुलिस इसका उपयोग कर सकती है। कोर्ट ने इसके उपयोग संबंधी दिशा-निर्देशों पर केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है। मामले की सुनवाई याचिका के आधार पर हुई, जिसमें पैलेट गन पर प्रतिबंध की मांग की गई थी।


4- भारतीय हॉकी : नई नारंगी जर्सी पर छिड़ी बहस, पूर्व कप्तानों ने जताई आपत्ति; हॉकी इंडिया बोला- खिलाड़ियों की पसंद से लिया गया फैसला

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह नई नारंगी जर्सी लॉन्च होने पर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा और पटगट सिंह ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीला रंग भारतीय हॉकी टीम की पहचान रहा है। वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि खिलाड़ियों, कप्तानों, कोच और सपोर्ट स्टाफ की राय के आधार पर यह बदलाव किया गया है। उनके अनुसार नीले सिंथेटिक टर्फ पर दृश्यता बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है और भविष्य में जरूरत पड़ने पर बदलाव भी संभव है।


5- नई दिल्ली : राज्यसभा में खड़गे के 'मनुस्मृति' बयान पर हंगामा, नड्डा ने मांगे सबूत; सभापति ने टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाने के निर्देश दिए

पेपर लीक संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'मनुस्मृति' संबंधी बयान पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। खड़गे ने शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति की सोच बढ़ने का आरोप लगाया, जिस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे तथ्यों से परे बताते हुए प्रमाण मांगे। हंगामे के बीच सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने संबंधित टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान खड़गे ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर भी सरकार की आलोचना की, जबकि भाजपा ने उनके आरोपों को खारिज किया।


⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >

1- शहादत दिवस : 31 जुलाई 1940 को ऊधम सिंह को फांसी दी गई, जलियांवाला बाग का लिया था बदला

31 जुलाई 1940 को अमर शहीद ऊधम सिंह को लंदन की पेंटनविल जेल में फांसी दी गई थी। उन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की हत्या की थी। आज भी उन्हें भारत के महान क्रांतिकारियों में गिना जाता है।


2- सुरों की विरासत : 31 जुलाई 1980 को दुनिया को अलविदा कह गए मोहम्मद रफ़ी

भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का 31 जुलाई 1980 को निधन हुआ था। उन्होंने अपने करियर में हजारों गीत गाए और उनकी आवाज़ आज भी भारतीय संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित है। उन्हें हिंदी फिल्म संगीत के सबसे प्रभावशाली गायकों में माना जाता है।


3- साहित्य दिवस : 31 जुलाई 1880 को जन्मे थे 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद

31 जुलाई 1880 को हिंदी और उर्दू साहित्य के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद का जन्म हुआ था। गोदान, गबन, निर्मला और कफन जैसी कालजयी रचनाओं के जरिए उन्होंने भारतीय समाज की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत की। उनका साहित्य आज भी स्कूलों, विश्वविद्यालयों और प्रतियोगी परीक्षाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 


📈 मार्केट में आज कीमतें >


धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####UK DESK####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल