लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन : नई दिल्ली : आधी रात छात्रों के नाम PM मोदी का वीडियो संदेश; नई दिल्ली : 27 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल; उत्तर प्रदेश : चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।


🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


1- नई दिल्ली : आधी रात छात्रों के नाम PM मोदी का वीडियो संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान; अगले हफ्ते संसद में बिल लाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार तड़के आधी रात छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पेपर लीक के खिलाफ सरकार और अधिक कठोर कानून लाने जा रही है। उन्होंने बताया कि मसौदे पर शुक्रवार को कैबिनेट में चर्चा होगी और मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा। मोदी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर मामलों का जल्द निपटारा कराया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने बताया कि हाल के महीनों में आरोपियों की गिरफ्तारियां हुई हैं और 22 लाख छात्रों की परीक्षा कराकर 19 जुलाई को परिणाम भी जारी किया गया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग दोहराई।


2- नई दिल्ली : 27 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा ने जूस पिलाया; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का दावा

पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन गुरुवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वांगचुक ने बताया कि कई सांसदों की अपील, कुछ लिखित आश्वासनों और संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। हालांकि CJP ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा। देर रात कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़े जाने की भी खबर सामने आई।


3- उत्तर प्रदेश : चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; 54 जिलों में बारिश का अलर्ट, सीएम योगी ने दिए राहत के निर्देश

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा, घाघरा, गंडक और हिंडन समेत कई नदियां उफान पर हैं। बागपत, नोएडा, अयोध्या, गोंडा, बलिया, कुशीनगर और बदायूं सहित कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का पानी गांवों में घुसने से कई बस्तियां टापू बन गई हैं, जबकि बस्ती में सरयू नदी के कटान से पेड़ नदी में समा गए। शुक्रवार सुबह लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश हुई और मौसम विभाग ने प्रदेश के 54 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर बाढ़, बारिश और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों की तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


4- लखनऊ : कमल की आकृति वाला नया विधानसभा परिसर बनाने का प्रस्ताव, 700 सीटों की विधानसभा और 1000 सीटों का संयुक्त सत्र हॉल होगा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित सहारा शहर क्षेत्र में लगभग 200 एकड़ में आधुनिक विधानसभा परिसर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित भवन का डिजाइन कमल की आकृति पर आधारित होगा। योजना के अनुसार यहां 700 सीटों वाला विधानसभा सदन, 200 सीटों वाला विधान परिषद सदन और संयुक्त सत्र के लिए 1000 सीटों का अत्याधुनिक हॉल बनाया जाएगा। परिसर में 5,000 से अधिक वाहनों की पार्किंग, डिजिटल सुविधाएं, प्रशासनिक भवन, हरित क्षेत्र और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था भी प्रस्तावित है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगले वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।


5- अयोध्या : राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया जारी, लेकिन नियमों के अनुसार प्रशासनिक और नीतिगत अधिकार महासचिव के पास ही रहेंगे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है, लेकिन ट्रस्ट की नियमावली के अनुसार अंतिम प्रशासनिक, वित्तीय और नीतिगत अधिकार महासचिव के पास ही रहेंगे। CEO मंदिर के दैनिक संचालन, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, कर्मचारियों के समन्वय और बजट के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि उसकी नियुक्ति, कार्यों की समीक्षा और महत्वपूर्ण निर्णयों की मंजूरी महासचिव देंगे। सूत्रों के अनुसार नए महासचिव के नाम पर अभी मंथन जारी है और अंतिम निर्णय दिल्ली तथा लखनऊ स्तर पर विचार-विमर्श के बाद लिया जा सकता है। फिलहाल अंतरिम महासचिव के रूप में कृष्ण मोहन कार्यभार संभाल रहे हैं।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >


1- रामपुर : जौहर यूनिवर्सिटी बचाने उतरे सपा के 25 विधायक, छात्रों से मुलाकात के बाद डीएम से ध्वस्तीकरण आदेश पर पुनर्विचार की मांग

सपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे गुरुवार को 24 अन्य विधायकों के साथ रामपुर पहुंचे और पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अजय कुमार द्विवेदी से RDA के ध्वस्तीकरण आदेश पर पुनर्विचार की मांग की। सपा प्रतिनिधिमंडल ने आजम खान के आवास पर उनकी पत्नी तंजीन फातिमा से भी मुलाकात की। दूसरी ओर, सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि RDA ने यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को कथित रूप से अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है, जिस पर 28 जुलाई को सुनवाई प्रस्तावित है।


2- झांसी : महिला प्रधान के बेटे की रेस्टोरेंट में सिर में गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ डिनर के दौरान वारदात; तीन टीमें जांच में जुटीं

झांसी के इलाइट चौराहे स्थित 'द मेड किचन' रेस्टोरेंट में गुरुवार रात महिला प्रधान रामदेवी के बेटे संजय सिंह (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय अपने चार दोस्तों के साथ भोजन कर रहे थे, तभी काले कपड़े पहने एक युवक कथित तौर पर दबे पांव आया और सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। आरोपी पार्किंग में मौजूद साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल संजय की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एलएलबी की पढ़ाई के साथ एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का कार्य करते थे। SSP बीबी जीटीएस मूर्ति के अनुसार, एसओजी समेत तीन टीमें गठित कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


3- अंतरराष्ट्रीय : अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल 98 डॉलर प्रति बैरल के पार, भारत में महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों पर बढ़ा दबाव

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी क्रूड भी लगभग 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। रिपोर्टों के अनुसार लाल सागर में तेल टैंकरों पर हमलों और हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की घोषणा से वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए लंबे समय तक कीमतें ऊंची रहने पर महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज हुई और तेल विपणन कंपनियों के शेयर दबाव में रहे।


4- नई दिल्ली : राहुल गांधी ने विपक्षी दलों के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में केंद्र पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम 10 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अपने आवास से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। मार्च के दौरान राष्ट्रगान गाया गया और मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार जवाबदेह है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और छात्रों से माफी मांगने की मांग दोहराई। मार्च में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी), टीएमसी, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, वाम दल समेत कई विपक्षी दलों के नेता शामिल रहे।


5- नई दिल्ली : सरकार ने साफ किया- प्रीमियम पेट्रोल रहेगा इथेनॉल मुक्त, E0 और E10 पेट्रोल दोबारा शुरू करने की कोई योजना नहीं

केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि इंडियन ऑयल का XP100, HPCL का poWer100 और BPCL का Speed100 जैसे प्रीमियम पेट्रोल में आगे भी इथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा। पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बताया कि फिलहाल E20 से अधिक इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का भी कोई निर्णय नहीं हुआ है। सरकार ने कहा कि E0 और E10 पेट्रोल दोबारा शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि समानांतर आपूर्ति से लॉजिस्टिक्स और संचालन लागत बढ़ेगी। सरकार के अनुसार E20 ईंधन को लेकर बड़े स्तर पर कोई प्रमाणित तकनीकी शिकायत सामने नहीं आई है और भविष्य में किसी बदलाव से पहले वैज्ञानिक अध्ययन तथा विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी।


⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >


1- विज्ञान : भारत के पहले स्वदेशी शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद का जन्म (24 जुलाई 1969)

24 जुलाई 1969 को चेन्नई में जन्मे विश्वनाथन आनंद ने भारतीय शतरंज को नई पहचान दिलाई। वह भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने और बाद में पांच बार विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीतकर देश को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया।


2- अंतरिक्ष : अपोलो-11 मिशन की पृथ्वी पर ऐतिहासिक वापसी (24 जुलाई 1969)

चंद्रमा पर मानव की पहली सफल लैंडिंग के बाद 24 जुलाई 1969 को अपोलो-11 मिशन सुरक्षित पृथ्वी पर लौटा। नील आर्मस्ट्रॉन्ग, बज़ एल्ड्रिन और माइकल कॉलिन्स की इस वापसी ने अंतरिक्ष विज्ञान में नया इतिहास रच दिया, जिसका प्रभाव भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम सहित पूरी दुनिया पर पड़ा।


3- राजनीति : लोकसभा में विपक्षी सांसदों के सामूहिक इस्तीफे का दिन (24 जुलाई 1989)

24 जुलाई 1989 को बोफोर्स मुद्दे और तत्कालीन राजनीतिक विवादों के बीच लोकसभा में विपक्ष के अधिकांश सांसदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। इसे भारतीय संसदीय राजनीति की सबसे चर्चित घटनाओं में गिना जाता है, जिसने उस दौर की राष्ट्रीय राजनीति पर गहरा असर डाला। 


📈 मार्केट में आज कीमतें >


धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####UP DESK####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

अपना नाम दर्ज करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए