लोड किया जा रहा...

मॉर्निंग बुलेटिन : भारत के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट से कथित डेटा लीक का दावा; ICC ने बदला वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट; 17 जुलाई को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

नमस्कार,

डीबीयूपी इंडिया द्वारा प्रसारित आपके पसंदीदा न्यूज फॉर्मेट, सुबह 9:30 के मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन में आपका स्वागत है! 

चलिए बात करते हैं राज्य एवं देश-विदेश में बीते 24 घंटों में हुए घटनाक्रम के टॉप बुलेटिन खबरों की।

🚀 प्रदेश-देश की टॉप 5 खबरें >


1. चेन्नई : भारत के सबसे बड़े कुडनकुलम न्यूक्लियर प्लांट से कथित डेटा लीक का दावा, कंट्रोल रूम लेआउट समेत हजारों संवेदनशील दस्तावेज डार्क वेब पर

तमिलनाडु के कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़े हजारों दस्तावेज कथित तौर पर लीक होने का मामला सामने आया है। रॉयटर्स के अनुसार 'वर्ल्ड लीक्स' नामक हैकर ग्रुप ने डार्क वेब पर कंट्रोल रूम का लेआउट, ब्लूप्रिंट, सप्लायर्स की सूची और निरीक्षण रिकॉर्ड सहित करीब 19 हजार संवेदनशील दस्तावेज अपलोड करने का दावा किया है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर कंपनी योट्टा का सर्वर हैक होने की पुष्टि करते हुए सरकार को इसकी जानकारी देने की बात कही है। NPCIL और CERT-In मामले की जांच कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि दस्तावेज असली हैं तो इससे सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है।


2. क्रिकेट : ICC ने बदला वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, 2027 से सुपर-7 और 2028 से सुपर-10 सिस्टम होगा लागू

ICC ने 2027 वनडे और 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नए प्रतियोगिता प्रारूप को मंजूरी दे दी है। अब वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें खेलेंगी और सेमीफाइनलिस्ट सुपर-6 की जगह सुपर-7 चरण से तय होंगे। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की जगह सुपर-10 स्टेज होगी, जिसमें दो नए एलिमिनेटर मुकाबले भी शामिल किए गए हैं। नए प्रारूप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही टूर्नामेंट में अधिकतम तीन मुकाबले होने की संभावना भी रहेगी। ICC ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नया क्वालिफिकेशन सिस्टम भी लागू करने का फैसला किया है।


3. देहरादून : 17 जुलाई को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक मुद्दे पर कार्यक्रम की तैयारियों का कांग्रेस ने लिया जायजा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पेपर लीक समेत शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस नेतृत्व ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


4. देहरादून : UKPSC ने टैक्स एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर के 29 पदों पर भर्ती निकाली, 4 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के तहत टैक्स एवं रेवेन्यू इंस्पेक्टर के 29 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर 4 अगस्त 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे, जबकि 12 से 21 अगस्त के बीच आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। भर्ती के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 21 से 42 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में उत्तराखंड के नकल विरोधी कानून-2023 के प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाएगा।


5. देहरादून : 'उदयीमान खिलाड़ी' छात्रवृत्ति योजना के ट्रायल आज से शुरू, चयनित खिलाड़ियों को सालाना ₹18 हजार की छात्रवृत्ति मिलेगी

मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत देहरादून जिले में गुरुवार से चयन ट्रायल शुरू हो रहे हैं। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं निर्धारित केंद्रों पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। जिला खेल अधिकारी के अनुसार ट्रायल सुबह 8 बजे से शुरू होंगे और खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचना होगा। योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ एक वर्ष तक ₹1,500 प्रतिमाह, यानी कुल ₹18,000 की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर्थिक बाधाओं के बिना आगे बढ़ सकें।


✳️ कुछ अन्य बड़ी खबरें >


1. ऋषिकेश : बारिश के दौरान आस्था पथ पर बिजली के पोल में उतरा करंट, साइकिल चला रही 9 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

ऋषिकेश के मुनि की रेती क्षेत्र स्थित आस्था पथ पर बुधवार शाम बारिश के दौरान एक विद्युत पोल में कथित तौर पर करंट उतरने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चंद्रेश्वर नगर निवासी कुमकुम (9) साइकिल चला रही थी, तभी उसका पैर सड़क किनारे लगे पोल से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


2. देहरादून : बीएसएफ जवान पर शादीशुदा प्रेमिका की हत्या का आरोप, पत्नी को लोकेशन भेजकर खुद भी जहर खाने का दावा

देहरादून के मियांवाला स्थित एक होमस्टे में बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी पर अपनी शादीशुदा प्रेमिका आरती बिष्ट की कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर लोकेशन भेजी और हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस को आरती मृत मिली, जबकि परमेन्द्र नेगी बेसुध हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतका के पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।


3. नई दिल्ली : सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 19वां दिन, बिगड़ती सेहत पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का गुरुवार को 19वां दिन है। उनकी सेहत को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। याचिका में जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराने और फोर्स-फीडिंग की अनुमति देने की मांग की गई है। वांगचुक 28 जून से परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं। CJP के अनुसार 18 दिनों में उनका वजन 8.9 किलोग्राम घटकर 57.15 किलोग्राम रह गया है। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य निगरानी कर रहे हैं।


4. वॉशिंगटन : रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका का शिकंजा, भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल पेश

अमेरिकी सीनेट में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का संशोधित विधेयक पेश किया गया है। प्रस्तावित बिल में भारत, चीन, हंगरी, स्लोवाकिया और अजरबैजान को निशाने पर रखा गया है। पहले इसमें 500% टैरिफ का प्रस्ताव था, जिसे घटाकर 100% कर दिया गया। बिल को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों का समर्थन मिला है, हालांकि इसे कानून बनने से पहले सीनेट, प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलना बाकी है। प्रस्ताव लागू होने की स्थिति में भारत के अमेरिका को होने वाले निर्यात और व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है।


5. मुंबई : तीसरी शादी पर 'लव जिहाद' के आरोपों के बीच आमिर खान की सफाई, बोले- किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया

अभिनेता आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानबाजी के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। रेडिफ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी तीनों शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुईं और किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। आमिर ने बताया कि उनकी वर्तमान पत्नी गौरी स्प्रैट ईसाई हैं, जबकि उनकी बेटी इरा और दोनों बहनों के पति हिंदू हैं। हाल के दिनों में कुछ नेताओं और संगठनों ने उनकी शादी को लेकर 'लव जिहाद' से जुड़े आरोप लगाए थे, वहीं कुछ धार्मिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। आमिर ने अपने बयान में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर उठ रहे आरोपों का जवाब दिया।


⏰ इतिहास के पन्नो में आज का दिन >

1. अपोलो-11 मिशन ने चांद की ऐतिहासिक यात्रा शुरू की

16 जुलाई 1969 को नासा का अपोलो-11 मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा से लॉन्च हुआ था। इसी मिशन के जरिए 20 जुलाई को नील आर्मस्ट्रॉन्ग और बज़ एल्ड्रिन चांद पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने। इसे मानव इतिहास की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियों में गिना जाता है।

2. दुनिया के पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण

16 जुलाई 1945 को अमेरिका ने न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में 'ट्रिनिटी टेस्ट' के नाम से दुनिया का पहला परमाणु बम परीक्षण किया था। इस परीक्षण ने परमाणु युग की शुरुआत की और द्वितीय विश्व युद्ध के साथ-साथ वैश्विक राजनीति की दिशा भी बदल दी।

3. हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम को मंजूरी

16 जुलाई 1856 को भारत में सामाजिक सुधार के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया गया। समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर के अथक प्रयासों के बाद, इसी दिन हिंदू विधवाओं के दोबारा विवाह करने को कानूनी मान्यता देने वाला कानून पारित हुआ था। इस ऐतिहासिक फैसले ने भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने में एक मील का पत्थर स्थापित किया।


📈 मार्केट में आज कीमतें >




धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो, रोज सुबह 9:30 बजे पढ़ते रहिए मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन DBUP इंडिया नेटवर्क के साथ…
####UK DESK####
उत्तर प्रदेश (UP)
उत्तराखंड (UK)
पीछे जाएं
नमस्‍कार,
यूज़र
कोई ज़िला नहीं चुना
ज़िला बदलें
आपकी सेव की गई ख़बरें
ख़बरों का फ़ॉन्ट साइज़ (Font Size)

अपना नाम दर्ज करें

पीछे जाएं

यह है सैंपल हेडलाइन (Sample Title)

यह है सैंपल कंटेंट टेक्स्ट जिसे आप छोटा या बड़ा करके देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा यूजर्स द्वारा चुना गया और सबसे बेहतर अनुभव देने वाला फ़ॉन्ट साइज़ 3 है।
छोटा
1
2
3
4
5
बड़ा
पीछे जाएं
पीछे जाएं

आपके लिए