लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन : 84 दिन के भीषण युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल; पेपर लीक पर कानून और सख्त होगा; सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।


🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


1- कारगिल विजय दिवस 2026 : 84 दिन के भीषण युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लिखी गई वीरता की गाथा

आज 26 जुलाई को देश 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। वर्ष 1999 में 3 मई को स्थानीय चरवाहों की सूचना पर पाकिस्तानी घुसपैठ का पता चला था, जिसके बाद 84 दिन तक चले युद्ध में भारतीय सेना ने 26 जुलाई को निर्णायक विजय हासिल की। ऑपरेशन विजय के दौरान टाइगर हिल, द्रास और बटालिक समेत कई अहम चोटियों पर दोबारा तिरंगा फहराया गया। इस युद्ध में कैप्टन विक्रम बत्रा, स्क्वॉड्रन लीडर अजय आहूजा सहित अनेक वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक माना जाता है।


2- नई दिल्ली : पेपर लीक पर कानून और सख्त होगा, सोमवार को संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना; 2 महीने में जांच और फास्ट ट्रैक ट्रायल का प्रावधान

केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 में संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। प्रस्तावित बदलावों के अनुसार केंद्र सरकार स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर सकेगी और जांच एजेंसी को मामला मिलने के दो महीने के भीतर जांच पूरी करनी होगी। चार्जशीट दाखिल होने के बाद विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में तीन महीने के भीतर ट्रायल पूरा करने का प्रावधान रखा गया है। विधेयक में अपील की समय-सीमा भी तय की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पेपर लीक के खिलाफ कड़े कदम उठाने का भरोसा जता चुके हैं।


3- वाराणसी : सारनाथ यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल, बुद्ध की प्रथम धर्मदेशना स्थली को मिली वैश्विक पहचान

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार करीब 28 वर्षों के प्रयास के बाद मिली यह मान्यता सारनाथ को भारत का 45वां और उत्तर प्रदेश का चौथा विश्व धरोहर स्थल बनाती है। वाराणसी से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित सारनाथ वही स्थान है, जहां ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। इस उपलब्धि से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय आकर्षण बढ़ने की उम्मीद है।


4- अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित, IG किरण एस. करेंगी जांच की अगुवाई; 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित इस तीन सदस्यीय टीम की अध्यक्षता लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस. को सौंपी गई है, जबकि अयोध्या के डीआईजी और एसएसपी को सदस्य बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई की सुनवाई में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की निगरानी में नई SIT बनाने और 27 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। सूत्रों के अनुसार, टीम ने जांच शुरू कर दी है। अब मामले की प्रगति रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी और जांच की निगरानी भी शीर्ष अदालत द्वारा की जाएगी।


5- लखनऊ : बिना सेंटर पहुंचे 10 हजार से अधिक वाहनों को जारी हुए फिटनेस सर्टिफिकेट, ATS घोटाले में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में वाहन फिटनेस प्रक्रिया से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। परिवहन विभाग की जांच में पाया गया कि लखनऊ के बिजनौर स्थित एक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) से जनवरी से मार्च 2026 के बीच कथित तौर पर 10,056 वाहनों को बिना परीक्षण के ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। शिकायत और जांच रिपोर्ट के बाद परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने संबंधित ATS का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। हालांकि इन प्रमाणपत्रों के आधार पर चल रहे हजारों वाहनों पर आगे की कार्रवाई अभी बाकी है। जांच समिति ने कई गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि की थी। प्रदेश में इससे पहले झांसी और फिरोजाबाद के ATS केंद्रों पर भी कार्रवाई हो चुकी है।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >


1- बागपत : ₹50 हजार के इनामी शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी STF-पुलिस मुठभेड़ में ढेर, हत्या के केस में फरार आरोपी पर 38 मुकदमे दर्ज थे

मेरठ STF और बागपत पुलिस ने शनिवार शाम सिंघावली अहीर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विपुल उर्फ खूनी को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्या, रंगदारी, लूट, अपहरण समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था और उस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित था। बताया गया कि उसने 2014 में पवन नामक व्यक्ति की हत्या की थी तथा हाल में कथित तौर पर मृतक के भाई अशोक से मुकदमा लड़ने के नाम पर रंगदारी मांग रहा था। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए हैं।


2- लखनऊ : 15 लोगों की जान लेने वाली अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 32 दिन बाद LDA की बड़ी कार्रवाई में बिल्डिंग जमींदोज

राजधानी लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को भीषण अग्निकांड का केंद्र बनी चार मंजिला इमारत को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। इस हादसे में एनिमेशन कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने लगभग साढ़े 15 घंटे तक चले अभियान में तीन बुलडोजर और हाइड्रोलिक मशीन की मदद से पूरी इमारत गिरा दी। जांच में सामने आया था कि रिहायशी भवन का कथित तौर पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था और निर्माण नियमों का उल्लंघन हुआ था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। भवन मालिक पक्ष ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे अदालत में चुनौती देने की बात कही है।


3- देशभर में मानसून का असर : गुजरात में भारी बारिश से 5 मौतें, असम में बाढ़ से 61 की जान गई; यूपी समेत कई राज्यों में आज भी अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून का प्रभाव जारी है। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच 40,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि बारिश से जुड़े हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। असम में पिछले 24 घंटे में 14 और मौतों के बाद मृतकों की संख्या 61 पहुंच गई है तथा 12 जिले प्रभावित हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं खराब मौसम के कारण छह दिन से स्थगित अमरनाथ यात्रा शनिवार से दोबारा शुरू हो गई।


4- नई दिल्ली : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला अतिरिक्त प्रभार; NEET पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपा गया। यह घटनाक्रम NEET पेपर लीक मामले को लेकर लगातार जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। प्रह्लाद जोशी ने नई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का भरोसा जताया, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के लिए पद से अधिक देश और विद्यार्थियों का हित महत्वपूर्ण है। इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारी संगठनों ने इसे अपनी जीत बताया, हालांकि उन्होंने अन्य मांगें भी जारी रखने की बात कही।


5- स्वास्थ्य : जंक फूड से बच्चों में बढ़ रहा मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी का खतरा; ICMR-NIN ने हेल्थ टैक्स समेत सख्त कदम सुझाए

आईसीएमआर-एनआईएन की रिपोर्ट के अनुसार देश में जंक फूड और शक्कर वाले पेय बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 5 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 4.1 करोड़ बच्चे अधिक वजन या मोटापे से प्रभावित हैं, जबकि बड़ी संख्या में बच्चे प्री-डायबिटीज, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट में ज्यादा फैट, नमक और चीनी वाले खाद्य पदार्थों पर हेल्थ टैक्स लगाने, पैकेट पर चेतावनी लेबल अनिवार्य करने, बच्चों को लक्षित विज्ञापनों पर सख्ती और स्कूलों के आसपास जंक फूड की बिक्री रोकने जैसे उपाय सुझाए गए हैं।


⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >


1. कारगिल विजय दिवस: जब भारतीय सेना ने रचा इतिहास (1999)

26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन विजय' की सफलता का आधिकारिक ऐलान किया था. लद्दाख की हाड़ कंपा देने वाली ऊंची चोटियों पर करीब दो महीने तक चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी सेना समर्थित घुसपैठियों को खदेड़कर तिरंगा लहराया था.

2. मुंबई में 24 घंटे का महा-जलप्रलय (2005)

26 जुलाई 2005 को मुंबई में महज 24 घंटे के भीतर 944 मिलीमीटर (37 इंच से ज्यादा) की रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई थी. इस अप्रत्याशित बारिश से आई भीषण बाढ़ ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी थी और यह आधुनिक भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी कुदरती आपदाओं में से एक बन गई।

3. छत्रपति साहू जी महाराज का जन्म (1874)

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 26 जुलाई 1874 को जन्में राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज भारत के एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने राज्य में पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए पहली बार सरकारी नौकरियों में आरक्षण (50%) लागू कर सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी थी।


📈 मार्केट में आज कीमतें >


धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####UP DESK####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

अपना नाम दर्ज करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए