लोड किया जा रहा...

क्षेत्रीय मॉर्निंग न्यूज़ बुलेटिन : पढ़ें जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टॉप ख़बरें - 24.07.2026

 नमस्कार, 


डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित, आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है ! 

चलिए बात करते हैं अयोध्या मंडल अंतर्गत जनपद अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी और सुल्तानपुर में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 अयोध्या मंडल की सभी खबरें :


गोरखपुर समेत 10 शहरों में मूसलाधार बारिश से जलभराव, सड़कें तालाब, जिला अस्पताल की ओपीडी में घुसा पानी, 75 शहरों में अलर्ट

गोरखपुर में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह 7 बजे तक 6 घंटे में करीब 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सड़कों, गलियों और कॉलोनियों में पानी भर गया। प्रमुख चौराहों पर 4 फीट तक जलभराव हो गया, कार-बाइक आधी डूब गईं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पानी घुस गया, शाहपुर में राप्ती कॉम्प्लेक्स के पास नाला फूटने से ग्राउंड फ्लोर की 200 से अधिक दुकानें डूब गईं। सरयू नहर टूटने से कई बीघा खेत जलमग्न हो गए। इसके अलावा बरेली, आगरा, लखीमपुर समेत 15 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ों पर भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज संगम पर गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, काशी के दशाश्वेध घाट की सीढ़ियां डूब गईं। बलिया और बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब, 87 गांवों पर बाढ़ का खतरा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश शुरू हुई है, अगले एक हफ्ते और भारी बारिश की संभावना है। आज 31 शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। आमजन सतर्क रहें, जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।

---

मेरठ : स्कूल संचालक पति की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करैत सांप से डसवाकर की हत्या, पहले दूध में मिलाई नींद की गोली, बीमा राशि के लिए रची थी साजिश

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक अतुल कुमार (32) की उनकी पत्नी दामिनी (30) और उसके प्रेमी वैन ड्राइवर तुषार पायला ने मिलकर करैत सांप से डसवाकर हत्या कर दी। दामिनी ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं, फिर रात करीब 2 बजे प्रेमी और दो सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर जहरीला करैत सांप छोड़ दिया। यह सांप देश के चार सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। वारदात के बाद दामिनी दूसरे कमरे में सोने चली गई और सुबह 6 बजे चीखने-चिल्लाने लगी। परिजनों को शुरू में सांप के डसने से मौत लगी, लेकिन दामिनी के "गर्मी के कारण दूसरे कमरे में सोने" वाले बयान पर शक हुआ। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो वैन ड्राइवर तुषार से लगातार बातचीत सामने आई। तुषार ने पूछताछ में साजिश कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों अतुल की 20 लाख रुपए की बीमा राशि हड़पना चाहते थे और नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे। दामिनी पिछले एक साल से हत्या की साजिश रच रही थी, कुछ दिन पहले अतुल को कार से टक्कर भी मरवाई गई थी लेकिन वह बच गए। गुरुवार को दोनों ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं और अतुल के खाने में मिला दीं। तुषार ने दो सपेरों सोनू और उदय से 5 लाख रुपए में डील तय की। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि तुषार के मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की फोटो मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती थी। पुलिस ने पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार और दोनों सपेरों को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि अतुल और दामिनी ने 7 साल पहले लव मैरिज की थी और चार साल पहले अतुल ने कृष्ण किड्स प्ले स्कूल खोला था, जिसमें करीब 150 बच्चे पढ़ते थे।

---

भारत को अंतरिक्ष में मिली बड़ी सफलता : स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' पहले ही प्रयास में 450 किमी की कक्षा में पहुंचा, पीएम मोदी ने बधाई दी

हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने शनिवार 18 जुलाई को भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 12:05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च किया। कंपनी ने यह लॉन्चिंग खुद की, जबकि केवल लॉन्चपैड इसरो का था। विक्रम-1 450 किमी की पृथ्वी की सर्कुलर निचली कक्षा में पहुंच गया, जो भारतीय स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस मिशन को 'मिशन आगमन' नाम दिया गया था। रॉकेट के साथ ग्रह स्पेस, कॉस्मोसर्व स्पेस और डीक्यूब्ड के टेक्नोलॉजी पेलोड्स के अलावा 18 कैरेट सोने से बनी कलाकृति "कॉस्मिक ब्लूम" और सर सीवी रमन, डॉ. विक्रम साराभाई व डॉ. कलाम की सूक्ष्म मूर्तियों वाला एक विशेष माइक्रो-आर्ट पीस भी भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाउंडर पवन कुमार चंदना को फोन कर बधाई दी। स्काईरूट एयरोस्पेस की स्थापना 2018 में पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने इसरो छोड़कर की थी। कंपनी ने 2022 में विक्रम-एस सबऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया था, जो 89.5 किमी ऊंचाई तक गया था।


⚡ नोट : किसी की ख़बर पर आपत्ति होने, या त्रुटि होने पर कृपया क्षेत्रीय संपादक, पत्रकार, अथवा प्रदेश हेल्पलाइन पर सूचित करें।

Collected & Edited By : Regional Bureau, Ayodhya Division, DBUP India Network.

धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
प्रोफ़ाइल संपादित करें
मैसेज करें
पोस्टर बनाएं
सभी कैटेगरी
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

प्रोफ़ाइल संपादित करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए

लॉगिन करें
या (Or)
लॉगिन करने से आप हमारी नियम व शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत होते हैं।
आपकी प्रोफ़ाइल