लोड किया जा रहा...

क्षेत्रीय मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : पढ़ें जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टॉप ख़बरें - 24.07.2026

 नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित, आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है ! 

चलिए बात करते हैं अयोध्या मंडल अंतर्गत जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 अयोध्या मंडल की सभी खबरें :


अयोध्या : भाजपा बूथ सम्मेलन में भोजन वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, दोनों पक्ष थाने पहुंचे, पुलिस जांच में जुटी

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्षों के प्रशिक्षण सम्मेलन के दौरान भोजन वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बुधवार शाम दोनों पक्ष कुमारगंज थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। अमानीगंज मंडल महामंत्री सर्वेश तिवारी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत सभासद रवि सिंह और उनके साथियों ने उनके साथ तथा बीच-बचाव करने आए पवन गुप्ता के साथ मारपीट की। वहीं रवि प्रकाश सिंह ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सर्वेश तिवारी उनके और उनके रिश्तेदार रोनित सिंह के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहे थे। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय विधायक व पार्टी पदाधिकारी दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।

---

अयोध्या : अकौशा तालाब में मगरमच्छ दिखने का दावा, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित दलसराय गांव के पास अकौशा तालाब में मगरमच्छ दिखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। रेंजर जेपी गुप्ता ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया, हालांकि अब तक मगरमच्छ का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया कि मंगलवार रात सूचना मिलते ही वनरक्षक टीम ने रात भर तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। बुधवार सुबह दोबारा निरीक्षण के बावजूद मगरमच्छ नजर नहीं आया। वन विभाग वायरल वीडियो की भी जांच कर रहा है, फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीडियो हाल का है या कहीं और का। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि मगरमच्छ दोबारा दिखे तो तुरंत सूचना दें और तालाब के आसपास जाने से बचें।



⚡ नोट : किसी की ख़बर पर आपत्ति होने, या त्रुटि होने पर कृपया क्षेत्रीय संपादक, पत्रकार, अथवा प्रदेश हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Collected & Edited By : Regional Bureau, Ayodhya Division, DBUP India Network.

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

अपना नाम दर्ज करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए