लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन : पेपर लीक संशोधन विधेयक पर आज लोकसभा में फिर होगी चर्चा; गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में रचा इतिहास; पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरे

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।


🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


1. नई दिल्ली : पेपर लीक संशोधन विधेयक पर आज लोकसभा में फिर होगी चर्चा, शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर राहुल-प्रियंका के आरोपों पर सत्ता पक्ष का हंगामा

लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल व पेपर लीक रोकने से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पर मंगलवार को करीब 9 घंटे चर्चा के बावजूद फैसला नहीं हो सका। अब बुधवार को इस पर चर्चा पूरी होने के बाद मतदान होगा और फिर विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की टिप्पणियों पर सदन और संसद परिसर में तीखी राजनीतिक बहस हुई। सत्ता पक्ष ने इसे चरित्र हनन बताते हुए आपत्ति जताई, जबकि स्पीकर ओम बिरला ने बिना तथ्यों के आरोप लगाने से बचने की नसीहत दी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि संशोधन से पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।


2. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स : गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में रचा इतिहास, हरजिंदर कौर का रजत; भारत के मुक्केबाजों ने भी पदक किए पक्के

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी और भारतीय सेना के नायब सूबेदार गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बने। वहीं महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 69 किलोग्राम वर्ग में 227 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। बॉक्सिंग में प्रीति पवार, प्रिया घांघस और जादूमणि सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पदक पक्का कर चुके हैं। भारत अब तक 2 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीत चुका है, हालांकि पदक तालिका में टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है।


3. लखनऊ : पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरे, मौत; हादसा या आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी की लखनऊ स्थित नए विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सुभासपा विधायक हंसु राम को आवंटित फ्लैट में हुई, जहां नानकदीन मंगलवार को पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हादसे का है या आत्महत्या का। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में उनके अवसाद में होने की बात कही है, जबकि परिजनों ने इस दावे से असहमति जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


4. हरदोई : 17 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाई, सदमे में मां ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दी; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर मां-बेटे की मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी कारोबारी रामप्रकाश गुप्ता के 17 वर्षीय बेटे हिमांशु ने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे का शव देखने के करीब 15 मिनट बाद उसकी मां गीता गुप्ता सदमे में घर की दूसरी मंजिल से कूद गईं, जिससे उनकी भी मौत हो गई। परिवार के बड़े बेटे की भी करीब डेढ़ वर्ष पहले आत्महत्या हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हिमांशु द्वारा यह कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है।


5. उत्तर प्रदेश : 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-प्रयागराज पुलिस कमिश्नर बदले; बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर को डीजी इंटेलिजेंस बनाया गया है, जबकि एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, वहीं जोगेंद्र कुमार को पीटीएस मुरादाबाद भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रयागराज में हालिया छात्र आंदोलन और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की नाराजगी के बाद यह बदलाव किए गए हैं। हालांकि सरकार की ओर से तबादलों के पीछे कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >


1. अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में 81 लाख रुपये लौटाए जाने की पुष्टि, चंपत राय-डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे में पहली बार हुआ उल्लेख

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के सामने आए संयुक्त इस्तीफा पत्र में पहली बार स्वीकार किया गया है कि कथित चोरी के बाद संबंधित युवकों और उनके परिजनों ने 5 से 8 जून के बीच कुल 81 लाख रुपये ट्रस्ट को वापस किए थे। पत्र के अनुसार, पहले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर पूछताछ की गई और तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। मामला सार्वजनिक होने के बाद ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से एसआईटी जांच का अनुरोध किया, जिस पर 15 जून से जांच शुरू हुई। दोनों पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच पूरी होने तक स्वयं को ट्रस्ट के कार्यों से अलग करने का निर्णय लिया था।


2. कानपुर : यूक्रेन हमले में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत, 10 दिन बाद भी शव का इंतजार; परिवार ने सरकार से मदद की लगाई गुहार

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान 18 जुलाई को ब्लैक सी में हुए कथित हमले में कानपुर के शास्त्री नगर निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की मौत हो गई। परिवार के अनुसार, 17 जुलाई को उनसे आखिरी बार बात हुई थी और 21 जुलाई को साथियों ने घटना की सूचना दी, जिसकी बाद में डीजी शिपिंग ने भी पुष्टि की। हादसे के 10 दिन बाद भी शव भारत नहीं पहुंच सका है। पत्नी शालू गुप्ता ने शव जल्द मंगाने, आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की है। वहीं पांच वर्षीय बेटी गौरी अब भी यही मान रही है कि उसके पिता जहाज पर हैं और जल्द घर लौटेंगे।


3. नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश दिया, RBI ने लाइसेंस रद्द होने के बाद दी जानकारी

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को बंद करने का आदेश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को बताया कि बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के बाद कोर्ट ने यह कार्रवाई बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और कंपनीज एक्ट के तहत की है। अदालत ने एसबीआई के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक गिरिकुमार एम. नायर को आधिकारिक लिक्विडेटर नियुक्त किया है, जो बैंक की संपत्तियों और देनदारियों के निपटारे की प्रक्रिया देखेंगे। RBI ने अप्रैल 2026 में लगातार नियामकीय उल्लंघनों का हवाला देते हुए बैंक का लाइसेंस रद्द किया था और कहा था कि यह कदम जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।


4. नई दिल्ली : CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का दावा- 2,873 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला, 101 पर हत्या के आरोप

दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को हुए CJP के 'संसद चलो' प्रदर्शन को लेकर दावा किया है कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई जांच में 2,873 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया। पुलिस के अनुसार इनमें 989 लोगों पर गंभीर अपराध दर्ज हैं, जबकि 101 पर हत्या के मामलों में आरोप हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है और प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।


5. नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र जांच के संकेत दिए, नाबालिग प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई के छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने निर्देश दिया कि जिन नाबालिग प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। कोर्ट ने सीसीटीवी, ड्रोन और बॉडी कैमरे सहित सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा दिल्ली समेत आठ राज्यों से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।


⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >

1. भारत-श्रीलंका समझौते पर हुए हस्ताक्षर, दक्षिण एशिया की राजनीति में आया बड़ा मोड़

29 जुलाई 1987 को भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति जे. आर. जयवर्धने ने भारत-श्रीलंका समझौते (Indo-Sri Lanka Accord) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य श्रीलंका के जातीय संघर्ष का समाधान निकालना था। इस समझौते के बाद भारतीय शांति सेना (IPKF) श्रीलंका भेजी गई, जिसने आगे चलकर भारतीय राजनीति और विदेश नीति पर गहरा प्रभाव डाला।


2. चौधरी चरण सिंह बने भारत के प्रधानमंत्री, बिना लोकसभा का सामना किए छोड़नी पड़ी कुर्सी

29 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह ने भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि, बहुमत साबित करने से पहले ही कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया, जिसके कारण उन्हें लोकसभा में विश्वास मत का सामना किए बिना इस्तीफा देना पड़ा। भारतीय संसदीय इतिहास में यह एक बेहद चर्चित राजनीतिक घटनाक्रम माना जाता है।


3. मॉस्को ओलंपिक में भारत ने जीता हॉकी का स्वर्ण पदक, आठवीं बार बना ओलंपिक चैंपियन

29 जुलाई 1980 को मॉस्को ओलंपिक में भारत ने पुरुष हॉकी के फाइनल में स्पेन को 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय हॉकी इतिहास का आठवां ओलंपिक गोल्ड था और अब तक का आखिरी ओलंपिक स्वर्ण पदक भी है। यह उपलब्धि आज भी भारतीय खेल इतिहास के सबसे गौरवपूर्ण पलों में गिनी जाती है। 


📈 मार्केट में आज कीमतें >


धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####UP DESK####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल